सोनभद्र जिला में घूमने की जगह - Famous Places Visit Sonbhadra District In Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में , दोस्तों इस लेख में हम  सोनभद्र जिला का सामान्य जानकारी देंगे और साथ ही यहां पर घूमने की जगह के बारे में बताएंगे | इस संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए

सोनभद्र जिला में घूमने की जगह - Famous Places Visit Sonbhadra District In Hindi

सोनभद्र जिला में घूमने की परिचय - Sonbhadra District Basic Information In Hindi: 

दोस्तों सोनभद्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है | सोनभद्र जिला मिर्जापुर से अलग करके 4 मार्च 1989 को अलग जिला बनाया गया था | यह जिला मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार इन चार राज्यों से सटा हुआ है | सोनभद्र क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है | सोनभद्र जिले का मुख्यालय रावटसगंज में है 

दोस्तों सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है ,इस जिले में बहुत सारे खनिज जैसे बॉक्साइट चूना पत्थर , कोयला, सोना इत्यादि है | सोनभद्र को भारत की ऊर्जा राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर बहुत सारे पावर प्लांट है |यहां की प्राकृतिक सुंदरता इतना अद्भुत है कि कोई भी इसे देखकर मोहित हो जाता है | सोनभद्र की मुख्य नदी सोन नदी है | 

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला में घूमने की जानकारी - Best Tourist Places to Visit In Sonbhadra In Hindi :

दोस्तों सोनभद्र की अगर आप असली खूबसूरती देखना चाहते हैं तो यहां आप बरसात केa मौसम में जाइए , यहां के हरे-भरे जंगल देखकर अब बिल्कुल मंत्रमुग्ध हो जाएंगे |वैसे यहां घूमने के लिए तो आप कभी भी जा सकते हैं यहां के कुछ मुख्य पर्यटक स्थल इस प्रकार हैं 

1. इको पॉइंट रावटसगंज -  Eco point Robertsganj in hindi : 

दोस्तों यह इको पॉइंट रावटसगंज से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर वीर लोरिक पत्थर के पास स्थित है | यह पॉइंट पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान है, आप यहां पर रुक के एक सुंदर दृश्य का नजारा देख सकते हैं | यदि आप प्रकृति के प्रेमी है तो यह जगह आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगा खासकर आप जब बरसात का मौसम शुरू हो जाता है तब यहां पर आप होकर जाएंगे तो यहां के सुंदर दृश्य देख के आपको मजा आएगा | दोस्तों अगर आप इको पॉइंट का वीडियो देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें वीडियो देखने के बाद हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर दे |

2. वीर लोरिक पत्थर - Veer Lorik stone Sonbhadra in hindi : 

दोस्तों वीर लोरिक पत्थर इको पॉइंट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है | अगर आप इको पॉइंट पर रुक रहे हैं तो इस वीर लोरिक पत्थर को भी जरूर देखें इस का भी अपना एक इतिहास और रहस्य है | दोस्तों अगर आप वीर लोरिक पत्थर का वीडियो देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें वीडियो देखने के बाद हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर दे |

3. वैष्णो देवी मंदिर डाला - Vaishno Devi Temple Sonbhadra Dala in Hindi :

दोस्तों यह वैष्णो देवी का मंदिर मानव निर्मित है , इस मंदिर को कश्मीर की वैष्णो देवी का कॉपी किया गया है | इस मंदिर में भक्तों को दर्शन करने के लिए गुफा से होकर जाना पड़ता है , यह मंदिर बहुत ही सुंदर और अद्भुत मंदिर है | डाला कि वैष्णो देवी का मंदिर रावटसगंज से मात्र 32 किलोमीटर की दूरी पर है तथा चोपन से 11 किलोमीटर की दूरी पर है | माता वैष्णो देवी का मंदिर डाला रावटसगंज मार्ग पर ही स्थित है | दोस्तों अगर आप इस मंदिर का वीडियो देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें वीडियो देखने के बाद हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर दे |

4. अगोरी का किला सोनभद्र - Agori Fort Sonbhadra in hindi: 

