बेस्ट हनीमून प्लेस इन इंडिया - Best Honeymoon Places in India in Hindi

हमारे प्रिय पाठक आपको हमारी ओर से प्रेम पूर्वक नमस्कार |हम इस लेख में आपको भारत के सबसे अच्छे हनीमून मनाने के लिए स्थानों का वर्णन करेंगे अतः आपसे अनुरोध है कि इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें |

बेस्ट हनीमून प्लेस इन इंडिया - Best Honeymoon Places in India in Hindi

भारत के टॉप 10 हनीमून स्थल :

भारत में सबसे ज्यादा शादियां  नवंबर से लेकर अप्रैल तक होती हैं | इस महीने में शादियों के बाद लोग अपने एक वैवाहिक जीवन का सुखद अनुभव के लिए तथा एक दूसरे को समझने के लिए हम लोग हनीमून का प्लान करते हैं | हनीमून  पति पत्नी के लिए एक सुखद अनुभव होता है इस समय  एक शांत माहौल में जाने की कोशिश करते हैं | वैसे तो आप हनीमून के लिए किसी भी महीने में जा सकते हैं लेकिन सबसे परफेक्ट महीना दिसंबर से लेकर जनवरी तक का होता है जिसमें सर्दियां ज्यादा पड़ती हैं |  हनीमून पूरी जिंदगी के लिए हमेशा याद रहता है| इस समय को बिल्कुल दिल खोल कर जीना चाहिए बिना कुछ भी दिमाग में टेंशन लिए हुए |युवा जोड़ों के प्यार की गर्माहट से दिसंबर के महीने की ठंड भी कम हो जाती है।अगर आप  हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको सबसे  अच्छे स्थान के बारे में हम बता रहे हैं जहां आपका दिल बिल्कुल गार्डन गार्डन हो जाएगा मजा आ जाएगा दिल खुश हो जाएगा बस आपके मुंह से निकलेगा अरे वाह! 

भारत में हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह -

  • हनीमून कपल के लिए भारत में सबसे अच्छा और रोमांटिक प्लेस के बारे में हम आपको बता रहे हैं आप अपनी सुविधा के अनुसार और जो आप अपने मन में सपने संजोएं हुए हैं उसके अनुसार कोई सा भी प्लेस पर जा सकते हैं |

1. गोवा में हनीमून - Goa Honeymoon Places in Hindi:

  • हनीमून प्लेस इंडिया की जब भी हम लोग बात करते हैं ,तो सबसे पहले गोवा का ही याद आती है|गोवा आपके पार्टनर और आपके लिए प्यार भरी जगह है जहां आप  समुंदर के  किनारे हसीन पल को जीते हैं |गोवा में कई सारे बीच है जहां आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी बीच पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं |यहां पर आपको  फॉरेनर्  पर्यटक के  साथ  इंजॉय करना एक अलग ही मजा है | वैसे भी गोवा की खासियत है कि यहां पर बिकिनी वैक्स और बीचेस |यहां पर आप अपने पार्टनर के बाहों में हाथ फंसा कर खूबसूरत बीचे शानदार मौसम और बेहतर नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं | 
  • गोवा में समुद्र तटों की लंबी लिस्ट में कलंगुट बीच ,अंजुना बीच ,बागा बीच इसके अलावा भी यहां पर कई सारे बीच हैं जहां आप मजा ले सकते हैं |मेरे प्रिय पाठक गोवा में आपकी जो शादी की थकान है बिल्कुल मिट जाएगी और बहुत ही आप तरोताजा महसूस करेंगे |पार्टनर के साथ गोवा के सफेद रेत में बाहों में हाथ डालकर बीयर पीने का मजा ही कुछ और है|

2. दमनऔर दीव में हनीमून - Daman And Diu Honeymoon Places :

  • दमन और दीव हनीमून मनाने और रोमांस करने के लिए स्वर्ग जैसा है |गुजरात के दक्षिण में स्थित दमन और दीव एक केंद्र शासित प्रदेश (यूनियन टेरिटरी)भी है| यहां पर करने के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज हैं जिसमें आप अपने पार्टनर के बाहों में हाथ डाल कर खूब एंजॉय कर सकते हैं। जैसे की साइकिलिंग करना, घाटियों में घूमना, समुद्र की लहरों के साथ खेलना आदि। यह जगह प्यार से भरी हुई है। दमन और दीव के बीच की दूरी लगभग 675 किलोमीटर है

