अंडमान निकोबार में घूमने की जगह - Best Tourist Places in Andaman Nicobar in Hindi

सभी पाठको को नमस्कार। आज के इस लेख में हम अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की तमाम जानकारी आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं, जिसके लिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा।  उम्मीद है लेख आप सभी को पसंद आएगा।    

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह - Best Tourist Places in Andaman Nicobar in Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल | Andaman Nicobar Islands Tourist Places

  • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। 572 छोटे द्वीपों का यह समूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। इस द्वीप का सबसे बड़ा द्वीप निक्बार और सबसे छोटा द्वीप लक्ष्यद्वीप है। इस द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है, यह एक अंडमानी शहर है। यहाँ की दुर्लब वनस्पति, साफ़ स्वच्छ माहौल, मूंगा भित्ति, जीव-जन्तु और शीशे की तरह साफ़ पानी और शांत वातावरण आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। 
  • यदि आप भी अपने उबाऊ दिनचर्या से थक गये हैं और कुछ दिन इस भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी से आराम पाना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए एकदम उपयुक्त है जो शहर की दुनिया से अलग एक नई दुनिया की सैर आपको कराता है।  

अंदमान और निकोबार द्वीप का इतिहास और जानकारी - Andaman and Nicobar Islands History Information :

  • अंडमान शब्द मलयाली के हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान का परिवर्तित रूप है साथ ही निकोबार-जिसका अर्थ होता है “नग्न लोगों को भूमि”। इसी कारण यहाँ पर रहने पाई जाने वाली आदिवासी जनजातियों के लिए भी यह जाना जाता है।
  • साथ ही कहा जाता है कि इस द्वीप पर अंग्रेजों का शासन था और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने इस द्वीप पर अधिकार कर लिया था। साथ ही यह द्वीप नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की ‘आजाद हिन्द सेना’ के भी अधीन रहा। 30 दिसंबर 1943 को ही पहली बार यूनियन जैक उतार कर पोर्ट ब्लेयर पर तिरंगा फहराया था। 1947 में जब देश अंग्रेजों से आजाद हुआ तब यह द्वीप भारत के केंद्रशासित प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ।  

अंडमान में कौन सी भाषा बोलते हैं - Which Kind of language Speak in Andaman And Nicobar in Hindi :

अंडमान निकोबार में मुख्यतः 6 भाषाएँ बोलीं जाती हैं-

  • बांग्ला
  • तमिल
  • तेलगु
  • मराठी
  • हिंदी
  • निकोबारियन

अंडमान-निकोबार के मुख्य पर्यटक स्थल - Famous Tourist Places of Andaman Nicobar in Hindi :

1. अंडमान का प्रमुख राधानगर बीच - Famous Radha nagar Of Andaman And Nicobar in Hindi :

  • अंडमान के हैवलॉक द्वीप में स्थित, राधानगर बीच को भारत का सबसे अच्छा समुद्र तट माना जाता है। यह बीच हैवलॉक से 12 कि. मी. की दूरी पर है। यह फ़िरोज़ा जल और हरे-भरे जंगल द्वारा रेत का एक प्राचीन तट है। राधानगर बीच को आमतौर पर बीच नंबर 7 भी कहा जाता है |
  • रंगीन पानी, ताड़ के पेड़ और तट की रेट यात्रियों का यहाँ आकर्षित करती है। तट पर आराम करना या यूँ तट पर चलना आपको एक अद्भुत सुख प्रदान कर सकता है। साथ ही यहाँ से 10 कि.मी. आगे नील का कोव है जों यहाँ की एक ओर प्रसिद्ध और प्रमुख जगह में से एक है। यहाँ अप फोटोग्राफी से लेकर सूर्यास्त के नजारों के आनंद लेने को मिल सकते हैं। 

2. अंडमान और निकोबार का फेमस हैवलॉक द्वीप - Andaman or Nicobar ka famous Havelock island in Hindi :

  • अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 12 कि.मी. दूर हैवलॉक द्वीप अपने उष्णकटिबंधीय जंगलों और यहाँ की सफ़ेद रेत के कारण पर्यटकों के बीच एक फेसम स्थल हैं। यहाँ हर साल लोग बड़ी मात्रा में आते हैं और समुद्री तट का आनंद भी उठाते हैं।
  • घने जगलों से घिरी सड़कों के बीच चलना और साथ में अचानक पानी में कूदना जैसी गतिविधियाँ यहाँ बड़ी फेमस हैं। हैवलॉक द्वीप पर राधानगर बीच, एलिफेंट बीच, काला पत्थर बीच और विजयनगर बीच फेमस है।    
  • इन बीचस पर रेत के समुद्र तट पर शांत और आरामदायक वातावरण में आपको कुछ अच्छे स्नैक्स और ताजे नारियल पानी के साथ कुछ छोटी समुद्र तट की दुकानों भी मिल जाएँगी जहाँ आप एक पिकनिक का आनंद भी उठा सकते हैं।

3. अंडमान निकोबार का प्रमुख बाराटांग द्वीप - Andaman, Nicobar ka Famous Barataang Island in Hindi :

  • अंडमान और निकोबार के मध्य और दक्षिण के बीच फैला, बाराटांग द्वीप 243 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जो पोर्ट ब्लेयर से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विशाल द्वीप अपने मनोरम समुद्री तट, चूना पत्थर की गुफाओं और मैंग्रोव क्रीक के लिए बहुत मशहूर है।
  • भारत में सबसे आश्चर्यजनक दृश्यों के होने के नाते, यह जगह आपको एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी जो अपने भौगोलिक और प्राकृतिक सुन्दरता के चलते आपको लुभा सकती है। साथ ही यहाँ आप कई तोतो को भी उड़ते हुए भी देख सकते हैं। आयन दृश्यों को आप जीवन भर के लिए अपने भीतर संजो सकते हैं। यहाँ के अन्य प्रमुख स्थल तोता द्वीप और कीचड़ द्वीप हैं।  

4. अंडमान, निकोबार की महत्वपूर्ण सैल्यूलर जेल - Famous cellular jail in Andaman or Nicobar in Hindi :

  • अंडमान निकोबार की सैल्युलर जेल या काले पानी की जेल कही जानी वाली यह जगह आज यात्रियों के बीच बड़ी प्रमुख है। सेल्युलर जेल का निर्माण 1896 में प्रारंभ हुआ और 1906 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हुई। इसका मुख्य भवन लाल ईंटों से बना है। ये ईंटें बर्मा से लाई गई थीं। 
  • इस जेल में 7 शाखाएँ हैं और बीचोंबीच एक टावर है। इस टावर से ही सभी कैदियों पर नजर रखी जाती थी। ऊपर से देखने पर यह साइकल के पहिए की तरह दिखाई देता है। जेल में कुल 698 कोठरियाँ बनी हुईं हैं जिसकी प्रत्येक कोठरी 15×8 फीट की थी।
  • आज भी यह जेल भारतीय सैनिकों और स्वतंत्रता सैनानियों को दी गई यातना की कहानी सुनाता है। कितने ही सैनानियों को फाँसी दे दी गई, कितनों को तोप के मुँह बाँध कर उड़ा दिया गया, कितनों को तिल-तिल मारा गया और भूखा रख कर अँधेरी कोठरी में रखा गया। अब यह जगह एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया गया है।  

5. अंडमान और निकोबार का प्रमुख राष्ट्रिय उद्यान, माउंट हैरियट और मधुबन - Famous Mount Harriet National Park in Andaman or Nicobar in Hindi :

  • माउंट हैरियट अंडमान और निकोबार का प्रमुख राष्ट्रिय उद्यान है। उद्यान की मुख्य विशेषता यहाँ के जीव और प्राकृतिक वनस्पतियाँ हैं, जो विविधतापूर्ण हैं। एक घने जंगल की तरह, माउंट हैरियट हरे भरे पेड़ पौधों से ढका हुआ है और इसकी पर्वत की चोटी से पोर्ट ब्लेयर को साफ देखा जा सकता है।
  • ट्रेकिंग के लिए घुमावदार पहाड़ी रास्ते होने के साथ फोटोशूट के लिए यह एक आदर्श स्थान हैं। वैसे यह स्थान एक राष्ट्रीय उद्यान न होकर एक आरक्षित क्षेत्र हैं जहाँ सब कुछ सुरक्षित रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। यह स्थान पोर्ट ब्लेयर से 15 से 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। जहाँ से इस क्षेत्र तक जाना आपके लिए सुविधजनक होता है।

