उज्जैन यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी - Best tourist place visit in Ujjain in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में आज हम मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर की यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है की संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे ही इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें |

उज्जैन यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी - Best tourist place visit in Ujjain in Hindi

उज्जैन शहर की एक झलक -Tourist Places In Ujjain In Hindi : 

  • उज्जैन भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है | उज्जैन को कालिदास की नगरी से भी जाना जाता है|यहां हर 12 वर्ष पर सिंहसथ महाकुंभ मेला लगता है|भगवान शिव 12 ज्योतिर्लिंग्रो में एक महाकाल इस नगरी में स्थित है| उज्जैन मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर से 45 किमी पर है| राजा विक्रमादित्य की राजधानी दोस्तों यही उज्जैन थी | 
  •  उज्जैन के प्राचीन नाम अवंतिका, उज्जयिनी है | उज्जैन मंदिरों की नगरी है | उज्जैन शिप्रा नदी के किनारे स्थित है | दोस्तों यह शहर शिवरात्रि कुंभ और अर्ध कुंभ मेलों के लिए प्रसिद्ध है | उज्जैन मंदिरों के साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है | 

उज्जैन में घूमने लायक सबसे अच्छी स्थान - Best tourist place visit in ujjain : 

दोस्तों उज्जैन में तो ऐसे कई सारे पर्यटक स्थल हैं जहां आप अपने सुविधा और समय के अनुसार इन जगहों पर घूम सकते हैं | 

1. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन - Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain in Hindi:-

  • उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की मान्यता भारत के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंग मैं है| महाकवि तुलसीदास से लेकर संस्कृत साहित्य के बहुत सारे कवियों ने इसका वर्णन किया है|ऐसा मानते हैं कि इसके दर्शन करने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है| ऐसा माना जाता है कि यहां रात को दर्शन करना मना है|
  • दोस्तों महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है यहां पर कई सारे देवी देवताओं की स्थापना की गई है महाकालेश्वर महादेव मंदिर भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है | भस्म चिता की राख होती है | 
  • दोस्तों महाकालेश्वर मंदिर में ठहरने और खाने की व्यवस्था है और यहां पर आकर जानकारी ले सकते हैं | दोस्तों उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है जिसका किराया ऑटो का ₹10 है | 
  • दोस्तों अगर आप महाकालेश्वर का दर्शन करने का ठान लिया है तो यहां की भस्म आरती में आप जरूर सम्मिलित होने की कोशिश कीजिए भस्म आरती में सम्मिलित होने के लिए आपको पहले से यहां की टिकट बुक करनी पड़ती है |
  • भस्म आरती का टिकट काउंटर मंदिर के प्रांगण में ही है जो सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर के 12:30 बजे तक खुला रहता है| दोस्तों टोकन लेने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना होगा उसके बाद आपको फॉर्म मिलेगा फॉर्म भरने के बाद उसको 11:30 से 2:30 के बीच में उसको जमा कर दीजिए | 
  • दोस्तों विशेष ध्यान रखिए की भस्म आरती में सिर्फ 450 लोगों की एंट्री किया जाता है इसके लिए आपको सुबह जाकर काउंटर पर लाइन लगाना पड़ेगा तभी आप भस्म आरती में सम्मिलित हो सकते हैं | 
  • दोस्तों आप भस्म आरती का टोकन आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं इसको आप एक महीना पहले से बुक कर सकते हैं बुकिंग करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर क्लिक कीजिए http://dic.mp.nic.in/ujjain/mahakal/default.aspx 
  • दोस्तों महाकालेश्वर का दर्शन करने से पहले सबसे पहले ऑनलाइन टिकट जरूर बुक कर लीजिए नहीं अगर आप मंदिर जाकर टोकन लेंगे तो आप का उसमें 1 दिन का समय खराब हो जाएगा | 