दमन (Daman) :

दमन एक छोटा सा शहर है, जो गुजरात, महाराष्ट्र और अरब सागर के बीच में स्थित है |दमन में घूमने लायक सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक का होता है |दमन वापी से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा सूरत से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |नासिक से दमन की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है| दमन मे अपने पार्टनर के साथ  इन पर्यटक स्थल  पर इंजॉय कर सकते हैं - 

  • दमन में प्रसिद्ध बीच देवका बीच. 
  • दमन का मशहूर चर्च बेसीलिका ऑफ बोम जीसस.
  • मोती दमन किला.
  • दमन में मिरासोल लेक गार्डन .
  • दमन का लाइट हाउस .
  • दमन का प्रसिद्ध बीच जैम्पोर बीच .
  • दमन दर्मिक स्थल सोमनाथ महादेव मंदिर .
  • दमन दर्शनीय स्थल जेटी गार्डन .

इस इसके अलावा भी यहां पर अन्य कई सारे पर्यटक स्थल है यहां पर सस्ती शराब बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध है यहां का सी फूड शानदार है जिसमें झींगा मछली शामिल हैं। 

दीव - Diu :

एक छोटा सा द्वीप है |अहमदाबाद से दीव की दूरी लगभग 365 किलोमीटर है |तथा राजकोट से 216 किलोमीटर की दूरी पर है |सोमनाथ से इसकी दूरी लगभग 84किलोमीटर है|

3. उदयपुर में हनीमून - Udaipur Honeymoon Destination in Hindi :

  • उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है |हनीमून मनाने के लिए उदयपुर राजस्थान में स्थित एक बहुत ही सुंदर और अद्भुत शहर है|यहां पर मौजूद झीलों  में आप और आप अपने पार्टनर के साथ नाव की सवारी का आनंद उठा सकते हैं| यहां के किले में राजशाही संस्कृति देखी जा सकती है | उदयपुर हनीमून के लिए एक आदर्श स्थान है जहां वे हनीमून के समय जाकर इसकी सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद उठा सकते हैं।आपके पार्टनर को उदयपुर शहर बहुत पसंद आएगा। उदयपुर मे अपने पार्टनर के साथ  इन पर्यटक स्थल  पर इंजॉय कर सकते हैं - 

  • उदयपुर में पिछोला झील.
  • उदयपुर का सिटी पैलेस.
  • उदयपुर का सज्जनगढ़ पैलेस.
  • उदयपुर का फतेह सागर झील. 
  • उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी. 
  • उदयपुर में बागोर की हवेली.

4. जैसलमेर में हनीमून - Jaisalmer Honeymoon Destination in Hindi :

  • जैसलमेर भारत के राज्य राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पर्यटक स्थल है ,यह पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित है| यहां सुनहरे टीलों के कारण इसे “सुनहरा शहर” भी कहा जाता | जैसलमेर झीलों, अलंकृत जैन मंदिरों, हवेलियों और महल के पत्थरों के साथ सुनहरे पीले रंग के बलुआ पत्थरों से सजा हुआ है।  इस शहर को “गोल्डन सिटी” के नाम से भी जाना जाता है |यहां पर पार्टनर के साथ कैमल राइडिंग करके बिल्कुल मजा आ जाएगा |जैसलमेर मे अपने पार्टनर के साथ  इन पर्यटक स्थल  पर इंजॉय कर सकते हैं -
  • जैसलमेर का किला.
  • जैसलमेर में गडीसर झील.
  • जैसलमेर में जैन मंदिर. 
  • जैसलमेर में घूमने की जगहें पटवों की हवेली .
  • नाथमल की हवेली जैसलमेर के दर्शनीय स्थल
  • जैसलमेर यात्रा में अमर सागर झील .
  • जैसलमेर में सलीम सिंह की हवेली.
  • व्यास छत्री जैसलमेर स्थानों का दौरा
  • ताज़िया टॉवर और बादल महल जैसलमेर .