6. अंडमान और निकोबार का राजीव गांधी वॉटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स - Famous Rajiv Gandhi Water sports complex of Andaman or Nicobar in hindi :

  • अंडमान और निकोबार का राजीव गांधी जल खेल परिसर पोर्ट ब्लेयर से 9.8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। जहाँ से आप कोई भी कार या कैब के द्वारा 20-30 मिनट में कॉम्प्लेक्स तक पहुँच सकते हैं। एक जगह पर कई तरह के वाटर एडवेंचर्स आपको कहीं ओर करने को नहीं मिलेंगे।
  • यहाँ कराई जाने वाली गतिविधियों में से कुछ हैं- पैडल बोट्स, रोब्बोट्स, वॉटर साइकल, ग्लास-बोट नावें, बम्पर बोट्स, जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग, केला बोट राइड्स, स्पीडबोट राइड्स, विंडसुरिंग, आदि एडवेंचरस वाटर स्पोर्ट्स शामिल हैं।
  • यदि आप भी पानी से जुड़ी एक्टिविटी का शौक रखते हैं तो आपको अंडमान के इस वाटर पार्क ज़रूर जाना चाहिए और यहाँ की हर एक्टिविटी का आनंद उठा कर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।  

7. अंडमान और निकोबार का महात्मा गांधी मैरिन नेशनल पार्क - Famous Mahatma Gandhi Marine National Park of Andaman or Nicobar in hindi :

  • अंडमान और निकोबार के वांडूर में महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क पोर्ट ब्लेयर से 29 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस नेशनल पार्क में 2 प्रमुख द्वीप हैं: भूलभुलैया द्वीप और ट्विन द्वीप। यह नेशनल पार्क 17 द्वीपों से बना है जो 281.5 वर्ग कि.मी. में फैला है। 
  • इस क्षेत्र में चलने वाले खुले समुद्री ढलान और साफ, रंगीन पानी आपको मनोरम बनाने के लिए शामिल है। जॉली बुय और रेड स्किन द्वीपों पर पारिस्थितिकी इस पार्क को और सुंदर बनाता है। तमरुगली, मोटी मैंग्रोव वनस्पति, रेत से ढके समुद्र तट, उखाड़ी चट्टानों से ढका है यह द्वीप आपको एक न्य अनुभव देता है। 
  • पार्क के भीतर कछुओं के लिए ट्विन द्वीप एक महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। जहाँ आपको अपने सारे उबाऊ जीवन से शान्ति मिल सकती है।  

8. अंडमान निकोबार का प्रमुख द्वीप दिगलीपुर - Famous Diglipur Island of Andaman Or Nicobar in Hindi :

  • दिगलीपुर अंडमान का प्रमुख द्वीप है जहाँ तक पहुँचने के लिए आप पोर्ट ब्लेयर से नाव या कार के द्वारा यहाँ तक पहुँच सकते हैं। दिगलीपुर द्वीप मुख्य रूप से अपने समुद्र तटों जैसे कालीपुर बीच, रॉस एंड स्मिथ आइलैंड्स, रामनगर बीच और पाथी लेवल बीच के लिए जाना जाता है जहन आप स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों की मेजबानी करता है।
  • इसके अलावा, डिगलीपुर द्वीप अपनी सबसे बड़ी चोटियों के लिए जान जाता है, जो अपने अद्वितीय वन्य जीवन को देखने के लिए लोगों को रोमांचित करता है। यहाँ आप कछुए के घोंसले को देखने के लिए इसके रामनगर बीच और कालीपुर बीच पर जा सकते हैं। 
  • मई और अक्टूबर के बीच डिगलीपुर पर जाना सबसे उपयुक्त समय है। वर्ष के दौरान यहाँ का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।