2. श्री काल भैरव मंदिर उज्जैन - Shri kal bhairav mandir ujjain in Hindi:-

काल भैरव मंदिर उज्जैन एक हिंदू मंदिर है जो कि भगवान काल भैरव को समर्पित है|यह महाकाल मंदिर से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित है| यह दुनिया का एक ऐसा मंदिर है जहां पर काल भैरव भगवान पर मदिरा का चढ़ावा चढ़ाया जाता है| आपको इस मंदिर के बाहर में सभी सामग्री मिल जाएगी| 

3. कलीयादें पैलेस उज्जैन - Kaliyadeh Palace ujjain in Hindi:-

  • कलीयादें भवन उज्जैन से उत्तर की ओर 6 मील की दूरी पर शिप्रा नदी में एक दीप के रूप में स्थित है| मुसलमानों के आगमन से पहले यह ब्रह्मा कुंड के नाम से जाना जाता था| 
  • मालवा का खिलजी सुल्तान नासिर शाह ने लगभग 1500 में यहां एक भवन निर्माण करवाया | यह भवन वास्तुकला के मांडू शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण है| आपको इस महल में सूर्य मंदिर देखने को मिलेगा | 

4. भर्तृहरि केवस उज्जैन - Bhartrihari Caves ujjain in Hindi:-

  • भर्ती हरी गुफाएं,मध्य प्रदेश के शिप्रा नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध पर्यटन है| यह गुफाएं उज्जैन के प्राचीन शहर के पास है| यह जगह मध्य प्रदेश पर्यटन मंत्रालय के द्वारा एक सुंदर स्थल माना जाता है| इन गुफाओं के अंदर जाकर एक अद्भुत एहसास होता है|

5. शक्तिपीठ मा हरसिध्दि टेंपल उज्जैन - Shakti Peeth maa Harsiddhi temple ujjain in Hindi:-

  • कहा जाता है कि यह स्थान सम्राट विक्रमादित्य की तपोभूमि है| मंदिर के पीछे एक कोने में कुछ सिर सिंदूर चढ़े हुए रखे हैं| यह विक्रमादित्य के सर बताए जाते हैं| ऐसा माना जाता है कि महा सम्राट विक्रम ने देवी को प्रसन्न करने के लिए 12 वे वर्षों में अपने हाथों से अपने सर की बलि दी थी| 

6. श्री चिंतामन गणेश टेंपल उज्जैन - Shri chintaman ganesh temple ujjain in Hindi:-

  • उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से करीब 7 KM दूर ग्राम जवासिया में भगवान गणेश का प्राचीन मंदिर स्थित है| इसे चिंतामन गणेश के नाम से जाना जाता है| यहां पार्वती नंदन तीन रूप से विराजमान है| दोस्तों आपको इस मंदिर में तीन गणपति जी के दर्शन करने को मिलते हैं | पहला चिंतामन और दूसरा इच्छा मन और तीसरा सिद्धिविनायक यह इस मंदिर के 3 नाम है | ऐसा कहा जाता है कि चिंतामन गणेश जी का दर्शन करने से आपकी सभी प्रकार की चिंताएं दूर हो जाती हैं | 

7. महा ऋषि संदीपनी आश्रम उज्जैन - Maha Rishi Sandipani Ashram ujjain in Hindi:-

  • सांदीपनि आश्रम उज्जैन के मंदिर के शहर से 2 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है| इस जगह का बहुत महत्व है| ऐसा माना जाता है कि गुरु सांदीपनि इस आश्रम का उपयोग श्री कृष्ण, उनके दोस्त सुदामा और भाई बलराम को पढ़ाने के लिए करते थे| इस जगह का जिक्र महाभारत में किया गया है| 

8. शक्तिपीठ श्री गढ़कालिका माता टेंपल उज्जैन - Shakti Peeth Shri Gadkalika mata temple ujjain in Hindi:-