दोस्तों अगोरी का किला सोन नदी के किनारे चोपन से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह किला तीन तरफ से नदियों द्वारा घिरा हुआ है जिनका नाम बिजुल , रेणु और सोन है | बताया जाता है कि इस किले पर पहले खारवार शासकों का शासन था लेकिन कुछ समय बाद इस किले पर चंदेल द्वारा कब्जा किया गया | दोस्तों इस किले को आदिवासी किला भी कहा जाता है क्योंकि इस किले का अंतिम शासक एक आदिवासी राजा थे | इस किले में अदृश्य शक्तियों का राज है , बताया जाता है कि यह दृश्य किया इस किले की खजाना का सुरक्षा करती हैं | दोस्तों इस किला को जब भी देखने जाए तो आप ग्रुप में जाएं अकेले देखने नहीं जाएं क्योंकि यह किला अंदर से कुछ डरावना भी है | यह किला अभी खंडहर के रूप में तब्दील हो गया है | 

5. विजयगढ़ का किला सोनभद्र - Vijaygarh fort sonbhadra in hindi : 

यह किला भारत के सोनभद्र जिला में स्थित है,यह रावटसगंज से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पहाड़ पर स्थित है |दोस्तों आपने तो चंद्रकांता का टीवी सीरियल तो देखा ही होगा यह वही किला है जिस पर पूरा चंद्रकांता का सीरियल बना हुआ है | दोस्तों जो चंद्रकांता में आपने सीरियल देखा है राजकुमारी का किला यही विजयगढ़ का है | यह किला करीब 400 फीट ऊंचे पहाड़ पर बना हुआ है | स्थानीय लोग बताते हैं कि इस किले के नीचे एक और किला बना है जहां पर अकूत खजाना दबा हुआ है उस खजाने को खोजने के लिए कई बार रात में लोग जा चुके हैं | यह किला रहस्यों से भरा हुआ है | वह तो विजयगढ़ का किला महाभारत के समय से प्रसिद्ध है इस किलो को राजा बाणासुर द्वारा बनवाया गया था बाद में इसे महाराजा विजयपाल द्वारा पुनः निर्मित किया गया था विजयगढ़ किले का अंतिम शासक काशी नरेश चेत सिंह थे | 

6. धंधरौल बांध सोनभद्र - Dhandhroul dam sonbhadra in hindi : 

धंधरौल बांध रॉबर्ट्सगंज - चुर्क मार्ग पर रावटसगंज से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | बांध का निर्माण घाघरा नदी पर किया गया है इसलिए इसे घागरा बांध भी कहा जाता है | दोस्तों अगर आप रावटसगंज जा रहे हैं तो इस जगह पर जरूर घूमे , यहां पर भारी संख्या में पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है| 

7. रिहंद बांध सोनभद्र - Rihand dam sonbhadra in hindi : 

दोस्तों रिहंद बांध को गोविंद बल्लभ पंत सागर के नाम से भी जाना जाता है यह पिपरी में स्थित है | यह बांध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर है | रिहंद बांध रिहंद नदी पर बना है जो सोन नदी की सहायक नदी है दोस्तों इस बांध से प्रतिवर्ष अधिक मात्रा में बिजली उत्पन्न किया जाता है | रिहंद बांध रावटसगंज से 73 किलोमीटर , डाला से 42 किलोमीटर , अनपरा से 25 किलोमीटर और सिंगरौली से 38 किलोमीटर की दूरी पर है | 

8. सलखान फॉसिल्स पार्क रावटसगंज सोनभद्र - Salkhan Fossils park Robertsganj Sonbhadra in hindi :

सलखान फॉसिल्स पार्क, जिसे आधिकारिक तौर पर सोनभद्र फॉसिल्स पार्क के नाम से जाना जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश में एक जीवाश्म पार्क है। यह सोनभद्र जिले में राज्य राजमार्ग SH5A पर सलखान गाँव के पास रॉबर्ट्सगंज से 12 किमी दूर स्थित है। पार्क में जीवाश्म लगभग 1400 मिलियन वर्ष पुराने होने का अनुमान है। जीवाश्म पत्थरों पर छल्ले के रूप में दिखाई देते हैं और पार्क में पत्थरों पर जीवाश्म के छल्ले में बिखरे हुए हैं जो कैमूर वन्यजीव रेंज में लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए हैं। दोस्तों औपचारिक रूप से इस पार्क का उद्घाटन 8 अगस्त 2002 में जिला मजिस्ट्रेट भगवान शंकर द्वारा जीवाश्म पार्क के रूप में किया गया | 