9. अंडमान का प्रमुख चिड़िया टापू - Famous Chidiya Tapu in Andaman Or Nicobar in Hindi :

  • अंडमान निकोबार का  चिडिया टापू मुख्य रूप से अपने पक्षियों की विस्तृत श्रृंखला के लिए लोकप्रिय है। देशी और प्रवासी पक्षियों को यहां के आसमान को रंग-बिरंगा करते  हुए देखा जा सकता है। यदि आप  प्रकृति प्रेमी हैं तो और वन्यजीवों से जुड़े हुए हैं तो यह स्थान आपके लिए बिलकुल उपयुक्त है।
  • अंडमान का यह द्वीप घने जंगलों और समुद्र के अद्भुत दृश्यों का खजाना है। लगभग घने हरे रंग के जगलों और नीले समुद्र के पानी के दृश्य आपको अभिभूत कर सकती हैं। साथ ही यहाँ आप वाटर एडवेंचर्स जैसे- स्नोर्केलिंग या स्कूबा डाइविंग और समुद्र के नीचे की समृद्ध दुनिया को देखने का अनुभव कर सकते हैं। इसके आलावा भूलभुलैया की चट्टानों ढूँढना, और राजसी समुद्री कछुओं के साथ तैरना आपको नया अनुभव करा सकता है।
  • इसके अलावा यहाँ एक जैव उद्यान भी है जहाँ समृद्ध जैव विविधता और अंडमान द्वीप के उष्णकटिबंधीय वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत श्रृंखला को आप देख सकते हैं। इस पार्क का उद्देश्य द्वीप के लिए देशी और लुप्तप्राय प्रजातियों, पौधों और जानवरों की प्रजातियों को सुरक्षित रखना है।

10. अंडमान निकोबार का फेमस रॉस आइलैंड - Famous Ross island of Andaman or Nicobar in Hindi :

  • रॉस द्वीप अंडमान और निक्बार का एक छोटा सा द्वीप है जो पोर्ट ब्लेयर से मात्र 4 कि.मी. की दुरी पर ही स्थित है। इस द्वीप का नाम कैप्टन डैनियल रॉस के नाम पर रखा गया था लेकिन हाल में ही 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका नाम बदलकर "नेताजी शुभ चंद्र बोस द्वीप" रखा गया है।
  • यहाँ आप 1857 के भारतीय कैदियों की बनाई इमारतों जो अब एक खंडहर के रूप में यहाँ स्थित हैं आप उन्हें देखने का अनुभव रख सकते हैं। पीपल और सीरी की मोटी जड़ वाले पेड़ हैं। मानव निर्मित गुफाएं हैं जो आपका ध्यान आकर्षण करने के लिए पर्याप्त हैं।


11. अंडमान का प्रमुख एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम - Famous Aberdeen Heritage Walk Andaman Or Nicobar in Hindi :

  • अंडमान के सबसे अच्छे और सुव्यवस्थित संग्रहालयों में से एक, एंथ्रोपोलॉजिकल संग्रहालय इस द्वीप की जनजातियों के स्थानीय समुदाय के गहन और सूचनात्मक चित्र पर प्रकाश डालता है। पोर्ट ब्लेयर के मध्य बिंदु पर स्थित, यह म्यूजियम अंडमान का यह सबसे अच्छा दर्शनीय स्थल जो आपको एक ऐतिहासिक आनंद देता है।  
  • पर्यटकों को यहाँ पैलियोलिथिक आइलैंडर्स के जीवन का पता लगता है। इस संग्रहालय के प्रमुख रूप से आपको जारवा चेस्ट गार्ड, शैमैनिक मूर्तियाँ और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम जारवास, ओन्जेस, सेंटिनलिज, शम्पेन्स और निकोबारियों के आदिम युगों पर प्रकाश डालता है। जो दुनिया की सबसे पुरानी जनजातियों में मानी जाती हैं।

12. अंडमान और निकोबार का प्रमुख लाला जी बे बीच - Lalaji Bay Beach Famous in Andaman or Nicobar in Hindi- 