  • गढ़कालिका मंदिर ,मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित है| कालिदास के संबंध में माना जाता है कि जब से वह इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने लगे तभी से उनके अच्छे व्यवहार का निर्माण होने लगा | गढ़ कालिका मंदिर में मां कालिका के दर्शन करने के लिए रोज हजारों भक्तों की भीड़ जमा होती है| 

9. श्री राम घाट उज्जैन - Shri Ram ghat ujjain in hindi:-

  • दोस्तों रामघाट शिप्रा नदी के किनारे बना घाट है जहां हजारों श्रद्धालु आकर स्नान करते हैं महाकाल का दर्शन करने से पहले | यह सबसे प्रसिद्ध नहाने का घाट है| जिस पर कुंभ मेले के दौरान स्नान करना बहुत पसंद करते हैं| रामघाट हरसिद्धि मंदिर के पास स्थित है| यहां पर स्वच्छता की देवी शिप्रा की पूजा की जाती है|

10. गोपाल मंदिर उज्जैन - Gopal Mandir ujjain in Hindi:-

  • गोपाल मंदिर द्वारकाधीश मंदिर दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है महाकालेश्वर के बाद जय श्री कृष्ण के बारे में बताता है | उज्जैन का यह मंदिर आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है| 

11. इस्कॉन टेंपल उज्जैन - Iskon temple ujjain in Hindi:-

  • दोस्तों यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है | यह मंदिर उज्जैन के प्रमुख मंदिरों में से एक है | उज्जैन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हिंदू टेंपल में माना जाता है| इस मंदिर की स्थापना 1998 अच्युत का कनीवदे ने की थी और यह मंदिर दिल्ली के पूर्व में स्थित है|इस मंदिर को अंदर से और बाहर से पूरी तरह सफेद पत्थरों से बनवाया गया है |
  • दोस्तों इस मंदिर में आपको भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की सुंदर प्रतिमा देखने को मिलती है | 

12. राम मंदिर उज्जैन - Ram Mandir Ujjain in hindi:- 

  • राम भगवान उज्जैन आए थे उन्हीं के नाम पर या मंदिर बना है यहां पर भी दोस्तों आप जाकर दर्शन कर सकते हैं | 

13. सिद्धवट मार्ग उज्जैन - Siddhawat Marg ujjain in Hindi:-

  • उज्जैन की शिप्रा नदी तट पर से सिद्धवट घाट है| इसे वृत्तवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है|यहां पर सम्राट विक्रमादित्य ने तपस्या कर के आज्ञा बेताल की सिद्धि पाई थी| उज्जैन जंक्शन से उचित घाट की दूरी लगभग 7 किलोमीटर की है | वही पर महाकालेश्वर से सिद्धवट की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है| यहीं पर माता पार्वती का मुख्य मंदिर है| 

14. जंतर मंतर उज्जैन - Jantar Mantar ujjain in hindi:-

  • जंतर मंतर उज्जैन में स्थित वास्तु चमत्कार है जिसे 17 वी शताब्दी से स्थापित किया गया था| जंतर मंतर को वेधशाला भी कहा जाता है जय भारत में निमृत पांच देश वेदशालो (जयपुर, दिल्ली, उज्जैन ,मथुरा और वाराणसी) में से एक है और और इन समूह में से सबसे पहली वेधशाला का निर्माण दिल्ली में किया गया था| उज्जैन के जंतर मंतर का निर्माण महाराजा जय सिंह ने 1719 मैं अपने शोध और अध्ययन के साथ हिंदू विद्वानों और ज्योतिषियों के मदद के लिए शुरू किया था| 

15. विक्रमादित्य द ग्रेट मेमोरियल उज्जैन - Vikramaditya the great Memorial Ujjain in hindi:-

  • दोस्तों विक्रमादित्य का प्रतिमा मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर के ठीक पीछे 30 फुट ऊंचा मूर्ति बना हुआ है | यह मूर्ति पूरा पीतल से बना हुआ है और इस मूर्ति का निर्माण कराने में उस समय लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च हुए थे |

16. श्री चौबीस खंबा माता टेंपल उज्जैन -Shri Chaubis khamba mata Temple Ujjain in Hindi:-

  • श्री चौबीस खंबा माता मंदिर उज्जैन में स्थित है| यह मंदिर महाकाल मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर है और माता हरसिद्धि मंदिर से 800 मीटर की दूरी पर है |यह मंदिर माता महालाया और माता महामाया के नाम से जाना जाता है | 
  • दोस्तों ऐसा कहा जाता है कि यह दोनों बहन ही है आपस में |इस मंदिर में 24 खंबे लगे हैं इसलिए इस मंदिर को 24 खंबा मंदिर के नाम से भी जानते हैं | यहां पर पैदल चलकर भी दर्शन करने आ सकते हैं| दोस्तों कहा जाता है कि सम्राट विक्रमादित्य इन देवियों की आराधना किया करते थे| 

17. त्रिवेणी म्यूजियम उज्जैन - Triveni Museum ujjain in Hindi:-

  • त्रिवेणी म्यूजियम उज्जैन शहर में स्थित है| त्रिवेणी म्यूजियम लोगों के घूमने के लिए अच्छी जगह मानी जाती है| शिवा भवन की शिल्पकृति भगवान शिव को दर्शाती हैं|वैष्णव भवन की अलग-अलग कलाकृतियां भगवान विष्णु को दर्शाती है| यहां पर ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना अच्छा रहता है|

18. श्री चार धाम टेंपल उज्जैन - Shree Char Dham Temple Ujjain in Hindi:-

  • दोस्तों भारत में चार धाम की यात्रा आपने सुना ही होगा और यह भी सुना होगा कि उत्तराखंड में मिनी चार धाम यात्रा भी होता है जिसमें यमुनोत्री , गंगोत्री ,बद्रीनाथ और केदारनाथ का दर्शन करते हैं | लेकिन यदि आप उज्जैन आते हैं तो सभी चार धाम की प्रति आपको उज्जैन में देखने को मिलती है | इसलिए इस मंदिर को चार धाम मंदिर कहते हैं इस मंदिर में आपको माता वैष्णो देवी का गुफा भी देखने को मिल जाता है और साथ ही आप वैष्णो देवी का दर्शन भी कर पाते हैं | सौभाग्य मिले आपको तो इस मंदिर का दर्शन करने आप जरूर जाइए दोस्तों आपको यहां बहुत ही मन को शांति मिलेगा | 

19. श्री नवग्रह टेंपल उज्जैन - Shree Navagraha Temple Ujjain in Hindi:-

  • नवग्रह टेंपल में शनि देव की पूजा करके उनको तेल चढ़ा कर उनसे मोक्ष प्राप्ति की आराधना करते हैं | उज्जैन शहर में यह मंदिर श्री नवग्रह शनि मंदिर के नाम से जाना जाता है|यह मंदिर शिप्रा नदी के संगम पर स्थित है| गुप्त नदी को सरस्वती नदी के नाम से भी जाना जाता है | उज्जैन से यह मंदिर करीब 6 किलोमीटर दूरी पर है|यह मंदिर करीब 2000 साल पुराना है |

20. महाकाल दर्शन उज्जैन - Mahakal Darshan ujjain in hindi:-

  • यह उज्जैन में स्थित है यहां पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन महाकाल के होते हैं जो कि है सोमनाथ,मलिकार्जुन ,महाकालेश्वर,ओमकारेश्वर ,वैद्यनाथ,नागेश्वर, विश्वनाथ,केदारनाथ,ग्रीष्णेश्वर ,त्रिंबकेश्वर ,ममलेश्वर,तारकनाथ|यहां पर हर 12 साल कुंभ का मेला लगता है|

