Durga Puja 2020

दुर्गा पूजा की रौनक देखनी है तो इन शानदार स्थलों की सैर जरूर करें

Durga Puja 2020

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में, इस लेख में हम भारत के उन सभी पर्यटक स्थल के बारे में वर्णन करेंगे जहां पर दुर्गा पूजा की रौनक देखी जाती है अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े|

दुर्गा पूजा (Durga Puja in Hindi):

  • दुर्गा पूजा हिंदुओं का मुख्य वार्षिक त्यौहार है| दुर्गा पूजा प्रत्येक वर्ष सितंबर से लेकर अक्टूबर के मध्य आने वाले नवरात्रि में मनाई जाती है यानी आपका सकते हैं कि जो दिवाली के आसपास नवरात्रि होता है उसी में ही दुर्गा पूजा मनाई जाती है| त्योहार को अब बल्कि भारत में ही नहीं अब विश्व के कुछ देशों में भी मनाए जाने लगा है| 



  • दुर्गा पूजा का पर्व  बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है| अतः दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई के विजय के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है|या पूजा भारत के राज्य असम ,बिहार ,झारखंड, मणिपुर, उड़ीसा ,त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है| यहां पर 6  से 7दिन की छुट्टियां होती है इस त्यौहार को मनाने के लिए |



भारत के इन शहरों में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है जो इस प्रकार है-

अगर आप दुर्गा पूजा देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन शहरों को देखना ना भूलें |



1.बनारस की दुर्गा पूजा (Varanasi ki Durga puja in Hindi):

  • वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है| वाराणसी में नवरात्रि के दौरान यहां का माहौल एकदम बदला होता है| हर जगह आपको बड़े-बड़े पंडाल लगे हुए दिखेंगे और उन में मां दुर्गा का मूर्ति बैठा हुआ मिलेगा | नवरात्रि के दौरान वाराणसी जैतपुरा में देवी दुर्गा पूजा यहां माता दुर्गा का भव्य पंडाल तैयार किया जाता है |जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं इसके अलावा भी  दुर्गाकुंड पर लगाए जाते हैं | प्रत्येक शाम को यहां पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाते हैं |

  • काशी में सुंदरता मेला भी देखने को मिलेगा और यहां पर रामनगर के राजा द्वारा आयोजित रामलीला का दर्शन कर सकते हैं | शाम को काशी में अस्सी घाट पर सुंदर आरती करने का  सौभाग्य मिलता हैं | यहां पर अन्य स्थानों पर भी भीड़ रहता है|

  • वाराणसी से नजदीक है तो दुर्गा पूजा देखने जरूर जाइएगा बहुत आनंद आएगा |



2.कोलकाता की दुर्गा पूजा  (Kolkata ki Durga puja in Hindi):

  • कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए मुख्य स्थल माना जाता है क्योंकि यह धार्मिक उत्सव पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्यौहार के रूप में माना जाता है | जिस तरह कोई शादीशुदा महिला अपने मायके आती है ठीक उसी प्रकार स्थानीय लोग मां दुर्गा उनके पास आई हैं| यहां पर उनके सत्कार के लिए बड़े-बड़े पंडाल का निर्माण किया जाता है और वहां पर दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं बड़े-बड़े पंडाल आपको पश्चिम बंगाल के हर प्रांत में बनाए जाते हैं जिसके बाद सुबह से देर रात तक मां की विशेष अर्चना पूजा की आयोजन किया जाता है |त्यौहारों के दिनों में पूरा मार्केट में रौनक रहता है लोग एक दूसरे पंडाल में जाकर भ्रमण करते हैं और भक्ति भजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते हैं अगर आप को मौका मिले तो दुर्गा पूजा में कोलकाता एक बार जरूर जाएं |मेरे प्रिय पाठक यहां के पंडाल नए नए कलाकार अद्भुत तरीके से डिजाइन करते हैं आप इन पंडालों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि लोग कैसे-कैसे यहां पर पंडाल बनाते हैं |

3.गुवाहाटी की दुर्गा पूजा  (Guwahati ki Durga puja in Hindi): 

  • गुवाहाटी भारत के असम राज्य में स्थित है | पश्चिम बंगाल के बाद असम  के गुवाहाटी में दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है यहां भी आप भव्य पंडाल देख सकते हैं जगह-जगह आपको मां दुर्गा के भव्य पंडाल दिख जाएंगे आप असम के गुवाहाटी में आकर मां कामाख्या के मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं कामाख्या मंदिर देवी सती के सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठ में गिना जाता है| यहां पर वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है खासकर नवरात्रि के दौरान यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं जिसमें आप शामिल हो सकते हैं |


4.मुंबई की दुर्गा पूजा  (Mumbai ki Durga puja in Hindi):

  • मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है |महाराष्ट्र में जितने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है उतने ही धूमधाम से मुंबई में दुर्गा पूजा मनाया जाता है |यहां कई पंडालों में आपको बॉलीवुड स्टार भी नजर आ सकते हैं| यहां पर हम कुछ ऐसे दुर्गा पंडालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों को टक्कर देते हैं जो इस प्रकार हैं-