  • लाला जी बे बीच हैवलॉक द्वीप से कुछ कि.मी. दुरी पर ही स्थित एक सुंदर सा समुद्री तट है। यहाँ का रेट और पास पानी यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत कर देगा। साथ ही यदि यह उन शांत स्थानों में से एक है जहाँ आप अपने शहरी जीवन के उबाऊपन से आजादी पा सकते हैं।
  • इसके अलावा यहाँ कई तरह की वाटर एक्टिविटी भी होती हैं जिसमें सर्फिंग, स्क्रब डाइविंग फेमस है। जिस कारण यह पर्यटकों के बीच एक प्रमुख स्थान है। आप जब भी अंडमान जाए इस छोटे से समुद्री तट का आनंद ज़रूर लेकर आए।   

अंडमान और निकोबार का फेसम खाना - Famous food of Andaman or Nicobaar in Hindi :

  • जब आप अंडमान और निकोबार की यात्रा पर निकलते हैं तो यहाँ आपको भारत के सभी राज्य का खान-पान मिल सकता है। यहाँ तक कि चाइनिस फूड भी मिल सकता है। माँसाहारी से शाकाहारी तक सब व्यंजन यहाँ मिल सकते हैं।
  • अंडमान निकोबार वैसे तो अपने समुद्री भोजन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मछली, केकड़ा, झींगा, और लोबस्टर जैसे समुद्री व्यंजन आपको मिल सकते हैं। समुद्र के नजदीक होने के कारण आपको ताजा और सस्ता समुद्री भोजन यहाँ उपलब्ध होता है। लेकिन इसके अलावा यूरोपियन, थाई और चीनी व्यंजन का भी आप यहाँ लुत्फ़ उठा सकते हैं। 

अंडमान निकोबार के प्रमुख बाजार और चीजे - Famous Shopping Spot of Andaman or Nicobar in Hindi :

  • जब आप अंडमान और निकोबार घूमने जाए तो यहाँ के समुद्री बाजार का लुत्फ़ उठाना न भूले। यहां गन्ने के हस्तशिल्प, लकड़ी से बनाए गए सजावटी सामान, समुद्री शंख, ताड़ से बनी चटाइयाँ, नारियल के छिलके से बने लैम्प-शेड, लाठी, कटोरियाँ, ट्रे, एश-ट्रे और फर्नीचर, तथा मोती से बने सामान आपको मिलेंगे। कच्चे माल से और प्राकृतिक चीजों से बनी ये वस्तुएँ आपको लुभाने के लिए काफी हैं।

यहाँ के प्रमुख बाजार हैं-

  • पोर्ट ब्लेयर मार्किट- हेट और लकड़ी से बने सामान के लिए
  • निकोबार का बाजार- मोती की बनी जूलरी और बांस की वस्तुएँ
  • अबरदीन बाजार- शो पीस से लेकर समुद्री कपड़ों तक

इसके अलावा गोलघर, जंगल घाटी, प्रेमनगर, देलानिपुर आदि जगहें भी खरीदारी के लिहाज से बहुत बढ़िया हैं। जहाँ जाकर आपको एक बार तो सैर कर ही आना चाहिए।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह घूमने का सही समय – Best Time to Visit Andaman and Nicobar Islands

  • यूँ तो अंडमान और निकोबार का मौसम पूरे वर्ष सुहावना होता है। लेकिन मई से दिसंबर महीनों के बीच में यहाँ अधिकतम वर्षा होती है। जिससे मौसम नाम बना रहता है। इसलिए यहाँ जाने का सबसे बेतरीन समय दिसंबर से अप्रैल या मई महीने तक का है। जब आप यहाँ की यात्रा का विशेष रूप से आनंद उठा सकते हैं। 

साथ ही हर महीने के अनुसार तापमान भी अलग रहता है जिस कारण वातावरण पर भी असर आता है, तो आप जब भी जाए इसके अनुसार अपनी यात्रा का लुत्फ़ उठाए।

  • जून से सितंबर- 22 से 35
  • अक्टूबर से मार्च- 20 से 30
  • अप्रैल से मई- 24 से 37

अंडमान निकोबार कैसे जाये - How To Reach Andaman And Nicobar Island in Hindi :