21. मंगलनाथ मंदिर उज्जैन - Mangalnath Mandir ujjain in hindi:-

  • मंगलनाथ मंदिर,मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के शिप्रा नदी के किनारे स्थित है|उज्जैन को पुराणों में मंगल की जननी कहा जाता है| दोस्तों जिन लोगों पर मंगल भारी होता है वह लोग यहां पर अपने ग्रहों की शांति के लिए मंगलनाथ मंदिर में आकर पूजा कर सकते हैं | कर्क रेखा पर स्थित इस मंदिर को देश का नाभि स्थल माना जाता है|

22. विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन- Vikram Kirti Mandir ujjain in hindi:- 

  • यह मंदिर संत कृपालु महाराज जी ने बनाया है जिन्होंने प्रेम मंदिर भी बनाया था |यह मंदिर राधा रानी का मंदिर है | दोस्तों यह मंदिर 8 मई 2006 से बनना शुरू हुआ था |यह मंदिर को बने हुए 15 साल पूरे हो गए हैं | इस मंदिर को बनाने के लिए पत्थर राजस्थान से आए थे |

23. श्री बड़ा गणेश मंदिर उज्जैन - Shree badha Ganesh Mandir ujjain in hindi:-

  • सबसे बड़ा गणपति जी का मंदिर उज्जैन मध्य प्रदेश में स्थित है | इस मंदिर की महानता यह है कि स्थापित श्री गणेश एशिया की सबसे बड़ी प्रतिमा मानी जाती है | गणेश जी की बैठी मुद्रा की ऊंचाई 25 फुट है | प्रतिमा 4 फुट ऊंचेऔर 14 फुट चौड़ी चौकी पर विराजित है| इस मंदिर का निर्माण 17 जनवरी 1901 को पूर्ण हुआ था|इस मंदिर को बनाने में करीब 3 साल का समय लगा था | 
  • दोस्तों यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के बिल्कुल नजदीक है आप पैदल जा सकते हैं दर्शन करने के लिए और यहां पर हनुमान जी की पंचमुखी प्रतिमा भी देखने को मिलती है तो यहां आप जरूर जाइए दर्शन करने के लिए | 

24. नोलखी इको टूरिज्म पार्क उज्जैन - Naulakhi Eco Tourism Park ujjain in hindi:-

  • यह पार्क मक्सी रोड के सांची पार्क के पास उज्जैन में स्थित बहुत ही बड़ा पार्क है|यह पार्क जंगल की चीजों पर बना हुआ है|नोलकी का जैव विविधता दर्शाता यह मानव निर्मित जंगल 250 हेक्टेयर में फैला हुआ है,इसमें से 55 हेक्टेयर क्षेत्र को नोलकी इको पार्क के रूप में विकसित किया गया है | इसमें घूमने के लिए 3.5 किमी का रास्ता भी बनाया गया है जो पार्क में मौजूद 2 तालाबों के बीच से हो कर गुजरता है | यहां पर आप पेड़ की छाया नीचे बैठकर पक्षियों को देख सकते हैं | अगर दोस्तों आप यहां पर बरसात में आते हैं तो इस पार की सुंदरता बहुत ही अद्भुत हो जाती है |  

25. त्रिवेणी घाट उज्जैन - Triveni Ghat ujjain in hindi:-

  • गंगा नदी के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना ,सरस्वती का संगम स्थल है|इन नदियों को हिंदू धर्म के असाधारण रूप से पवित्र और शुद्ध माना जाता है|इस घाट का मानना यह है कि की त्रिवेणी घाट के किनारे पवित्र जल में डुबकी लगाने से व्यक्ति का अंतर्मन शुद्ध हो जाता है,सभी पापों, चिंताओं और डर से मुक्ति मिल जाती है| त्रिवेणी घाट गंगा नदी के किनारे एक भीड़-भाड़ वाला घाट है जिसमें तीर्थयात्री चारों ओर स्नान करते हैं|