1.चेंबूर दुर्गा पूजा एसोसिएशन-

  • यह मुंबई के सबसे पुराने दुर्गा पूजा एसोसिएशन में से एक है यह एसोसिएशन 64 साल से भव्य पंडाल लगाता आ रहा है और हर साल एक नए विषय के साथ आता है हर साल लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं या पंडाल शहर का सबसे बड़ा पंडालों में से एक है |

2.शारदोत्सव, बॉम्बे दुर्गा बारी समिति-

  • यह समिति पिछले 89 सालों से मुंबई में दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है|भाई की सबसे पुरानी पूजा समिति है जो अपनी परंपराओं को सबसे ऊपर रखती है यहां का भी भव्य माहौल आपको देखने में बहुत आनंद आएगा |

3.लोखंडवाला दुर्गोत्सव अंधेरी वेस्ट-

  • इस पंडाल में कई फिल्मी सितारे आते हैं इसे कुछ बंगाली परिवारों ने शुरू किया था और धीरे-धीरे यह शहर के सबसे मशहूर पंडालों में से एक हो गया |यहां का खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए बहुत आकर्षण का केंद्र बना रहता है | 

4.बलकानजी बारी, सांताक्रूज-

  • सांताक्रुज में स्थित इस पंडाल का आयोजन फिल्म एक्ट्रेस काजल और पूरा मुखर्जी परिवार कराता है |पूजा के दौरान या पंडाल सभी लोगों के लिए खुला रहता है यहां आप जाकर आनंद ले सकते हैं | 

इसके अलावा भी और भी कई सारे दुर्गा पूजा के पंडाल लगते हैं|

5.दिल्ली की दुर्गा पूजा (Delhi ki Durga puja in Hindi): 

  • दिल्ली में कई राज्यों के लोग रहते हैं और अगर आप बंगाली और गुजराती कल्चर को एक साथ देखना चाहते हैं तो दिल्ली सबसे बेस्ट प्लेस है यहां आपको बंगाली दुर्गा पंडाल भी मिलेंगे दिल्ली के चितरंजन पार्क जा सकते हैं और गुजराती गरबा के लिए सरिता विहार या पश्चिम बिहार जा सकते हैं |दुर्गा पूजा के साथ-साथ यहां पर रामलीला की भी खूब धूम मची रहती है|

6.मैसूर की दुर्गा पूजा (Mysore ki Durga puja in Hindi):

  • मैसूर भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है|कोलकाता की दुर्गा पूजा देश के साथ ही विदेश में भी मशहूर है |इसी तरह मैसूर का दशहरा अपने शाही अंदाज के लिए जाना जाता है |मैसूर में दशहरे के मौके पर निकलने वाली झांकी को देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। यह सेलिब्रेशन 9 दिनों तक चलता है और आखिरी दिन यानीं दसवें दिन विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान मैसूर पैलेस के साथ ही पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। शहर के प्रमुख चामुंडेश्वरी मंदिर में भी फेस्टिवल जोर शोर से मनाया जाता है।




7.नागपुर की दुर्गा पूजा  (Nagpur ki Durga puja in Hindi):

  • नागपुर भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है |यहां पर भी पश्चिम बंगाल की तरह बहुत ही भव्य तरह से मां दुर्गा का पंडाल सजाया जाता है |नागपुर के धंतोली ,खामला ,अभ्यंकर नगर ,उज्जवल नगर, चंदन नगर, समेत कई जगहों पर आकर्षित पंडाल सजाए जाते हैं |सभी पंडालों को एक विशेष थीम पर तैयार किया जाता है| ऐसा कहा जाता है कि धंतोली में पंडाल लगाने का इतिहास तो 100 साल से भी पुराना है |नागपुर में पंडालों के बाहर अद्भुत मेला लगता है |

8.अहमदाबाद की दुर्गा पूजा (Ahmedabad ki Durga puja in Hindi): 

  • अहमदाबाद भारत के गुजरात राज्य में स्थित है| यहां पर नवरात्रि पूरे गुजरात में बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है |यहां का नजारा भी बहुत अद्भुत होता है| यहां की महिलाएं डांडिया खेलती हैं तथा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है |सुबह से शाम तक श्रद्धालु व्रत रखते हैं और रात के समय गरबा करते हैं |यहां पर एक तरह का म्यूजिकल और कल्चरल कार्यक्रम होता है इसमें लोग बड़ी संख्या में हिस्सा भी लेते हैं |गुजरात का डांडिया पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है |अगर आपको सौभाग्य मिले तो गुजरात की डांडिया जरूर देखें और गुजराती  भोजन का भी आनंद लें |



9.कटरा  की दुर्गा पूजा (Katra ki Durga puja in Hindi):



  • कटारा भारत के जम्मू कश्मीर में स्थित है आपने सुना होगा कि वैष्णो देवी कटरा  से कुछ दूर है |  यहां पर नवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है |9 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु का आगमन होना शुरू हो जाता है  यह मंदिर लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बेस कैंप से | अगर आपको सौभाग्य मिले तो कटरा एक बार आप जरूर जाइए नवरात्रि में |