9. रेणुकेश्वर महादेव मंदिर रेणुकूट सोनभद्र - Renukeshwar mahadev temple renukoot sonbhadra in hindi :

दोस्तों रेणुकेश्वर महादेव मंदिर सोनभद्र के रेणुकूट में स्थित है | यह मंदिर महादेव भगवान भोलेनाथ को समर्पित है | दोस्तों रेणुकूट में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में से एक है इस मंदिर का निर्माण बिरला ग्रुप द्वारा 1972 में किया गया था | 

10. ज्वालामुखी शक्तिपीठ शक्ति नगर सोनभद्र - Jwalamukhi Shakti Peeth Shakti Nagar Sonbhadra in Hindi : 

दोस्तों ज्वालामुखी शक्तिपीठ का मंदिर शक्ति नगर में स्थित है जोकि सोनभद्र जिले में है| मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है अगर दोस्तों आपको सौभाग्य मिल रहा है तो इस मंदिर का दर्शन जरूर करें | शक्तिनगर रावटसगंज से लगभग 119 किलोमीटर की दूरी पर है | दोस्तों इस मंदिर में देवी सती की जीभ की पूजा की जाती है , नवरात्रि के समय यहां पर पर्यटकों का बहुत ज्यादा भीड़ रहता है | 

11. मुक्खा दरी रावटसगंज घोरावल सोनभद्र - Mukhafall Robertsganj Ghorawal Sonbhadra in hindi : 

मुक्खा वाटरफॉल रावटसगंज से घोरावल रोड पर रावटसगंज से पश्चिम में लगभग 44 किलोमीटर तथा घोरावल से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | वाटरफॉल सोनभद्र जिले में बेलन नदी पर स्थित है | इस वाटरफॉल की खूबसूरती देखना है तो दोस्तों बरसात के समय में जाइए | 

12. शिवद्वार घोरावल रावटसगंज सोनभद्र - Shivdwar Ghorawal Robertsganj Sonbhadra in hindi : 

दोस्तों शिवद्वार का मंदिर घोरावल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है | यह मंदिर भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती जी को समर्पित है | इस मंदिर में देवी पार्वती की 11 वीं सदी की काले पत्थर की मूर्ति रखी हुई है, यह मूर्ति लगभग 3 फुट ऊंची है | शिवद्वार में शिवरात्रि के समय एक मेला का आयोजन किया जाता है|इस मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए तथा सावन में कावड़ यात्रा के भक्त यहां पर जल चढ़ाने आते हैं |  

13. पंचमुखी महादेव रावटसगंज सोनभद्र - Panchmukhi Mahadev temple Robertsganj Sonbhadra in Hindi : 

दोस्तों यह पंचमुखी महादेव का मंदिर रावटसगंज से चुर्क जाते समय बीच में पड़ता है ,रावटसगंज से इसकी दूरी लगभग 3 किलोमीटर है | पौराणिक कथाओं के अनुसार पता चलता है कि पंचमुखी पांचवी शताब्दी में प्रकट हुए थे | यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं | यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना हुआ है | ऐसा बताया जाता है कि यह मंदिर आदिवासियों के समय का बनाया गया है | 

14. शीतला माता मंदिर रावटसगंज सोनभद्र - Shitala Mata temple Robertsganj Sonbhadra in Hindi :  

शीतला माता का मंदिर यह रावटसगंज बाजार में ही है अगर आप रावटसगंज में है तो इस मंदिर का दर्शन आप जरूर करें| 

दोस्तो इन सबके अलावा सोनभद्र में बहुत सारे पर्यटक स्थल है जहां आप घूम सकते हैं जो इस प्रकार हैं - 

आप अपने समय और सुविधा अनुसार यहां भी घूम सकते हैं | मारकंडेय ऋषि की तपोस्थली कंडाकोट, मत्स्येंद्रनाथ गुफा, चुनहवा दरी, अमिला धाम, सिलहट बांध, नगवां बांध, भैंसहवा नाला, नल राजा महादेव, बरैला शिव मंदिर, ब्लैक बक घाटी महुअरिया, ओम पर्वत, मंगलेश्वर महादेव, सलखन फासिल्स पार्क, गोठानी संगम तट स्थित सोमेश्वर महादेव, कुंडवासिनी देवी, ओबरा बांध, रेणुकूट राधा कृष्ण मंदिर, बेलवादह, चिल्का झील, औड़ी पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर |