श्रीनगर में घूमने की जगह - Best Tourist Places of Srinagar in Hindi

सभी पाठको को हमारा नमस्कार। आज हम अपने इस लेख के जरिए आपको श्रीनगर की सैर कराएँगे और यहाँ की तमाम जानकारी आप सभी के साथ साझा करेंगे, इसलिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा। उम्मीद है आप सभी को लेख ज़रूर पसंद आएगा।

श्रीनगर में  घूमने की जगह - Best Tourist Places of Srinagar in Hindi

श्रीनगर की एक झलक - Tourist Places in Srinagar in Hindi : 

  • श्रीनगर जो भारत का ताज कहलाने वाले राज्य जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। श्रीनगर बेहद ही खुबसूरत शहरों में से एक है, ये शहर अपने बेहद ही खुबसूरत झरनों वादियों, पहाड़ियों और उद्यानों के लिए जाना है।
  • मुगल जब भारत आए तो उन्होंने इस शहर को ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ का दर्जा दिया और यहाँ अपने उद्यान और खुबसूरत बाग़-बगीचों का निर्माण कराया। यदि आप सभी को बेहद खुबसूरत पहाड़, बर्फ की चोटियाँ, सुंदर झीलें और सुहावना मौसम पसंद है तो श्रीनगर आपके लिए बिलकुल उपयुक्त स्थान है।यहाँ का अद्भुत नजारा आपको मनमोहित कर सकता है। यही वजह है कि यह स्थान पर्यटकों के बीच इतना प्रसिद्ध है। कुछ लोग श्रीनगर को पूर्व का वेनिस’ भी कहते हैं।  

श्रीनगर का इतिहास - Srinagar history in Hindi :

  • कश्मीर की सुंदर और मनमोहक वादियों के बीच श्रीनगर झेलम नदी के तट के दोनों तरफ बसा हुआ है जो समुद्र तल से 1730 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। अपनी ऐतिहासिकता, धार्मिकता और अनोखी वास्तुकला की विरासत से सम्पन्न यह राज्य अपने भीतर कई विविधता लिए हुए है।
  • श्रीनगर दो शब्दों के मेल से बना है श्री+नगर। ‘श्री’ अर्थात् धन और ‘नगर’ अर्थात् शहर यानी धन सम्पत्ति से सम्पन्न राज्य। श्रीनगर के बुर्जहोम पर 3000 से 1500 ईसा पूर्व के बीच निओलिथिक ने कब्जा कर लिया था। 
  • 4 से 5वीं सदी के भीतर यहाँ मुगल और ब्रिटिश लोग आए, जिन्होंने यहाँ कई भवन, उद्यान और झरनों का निर्माण कराया। जो आज भी उस समय की कहानी हमें सुनाते हैं।

श्रीनगर में घूमने लायक जगह - Best Places Srinagar in Hindi :

1. श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील - Dal Lake Srinagar in Hindi :

  • श्रीनगर की सुरम्यी कहलानी वाली यह झील हिमालय की तलहटी में स्थित है जो लगभग 26 कि.मी. वर्गक्षेत्रफल में फैली हुई है। साथ ही यह झील कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झीलों में से एक है। झील और आस-पास हिमालय का खुबसूरत नजारा आपको मनमोहित कर सकता है।

  • साथ ही यहाँ लकड़ी की ‘शिकारा’ कही जाने वाली हाउस बॉट बहुत मशहूर हैं जिसमें बैठकर आप झील का आनंद उठा सकते हैं। ये शिकारा हाउस बॉट दिखने में ही इतनी खुबसूरत होती हैं कि आप इन्हें देखते ही रह जायेंगे। 
  • साथ ही इस झील को चार बेसिन में बाँटा गया है जो लोकुट डाल, गागरीवाल, बोद डाल और नागिन डाल प्रमुख हैं। साथ ही इस झील के आस-पास के बाजार भी आपको बेहद पसंद आएँगे। यहाँ आप कई वाटर गेम्स का भी आनंद उठा सकते हैं।

2. श्रीनगर का मुग़ल गार्डन चश्म-ए-शाही गार्डन - Chasham-Ae-Shahi Garden, Srinagar in Hindi :

  • रॉयल स्प्रिंग के नाम से भी जाने जाना वाला चश्म-ए-शाही गार्डन श्रीनगर का बेहद ही सुंदर गार्डन है। इस गार्डन का निर्माण 1962 में कराया गया था। यह श्रीनगर का सबसे छोटा माने जाने वाला गार्डन है लेकिन छोटा होने के बावजूद इसकी लंबाई 108 मी. और चौड़ाई 38 मी. है।  
  • यह गार्डन नेहरु मेमोरियल पार्क के पास स्थित है जहाँ से आप डल झील के साथ-साथ हिमालय की वादियों के भी सुंदर-सुंदर नजारें देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस गार्डन में फूलों की विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी जिन्हें देख कर ही आपका मन खुश हो जायेगा।

3. श्रीनगर का मशहूर शालीमार बाग़ - Shalimar Baag Srinagar in Hindi:

  • 31 एकड़ जिमिन में फैला शालीमार बाग़ श्रीनगर के बेहतरीन मुग़ल गार्डनों में से एक है। यह बाग़ श्रीनगर से लगभग 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस बाग़ का निर्माण 1619 में मुग़ल बादशाह ने अपनी बेगम नूर जहाँ के लिए बनवाया था।
  • चाराहा बाग़ ऑफ पेरसिया के डिजाइन पर आधारित यह बाग़ देखने लायक है साथ ही इस बाग़ के चारों तरफ चिनार के पेड़ लगाए गए हैं जिससे इस बाग़ की खुबसूरती में चार चाँद लगते हैं। चीनी खनास जो इस बाग़ के पिछले हिस्से में स्थित वाटर फ़ॉल में बनी हुई है, इस बाग़ में विशेष तौर पर देखने वाली जगह है।
  • साथ ही इस बाग़ में शाम के समय तेल के दीये जलाए जाते हैं जिनकी रोशनी में इस जगह की सुन्दरता अलग ही होती है और साथ ही यहाँ का वाटर फ़ॉल भी इस रोशनी में बेहद खुबसूरत लगता है। तो आप जब भी श्रीनगर जाए इस बाग़ को घूमना बिलकुल न भूलें।

4. श्रीनगर की खुबसूरत वुलर झील - Wular Lake Srinagar in Hindi :

  • श्रीनगर की वुलर झील कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है जिसके पास नाल सरोवर पक्षी अभ्यारण्य भी स्थित है। आप सभी को बता दे कि वुलर झील एशिया की सबसे मीठे पानी की झील है और जिसका पानी बेहद ताजा होता है।
  • इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि वुलत झील का आकार मौसम के हिसाब से 30 वर्ग कि.मी. से 260 वर्ग कि.मी. के बीच घटता-बढ़ता रहता है। इसके अलावा आपको यहाँ मछलियों और पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी जिनमें से गुलाबी कंटिया, मास्किटोफिश, नील रॉक कबूतर, ओरियल सुनहरा आदि। इसके अलावा आप यहाँ कई वाटर गेम्स का भी आनंद उठा सकते हैं।

5. श्रीनगर की मशहूर दरगाह हज़रतबल - Dargah Hazratbal Srinagar in Hindi :

  • हज़रतबल दरगाह श्रीनगर की सुंदर दरगाहों में से एक है और साथ ही मुस्लिम धर्म का पवित्र स्थान भी माना जाता है। ऐसा माना जाता इस खुबसूरत सी दिखने वाली दरगाह में नबी पैगम्बर मोहम्मद की दाढ़ी का बाल रखा हुआ है।
  • फ़ारसी में ‘बल’ का अर्थ होता है-जगह। यानी हज़रत का पवित्र स्थान या जगह। यह पवित्र दरगाह डल झील के बाई ओर बड़ी ही नजाकत से बनाई गई है और जिसकी शिल्पकला आपको लुभा सकती है। बालों के रूप में अपने ईश्वर को याद करने की इससे खुबसूरत जगह और हो ही नहीं सकती।

6. श्रीनगर की प्रसिद्ध जामिया मस्जिद - Jamiya Masjid Srinagar in Hindi :

  • श्रीनगर की जामिया मस्जिद सबसे प्रसिद्ध और मशहूर मस्जिदों में से एक है। यह मस्जिद श्रीनगर के नौहट्टा के डाउनटाउन में स्थित है, जो क्षेत्र धार्मिक तौर पर काफी मशहूर है। यह मस्जिद 1394 ईस्वी में सुल्तान सिकन्दर द्वारा बनवाई गई थी जो मीर मोहमम्द हमदानी द्वारा 1402 ईस्वी में बनकर पूरी तरह तैयार हुई।
  • इंडो सारासेनिक शैली से प्रभावित और फ़ारसी शैली में बनी यह मस्जिद बेहद ही सुंदर तरीके से बनाई गई है। चार बड़े बुर्ज के साथ यह चतुष्कोणीय मस्जिद है जो लगभग 600 साल पुरानी मानी जाती है। जिस कारण यहाँ पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ रहती है। आप जब भी श्रीनगर जाए इस जामिया मस्जिद को देखने का आनंद ज़रूर उठा कर आए।

इसे भी पढ़े  - कसोल में घूमने की जगह

7. श्रीनगर का प्रमुख परी महल - Pari Mehal Srinagar in Hindi :

  • श्रीनगर का यह ऐतिहासिक महल डल झील के पास चश्म-ए-शाही बाग़ के ऊपरी हिस्से में बना हुआ है। इस महल का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के सबसे बड़े बेटे दारा शिकोह ने कराया था। इस महल को ‘फेरी पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि दारा शिकोह ने अपने गुरु मुल्ला शाह बदाख्शी को सम्मान देने हेतु यहाँ एक बौद्ध मठ का निर्माण भी कराया था जहाँ ज्योतिष और खगोल शास्त्र का ज्ञान दिया जाता था। और उस समय यह यहाँ का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता था।
  • आज यह एक स्मारक के रूप में जाना जाता है, साथ ही यहाँ कई झरने भी हुआ करते थे जो वक्त के साथ सूख गए हैं लेकिन उनकी मौजूदगी का एहसास आज भी यहाँ मौजूद है। यहाँ एक छहः छज्जों वाला बगीचा भी है जो बेहद ही सुंदर है, जहाँ आपको कई तरह के फूल देखने को मिल सकते हैं।

8. श्रीनगर का प्रमुख दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान - Dachigaam National Park Srinagar in Hindi : 

  • यदि आप हसीन वादियों में पशु-पक्षी को देखने के भी शौकीन हैं तो आपको श्रीनगर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान एक बार ज़रूर जाना चाहिए। यह राष्ट्रिय उद्यान श्रीनगर से 22 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। ये राष्ट्रीय उद्यान इतना समृद्ध है कि 141 कि.मी. वर्ग क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको तेंदुआ, हिम तेदुआ, काला भालू, कस्तूरी मृग, सीरो और लाल लोमड़ी आदि देखने को मिल सकती है। इस राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास का इलाका बेहद ही हसीन और सुंदर है। खुली वादियों के बीच पशुओं की विभिन्न प्रजातियों को देखना बेहद ही सुखद अनुभव होगा।

9. श्रीनगर का मशहूर पर्यटक स्थल अनंतनाग - Anantnaag Srinagar in Hindi :

  • यदि आप बर्फ के शौकीन हैं तो आपको श्रीनगर के अनंतनाग जिले में ज़रूर जाना चाहिए। यह स्थान जम्मू और कश्मीर का व्यापारिक केंद्र भी माना जाता है। कश्मीर की घाटियों से घिरे इस क्षेत्र में अनेक बाजार हैं। यह श्रीनगर से 62 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • इस सुंदर स्थान के रास्ते में 7 धार्मिक स्थल भी आते हैं। जिनमें से हज़रत बाबा रेशी दरगाह, शालिग्राम मंदिर, नीला नाग मंदिर और गोस्वामी कुंड आश्रम आदि। इस स्थान के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने अमरनाथ की गुफा की ओर जाते हुए अनेक नागों का त्याग किया और उस जगह अनंतनाग के नाम से जाना जाने लगा। 

10. श्रीनगर का मशहूर सिंथन टॉप - Sinthan Top Srinagar in Hindi :

  • हिल्स हम सबको बहुत पसंद होती हैं, और वहाँ के नजारों तो क्या ही कहना तो इन नजारों को देखने के लिए आपको श्रीनगर के सिंथन टॉप ज़रूर जाना चाहिए। ये हिल्स श्रीनगर के अनंतनाग से 37 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • ये हिल्स टेढ़ी-मेढ़ी सड़क वाले रास्ते के बाद डक्सुम और ठाठरी के बीच आता है। इस बेहद ही खुबसूरत स्थान पर ट्रेकिंग, स्कीइंग, आदि का आनंद भी उठा सकते हैं। 

11. श्रीनगर का मशहूर शंकराचार्य मंदिर - Shankrachary Temple Srinagar in Hindi :

  • शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। श्रीनगर की डाल झील के पास स्थित यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस कारण यह यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
  • शंकराचार्य मंदिर समुद्र तल से लगभग 1100 मी. की ऊँचाई पर स्थित है और इस मंदिर का निर्माण राजा गोपादात्य ने 371 ई. में कराया था और तब से इस मंदिर को तख़्त-ए-सुलेमान के नाम से भी जाना जाता है। भगवान् शिव को समर्पित यह मंदिर यात्रियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही ऊँचाई पर होने के कारण यहाँ से आपको डल झील और हिमालय के सुन्दर नजारे भी देखने को मिलेंगे। 

12. श्रीनगर का मशहूर सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान - Salim Ali National Park Srinagar in Hindi :

  • श्रीनगर का समिल अली राष्ट्रीय उद्यान बेहद ही सुंदर और पशु-पक्षियों से सम्पन्न राष्ट्रिय उद्यान है। साथ ही इस राष्ट्रीय उद्यान को सिटी फारेस्ट नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 9 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • मैन्ग्रोव की यहाँ बहुतायत है साथ ही पक्षियों को देखने के लिए यह जगह स्वर्ग के समान मानी जाती है। क्योंकि यहाँ पक्षियों की प्रजातियों का संख्या अधिक है और लगातार विस्तृत हो रही है। यहाँ पिन्टल्स, किंगफिशर, कोट्स, लोमड़ी, सियार, तेंदुआ आदि को प्रमुख रूप से देखा जा सकता है।

13. श्रीनगर की प्रमुख नागिन झील - Naagin Lake Srinagar in Hindi :

  • श्रीनगर की यह खुबसूरत झील एक पुल द्वारा डल झील से अलग होती है। साथ ही यह झील ज्वैल इन द रिंग के नाम से भी जाना जाता है। इस झील से शिकारा और डल झील के सुंदर और बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं।
  • इसके साथ ही यहाँ आप वाटर गेम्स का आनंद भी उठा सकते हैं। साथ ही आप यहाँ फाइबर ग्लास बॉट का आनंद भी लिया जा सकता। इसलिए आप जब भी श्रीनगर आए डल झील और नागिन झील के नजारों का आनंद ऐना न भूले
  • इसे भी पढ़े - वैष्णो देवी यात्रा की संपूर्ण जानकारी

 14. श्रीनगर घूमने का सबसे सही समय - Best time to visit in Srinagar Hindi :

  • श्रीनगर को हर मौसम में घूमने का अपना ही अलग आनंद है क्योंकि हर मौसम में इस शहर की खुबसूरती अलग ही होती है। लेकिन यदि आप इस शहर को घूमने का पूरा आनंद उठाना चाहते हैं तो आप मार्च से अक्टूबर महीने के बीच कभी भी जा सकते हैं। 
  • यूँ तो मानसून भी इस जगह को घूमने का अच्छा समय है क्योंकि प्राकृतिक नज़ारों का सौन्दर्य अद्भुत होता है। बाकी हर समय श्रीनगर में पर्यटकों की भीड़ लगी ही रहती है।  

श्रीनगर के मशहूर बाजार और प्रमुख खरीदारी की चीज़ें - Best Shopping Market in Srinagar : 

  • खरीदारी के शौकीन हम सभी होते हैं और नई जगह जाकर वहाँ के बाजार घूमना तो हर यात्री के लिए बेहद ही अनोखा और रोमांचक अनुभव होता है। जैसे ही आप श्रीनगर के बाजारों का रुख करेंगे आपको बेहद ही रंग-बिरंगा बाजार दिखेगा। जहाँ आपको बेहद ही नई-नई चीजें देखने को मिलेंगीं।
  • आपको यहाँ हस्तकला के अद्भुत नमूने देखने को मिलेंगे साथ ही क्लासिक और नवीन चांदी की बनी जूलरी भी मिलेगी। कश्मीर अपने सूखे मेवे और मसलों के लिए भी जाना जाता है जिस कारण श्रीनगर के बाजारों में भी इसकी रौनक होती है। 
  • इसके अलावा यहाँ के अलग-अलग कश्मीरी पैटर्न के कार्पेट और पश्मीना शॉल आपको बेहद लुभा जायेंगे। ऐसा कहा जाता है कि पश्मीना शॉल इतना मुलायम होता है कि अँगूठी में से आराम से पूरा बाहर निकाला जा सकता है। 

श्रीनगर कर कुछ प्रमुख बाजार - Famous Market Srinagar in Hindi :

  • लाला चौक (घंटा घर)- सभी तरह की दुकानें
  • रेजीडेंसी रोड़- सूखे मेवे, मसालें और कश्मीरी हस्तकला की चीजें
  • बादशाह चौक- कश्मीरी कार्पेट
  • पोलो व्यू मार्किट- पश्मीना शॉल और अन्य गिफ्ट आइटम्स
  • रघुनाथ बाजार- खुबसूरत हैण्डक्राफ्ट के लिए

श्रीनगर का फेमस खाना - Famous Local Food of Srinagar in Hindi :

  • कश्मीर शहर जितना आपकी आँखों को खुबसूरत लग सकता है उतना ही यहाँ का खाना आपको लुभा जायेगा। यहाँ के व्यंजनों का स्वाद आपके मुँह से दिल तक उतर जाता है। श्रीनगर में पूरा कश्मीरी व्यंजन आपको मिलता है जो सौंफ, इलाइची, अदरक, केसर, दालचीनी, लोंग जैसे खड़े मसालों के स्वाद से सम्पन्न होता है। 
  • यहाँ के व्यंजन में आपको माँसाहारी भोजन भी मिल जाता है। रोगन रोश, मोदुर प्लाव, मत्स्चगांड (मिट बोल्स), योघुर्ट लम्ब करी, दम आलू, कश्मीरी मुजी गाद, आब गोष्ट, गोश्ताबा, थुपका, स्क्यू, खंबीर, ठेन्थुक आदि और इसके अलावा कई तरह की हर्बल चाय भी आपको मिल जाती है।

श्रीनगर कैसे पहुँचे - How To Reach Srinagar in Hindi :

आप श्रीनगर सड़क, प्लेन और ट्रेन के रास्ते आराम से पहुँच सकते हैं। साथ ही यदि आप अपनी यात्रा का पैकेज चाहे तो www.redgotrip.com के जरिय भी बुक कर सकते हैं। 

प्लेन के रास्ते श्रीनगर कैसे पहुँचे - How To Reach Srinagar by Flight in Hindi : 

  • यदि आप प्लेन के रास्ते श्रीनगर पहुँचना चाहते हैं तो आप सीधा श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतर सकते हैं। इस हवाई अड्डे से पंजाब, दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ आदि बड़े राज्यों से सीधे हवाई सेवा उपलब्ध है। 

ट्रेन के रास्ते श्रीनगर कैसे पहुँचे - How To Reach Srinagar By Train in Hindi :

  • प्रिय पाठक अगर आप ट्रेन के रास्ते श्रीनगर पहुँचना चाहते हैं तो श्रीनगर का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू है जहाँ से आप टैक्सी या कैब के जरीय श्रीनगर पहुँच सकते हैं।

सड़क के रास्ते श्रीनगर कैसे पहुँचे - How To Reach Srinagar By Road in Hindi :

  • श्रीनगर दिल्ली, चंडीगढ़, गुलमर्ग, सोनमर्ग आदि बड़े शहरों से सीधे सड़क नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। साथ ही श्रीनगर के लिए नियमित रूप से कई बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही यदि आप अपने वाहन से श्रीनगर जाना चाहते हैं तो यह भी एक सुखद यात्रा होगी।