26. राम जनार्दन टेंपल उज्जैन - Ram Janardan Temple Ujjain in Hindi:-

  • यह मंदिर उज्जैन में विष्णु सागर तालाब से 4 किलोमीटर की दूरी पर है|यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत है| इस मंदिर का नाम श्री विष्णु जनार्दन मंदिर भी है| यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है|इस मंदिर का निर्माण सोलवीं सदी से हुआ था|

उज्जैन घूमने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Ujjain in Hindi:-

  • दोस्तों वैसे उज्जैन तो आप कभी भी जा सकते हैं घूमने के लिए लेकिन उज्जैन घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा होता है | इन महीनों का मौसम वहां पर बहुत ही अच्छा होता है|यह समय बहुत ही अच्छा समय होता है उज्जैन को देखने के लिए और वहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होता है| अगर सर्दी में जाते हैं यहां पर घूमने के लिए तो टेंपरेचर नॉरमल रहता है | 

उज्जैन का प्रसिद्ध भोजन - Famous Food of Ujjain in Hindi:-

  • पानीपुरी,कांदा वड़ा ,दाल बाटी,फरियाली खिचड़ी,चटपटे आलूबड़े,भेल कचौड़ी,कांदा पोह|

उज्जैन में रहने की क्या व्यवस्था है - Preparations to Live in Ujjain in Hindi:-

  • उज्जैन में बहुत सारे होटल हैं|महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के भक्त निवास रूम में 400 से 1200 रूम तक ऑनलाइन रूम बुक कर सकते हैं|भक्ति निवास में रूम बुक करने से आने जाने में आसानी होगी|आप उज्जैन में 2 दिन के लिए भी रूम बुक कर सकते हैं | दोस्तों 2 दिन एक रात कागज प्लान करके चलते हैं तो भी आप उज्जैन अच्छे से घूम लेंगे | बस आप एक बार ध्यान रखिए कि उज्जैन जाने से पहले भस्म आरती का टिकट तथा रहने के लिए होटल की टिकट पहले से ऑनलाइन बुक कर लीजिए | 

उज्जैन कैसे पहुंचे - How to Reach ujjain in hindi:-

  • दोस्तों उज्जैन अपने सुविधानुसार बस ट्रेन अथवा फ्लाइट से जा सकते हैं | अगर दोस्तों आप फ्लाइट से जाने का मन बना रहे हैं तो हमारे आपको सभी ऑनलाइन एप्स से सस्ता एयर टिकट मिलता है इसके लिए आप हमें इस नंबर पर फोन या व्हाट्सएप कर सकते हैं - 8686860372 

हवाई से पहुंचे उज्जैन कैसे पहुंचे - How to reach by flight in ujjain in hindi: 

  • उज्जैन से सबसे नजदीक इंदौरअहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा है|देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई जहाज उड़ान भरते हैं | इंदौर से उज्जैन 55 किमी की दूरी पर है | 

ट्रेन के द्वारा उज्जैन कैसे पहुंचे - How to reach by train in ujjain in hindi:

  • उज्जैन भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से जुड़ा है|मुंबई, पुणे, चेन्नई, दिल्ली,कोलकाता, भोपाल, जयपुर,वाराणसी,गोरखपुर., रतमाल, अहमदाबाद ,बड़ौदा,ग्वालियर, हैदराबाद, बेंगलुरु और कई बड़े शहरों से चलती है|

सड़क मार्ग से उज्जैन कैसे पहुंचे हैं - How to reach by bus in ujjain in hindi:

  • उज्जैन राज्य परिवहन की सार्वजनिक बसों से जुड़ा है | प्रमुख शहरों से उज्जैन की दूरी:-भोपाल 183किमी.,इंदौर 55 किमी.,ग्वालियर से 450किमी.,अहमदाबाद से 400किमी इन शहरों से उज्जैन के लिए नियमित रूप से बसे चलती है |