इसके अलावा भी यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल है यहां पर राजा महाराजाओं के किला थार रेगिस्तान का कैमल राइडिंग आपको एक यादगार पल रहेगी | 

5. मुन्नार में हनीमून - Munnar And Alleppey Honeymoon Places in Hindi :

  • मुन्नार दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है |मुन्नार में ही दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागवान भी है इन्हीं चाय के बागवानी के कारण मुन्नार सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है | मेरे प्रिय पाठक मुन्नार में हनीमून मनाना आपके लिए पूरे जिंदगी भर याद रहेगा | दिसंबर में मौसम  यहां का बहुत सुहावना होता है,अगर यहां बरसात हो जाए तो और भी सुंदर दिखता है  मुन्नार |यहां पर सब कुछ है जो प्राकृतिक प्रेमी को चाहिए |मुन्नार मेरा सबसे पसंदीदा स्थान है हनीमून के लिए मूड बिल्कुल यहां रोमांटिक हो जाता है | मुन्नार मे अपने पार्टनर के साथ  इन पर्यटक स्थल पर इंजॉय कर सकते हैं - 
  • मुन्नार में नीलकुरिंजी.
  • मुन्नार में रोजगार्डन .
  • मुन्नार का इको पॉइंट .
  • मुन्नार में मशहूर दर्शनीय स्थल अनामुडी पीक.
  • मुन्नार में लक्कम वाटरफॉल.
  • मुन्नार का पर्यटन स्थल पुनर्जन्नी ट्रेडिशनल विलेज.
  • मुन्नार में मशहूर टाटा टी म्यूजियम.
  • मुन्नार में पॉवर हाउस फाल्स.
  • मुन्नार की एराविकुलम नेशनल पार्क.
  • मुन्नार में कुंडाला डेम एंड लेक.

6. दार्जिलिंग की वादियों में हनीमून प्लान - Honeymoon in Darjeeling in Hindi :

  • दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक खूबसूरत शहर है यह शहर भी हनीमून मनाने वाले लोगों का पसंदीदा स्थल है|यहां पर नाइट में कैंप फायर करने में बहुत मजा आता है और हनीमून की रात की बात ही क्या हो अगर डिनर और वाइन के साथ आपके पार्टनर के बीच हर चीज को गर्म कर दें। जिनको घूमना फिरना ज्यादा पसंद होता है उनके लिए दार्जिलिंग पसंदीदा शहरों में से एक है  तभी तो यहां हर साल देश विदेश से पांच लाख से ज्यादा लोग दार्जिलिंग घूमने के लिए आते हैं| यहां आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के महीनों के बीच होता है सर्दियों में यहां कम टूरिस्ट आते हैं क्योंकि यहां सर्दी बहुत ज्यादा होती है तथा बरसात में यहां वर्षा बहुत होती है और भूस्खलन का डर होता है तो इस समय कम टूरिस्ट आते हैं। यहां का बखान जितना हम करें उतना ही कम है |दार्जिलिंग मे अपने पार्टनर के साथ इन पर्यटक स्थल पर इंजॉय कर सकते हैं - 
  • टाइगर हिल
  • बतासिया लूप
  • जेपनीस पीस पैगोडा
  • दार्जिलिंग चिड़ियाघर 
  • हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान 

यहां और भी पर्यटक स्थल है | यहां पर ट्रैकिंग, हाईकिंग करना आपके हनीमून ट्रिप में और ज्यादा रोमांच को जोड़ देगा इसके अलावा यहां की टॉय ट्रेन राइड यहां का एक खास आकर्षण है जिसमें जाना ना भूलें

7. कुल्लू -मनाली  में हनीमून - Honeymoon in Kullu-Manali in Hindi :