इस शांत और खुबसूरत द्वीप पर पहुँचने के लिए आप वायु और जल मार्ग का सहारा ले सकते हैं। हिंदमहासागर के मध्य स्थित होने के कारण सड़क मार्ग से पहुँचना संभव नहीं है।

वायु मार्ग से अंडमान निकोबार कैसे पहुँचे - How To Reach Andaman Or Nicobar By flight in Hindi :

अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर तक कोलकाता और चन्नई से कई नियमित फ्लाइट्स सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, बंगलुरू आदि जगहों से भी 18 से आधिक फ्लाइट्स यहाँ पहुँचने के लिए मौजूद हैं। जेट एयरवेज, इंडियन एयरलाइंस और एयर डेक्कन की नियमित फ्लाइट्स के जरीय आप इस द्वीप की यात्रा कर सकते हैं।

जल मार्ग के रास्ते अंडमान और निकोबार कैसे पहुँचे - How To Reach Andamaan or Nicobar By Ship in Hindi :

यदि आप पानी के रास्ते अंडमान और निकोबार जाना चाहते हैं तो चेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए हर महीने लगभग तीन से चार जहाज अंडमान और निकोबार जाते हैं। जबकि विशाखापट्टनम से हर महीने कम से कम एक जहाज पोर्ट ब्लेयर ज़रूर जाता है।

साथ ही कोलकाता और चेन्नई से भी कई समुद्री रास्ते हैं जो पोर्ट ब्लेयर को जोड़ते हैं। जहाज से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने में करीब तीन दिन लगते हैं। वापसी में पहले जहाज एक बंदरगाह पर तकरीबन दो दिन रुकता है। 

अंडमान घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं - How Much Time Enough For the trip of Andaman or Nicobar in Hindi : 

इस द्वीप की यात्रा करने के लिए 2 से 5 दिन पर्याप्त हैं। यदि अप ज्यादा समय यहाँ बिताना चाहते हैं और इस खुबसूरत द्वीप को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो आप जितने दिन चाहे यहाँ ठहर सकते हैं। 

अंडमान निकोबार आइलैंड पर आप क्या-क्या कर सकते हैं - What’s famous in Andaman and Nicobar to do in Hindi :

अंडमान और निकोबार में करने के लिए बहुत कुछ है जिसमें कई एडवेंचर्स एक्टिविटीस शामिल हैं। पानी के नीचे स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग के दौरान रंगीन मछलियों के बीच तैरना, चूना पत्थर की गुफाएं देखना, मैंग्रोव कयाकिंग, अंडरवाटर सी वॉकिंग के साथ समुद्र तट पर पानी में पैरों को डुबोने, टिमटिमाते रेत के महल बनाने और लुभावने नज़ारों से अभिभूत होने के साथ शाम को सूर्यास्त के नज़ारों का भी आप आनंद उठा सकते हैं।

अंडमान और निकोबार में कुछ और गतिविधियाँ भी होती हैं जिसमें हैवलॉक के सुंदर समुद्र तट के पानी के नीचे चलने और साहसिक गतिविधियाँ करने का मौका भी आपको मिल सकता है। 

क्या अंडमान हनीमून के लिए अच्छा है - Best place for honeymoon in Andaman or Nicobar in hindi :

  • पोर्ट ब्लेयर में लग्जरी बीच रिसॉर्ट हनीमून के लिए बेस्ट पिक स्पॉट हैं। 
  • सेल्युलर जेल टूर एंड लाइट और साउंड शो आम तौर पर सभी दर्शकों के लिए लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस करता है जो एक रोमांटिक भोजन के लिए मूड सेट कर सकता है।
  • बे द्वीप, चिड़ियाटापू, राधानगर, हैकलॉक, महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क जैसी जगहों पर शान को सूर्यास्त का समय कपल्स के लिए बेहतरीन समय होता है। 
  • ब्लैकबर्ड बिस्ट्रो या फुल मून कैफे में रोमांटिक भोजन करना कपल्स के लिए सबसे अच्छी जगह है। 
  • यदि आप एकांत जगह तलाश की में हैं, तो नील द्वीप प्रकृति के चाहने वालों और कपल्स के लिए बेस्ट जगह है।