  • कुल्लू और मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है|यह दोनों हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं इन दोनों के बीच की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है | मनाली शहर कुल्लू जिले में ही स्थित है| यह एक हिल स्टेशन है, जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वत मालाओं में बसे हैं | कुल्लू घाटियों मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जबकि मनाली नदी पहाड़ों और साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है| कुल्लू और मनाली कपल्स का सबसे पसंदीदा स्थान है जहां पर हनीमून मनाना आपके लिए एक पूरी जिंदगी भर का अच्छा यादगार पल हो सकता है | यहां  की बर्फ यहां की वादियां और मौसम आपके हनीमून में चार चांद लगा देते हैं यहां का मौसम देख कर आपका मन करेगा एक सुंदर किस करने का अपने पार्टनर को | वैसे तो कुल्लू मनाली आप किसी भी मौसम में यहां जा सकते हैं |यहां पर सर्दी में और भी ज्यादा ठंड होगी और गर्मी में भी हल्की ठंड होती है |मनाली से शिमला लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर है|अगर आपके पास समय है तो आप मनाली के बाद शिमला का भी प्लान कर सकते हैं |  

8. शिमला में हनीमून - Shimla Romantic Honeymoon Places in Hindi :

  •  शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, शिमला हिमाचल प्रदेश का राजधानी है तथा  पर्यटकों का सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन भी है |यहां पर सालभर एक सुखद जलवायु का आनंद मिलता है जिससे कि पर्यटक पूरे 12 महीने यहां पर आते हैं| शिमला अपने माल रोड,टॉय ट्रेन और वास्तुकला तथा हनीमून के लिए काफी प्रसिद्ध है |यहां की टॉय ट्रेन कालका से शिमला जब जाती है तो खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से होकर गुजरती है इसका आनंद बहुत ही अद्भुत है यह पर्यटकों को बहुत ही भाता है |यहां की जलवायु, बर्फीले पहाड़, में एक ऐसा नशा है कि जो एक बार आता है उसका वह दीवाना हो जाता है | शिमला मे अपने पार्टनर के साथ इन पर्यटक स्थल पर इंजॉय कर सकते हैं - 
  •  द रिज शिमला की बर्फ वाली जगह .
  •  कुफरी .
  •  माल रोड शिमला
  •  जाखू हिल शिमला ..
  •  कालका शिमला.
  •  सोलन शिमला.
  •  समर हिल शिमला.
  •  चैल हिल स्टेशन शिमला.

इसके अलावा भी अन्य कई सारे पर्यटक स्थल है जहां पर आप अपने सुविधानुसार घूमने जा सकते हैं |

9. कश्मीर में हनीमून - Kashmir Is The One of the Best Honeymoon Places of india in Hindi :

  • कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी पर स्वर्ग माना जाता है यह स्थान पर्यटक को बहुत पसंद आता है |इस स्थान पर हनीमून मनाने के लिए साल के किसी भी समय आ सकते हैं क्योंकि यहां पर हमेशा मौसम सुहावना रहता है |कश्मीर को पर्यटक लोग भारत का स्विट्जरलैंड मानते हैं |आपके पार्टनर को यहां नाव की सवारी बहुत अच्छा अनुभव देगा | यहां की डल झील लोगों को बहुत पसंद आता है तथा यहां हिमालय की बर्फ का नजारा तो आप मिस कर ही नहीं सकते | 

10. माउंट आबू में हनीमून - Mount Abu is the one of the best Honeymoon places India in Hindi :

  • राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है यह समुद्र तल से लगभग 12 मीटर ऊपर स्थित है यहां की खूबसूरती बहुत ही अद्भुत है तथा यहां पर आने वाले पर्यटकों को यह जगह बहुत पसंद आता है यहां का सबसे ऊंचा शिखर गुरु शिखर है जिस की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 1722 मीटर है|इस शिखर पर कई तरह के झरने और हरा भरा जंगल देखने को मिलता है प्राकृतिक प्रेमियों को माउंट आबू बहुत ज्यादा पसंद आता है | माउंट आबू मे अपने पार्टनर के साथ इन पर्यटक स्थल पर इंजॉय कर सकते हैं - 
  • गुरु शिखर
  • नक्की झील
  • अचलगढ़ किला और मंदिर
  • गोमुख मंदिर
  • सनसेट और सनराइज प्वाइंट
  • टॉड रॉक 

इसके अलावा भी यहां अन्य कई सारे पर्यटक स्थल हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ खूब सारा एंजॉयमेंट कर सकते हैं | यहां घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर मार्च तक होता है इस समय यहां ठंडी रहती है |