अंडमान निकोबार जाने में कितना खर्च होता है - How much money we spend while Andaman or Nicobar trip in hindi :

अंडमान और निकोबार की यात्रा के दौरान होने वाला खर्चा यूँ तो कम से कम 10,000 और अधिकतम 50,000  प्रति आदमी हो सकता है। बाकी यह सब आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस होटल में ठहर रहे हो, कहाँ-कहाँ घूमना चाहते हो, कौन सी एडवेंचर एक्टिविटी करना चाहते हो। इन सबके आनुसार ही आपकी यात्रा की पूरा खर्चा निर्भर करता है। साथ ही कुछ अच्छे पलेंस भी उपलब्ध होते हैं आप उनका भी फायदा उठा सकते हैं। 

अंडमान और निकोबार में किस मुद्रा का उपयोग किया जाता है - Which currency used in Andaman or Nicobar in hindi :

अंडमान और निकोबार भारत का ही एक केन्द्रशासित प्रदेश है जिस कारण भारत की रूपये मुद्रा यहाँ चल सकती है। आपको अन्य किसी मुद्रा की ज़रूरत नहीं होगी यदि आप भारतीय नागरिक हैं।

क्या अंडमान के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है - Passport is mandatory for Andaman or Nicobar in hindi :

अंडमान और निकोबार द्वीप जाने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य नहीं है, जबकि विदेशी यात्रियों के लिए वीजा और पासपोर्ट अनिवार्य है।  

क्या अंडमान में शराब की अनुमति है - Is it Alcohol Available On the Andaman or Nicobar in Hindi :

अंडमान और निकोबार के होटल्स में यूँ तो शारब की सुविधा उपलब्ध है लेकिन यह बहुत सीमित है। साथ ही भारतीय ब्रांडस में अलावा यहाँ विदेशी ब्रांड्स की उपलब्धता नहीं है। 

अंडमान जाने वाले टूरिस्टों के लिए गाइडलाइन - What Are Mandatory and required while the Trip of Andaman Nicobar in Hindi :

इस द्वीप की यात्रा के लिए आपको कुछ विशेष गाइडलाइन को फॉलो करना होता है जो इस प्रकार हैं-

  • क्रेडिट कार्ड (वीज़ा /मास्टर कार्ड)
  • inR (भारतीय मुद्रा)
  • पासपोर्ट (ओसीआई /पीआईओ /विदेशी नागरिक)
  • भारतीयों के लिए आईडी प्रमाण (या तो पासपोर्ट, ड्राइवर्स लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी)
  • उड़ान की टिकटें
  • होटल बुकिंग वाउचर
  • यात्रा कार्यक्रम
  • स्पेयर पासपोर्ट फोटो
  • यदि आपके पास विशेष दवाएं हैं, तो डॉक्टरों का प्रमाण पत्र
  • यदि आपको डॉक्टर के पास जाने के लिए विशेष आवश्यकताएं हैं, तो दवाओं पर निर्देश।

अंडमान में वॉयस कॉलिंग और इंटरनेट के लिए कौन सी कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध है - Which company’s sim card or Network is available in Andaman or Nicobar in hindi :

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं वर्तमान में उपग्रह कनेक्टिविटी पर निर्भर हैं और जिसकी सीमित बैंडविड्थ तक पहुंच है। यहां तक ​​कि जब इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है, तो यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए केवल 3.2 Gbps की संयुक्त बैंडविड्थ उपलब्धता के साथ धीमी गति से होता है।

पोर्ट ब्लेयर में कौन सा सिम नेटवर्क उपलब्ध है - Which sim card required for Andaman or Nicobar in hindi :

अंडमान और निकोबार के निवासियों के लिए, एयरटेल (Airtle) 4G नेटवर्क पर मुफ्त अपग्रेड की जा सकती है। यात्री निकटतम रिटेलर से 4G सिम कार्ड में अपग्रेड करा सकते हैं और तेज सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। ये सभी प्रीपेड और पोस्टपेड सेवाओं के लिए उपलब्ध हैं