सोनमर्ग के दर्शनीय स्थल - Best Tourist Places Sonmarg in hindi

सभी पाठको को हमारा नमस्कार।आज हम अपने इस लेख के जरिए आपको सोनमर्ग की सैर कराएँगे और यहाँ की तमाम जानकारी आप सभी के साथ साझा करेंगे, इसलिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा। उम्मीद है आप सभी को लेख ज़रूर पसंद आएगा। 

सोनमर्ग के दर्शनीय स्थल - Best Tourist Places Sonmarg in hindi

सोनमर्ग में घूमने लायक जगह - Places To Visit Sonmarg in Hindi :

  • 2740 मी. की ऊँचाई पर स्थित सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जो जोजी-ला-दर्रा के बीच आता है। बर्फीली पहाड़ियों से घिरे सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ है ‘सोने के मैदान’ जो वसंत ऋतु में सूरज के किरणों के साथ सोने के समान चमकते हैं।
  • यह स्थान श्रीनगर से लगभग 80 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।साथ ही यहाँ कई खूबसूरत और शांति का वातावरण लिए कई झीलें भी हैं जिनमें गद्सर, कृष्णासर और गंगाबल हैं जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं। साथ ही यह एक ऐसा स्थान है जहाँ आप कई साहसिक खेलों का आनंद भी उठा सकते हैं। ऐसा माना जाता है सोनमर्ग में पहाड़ों के पीछे से जब सूरज निकलता है नजारा देखने लायक होता है। जिस कारण हजारों यात्री हर साल इस स्थान पर आना पसंद करते हैं। 

सोनमर्ग का इतिहास - Sonmarg history in hindi : 

  • सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर के नाला सिंध के करीब है। जहाँ इसका ऐतिहासिक महत्व भी बहुत मायने रखता है। गिलगित, चीन, और खाड़ी देशों के साथ यह स्थान रेशम के व्यापार का केंद्र और मुख्य द्वार हुआ करता था। 

सोनमर्ग में घूमने की जगह - Best Places Sonmarg in Hindi : 

  • दोस्तों अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप श्रीनगर , गुलमर्ग, सोनमार्ग तथा पहलगाम जरूर घूमिए |दोस्तों कैब बुकिंग के लिए या होटल बुकिंग के लिए www.redgotrip.com पर संपर्क करें |सोनमर्ग में मूवी की शूटिंग भी हमेशा होती रहती है | दोस्तों अगर आप कश्मीर जा रहे हैं घूमने तो आप पहले से समझ लीजिए कि आप अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाइए |
  • श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी - 48 KM 
  • श्रीनगर से सोनमार्ग की दूरी - 81 KM 
  • गुलमर्ग से सोनमार्ग की दूरी - 131 KM 
  • पहलगाम से श्रीनगर की दूरी - 89 KM 

इसे भी पढ़े  - पहलगाम पर्यटन स्थल में घूमने की जानकारी

1. युसमर्ग, सोनमर्ग का प्रमुख पर्यटक स्थल - Yusmarg Sonmarg in Hindi :

  • युसमर्ग जम्मू और कश्मीर का एक खूबसूरत सा हिल्स स्टेशन है। यह हिल्स स्टेशन श्रीनगर से 47 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस स्थान का शाब्दिक अर्थ है ‘यशु के मैदान’, यानी ईश्वर के मैदान। यहाँ का वातावरण बेहद ही सुहावना है, पाईव की नर्सरी, सम्पन्न चारागाह, पहाड़, लोटिक और लेटिंग जल निकायों को देखने सच सुखद अनुभव होगा।
  • नीलनाग और दाउदगंगा यहाँ पर बने कई बाँधों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको यहाँ कई जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ भालू, वानर, बिल्लियों, शिजोथोरैक्सिक आदि देखने को मिलेंगे।

2. बालटाल घाटी, सोनमर्ग की हसीन घाटी - Baltaal Valley Sonmarg in Hindi :

  • बालटाल जम्मू कश्मीर की एक हसीन घाटी है जो जोर्जिला दर्रे के किनारे सिन्धु नदी से होते हुए सोनमर्ग से 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। साथ ही यह अमरनाथ की चढ़ाई की के लिए कम दूरी वाला रास्ता भी है।
  • इस रास्ते के जरीय आप ट्टू (कश्मीरी घचर), और हैलीकॉपटर की सहायता से भी अमरनाथ की गुफा यहाँ से पहुँच सकते हो। बर्फ की चादर से ढँका ये स्थान बेहद ही सुंदर है जहाँ का एक-एक नजारा देखने लायक है। यहाँ के घुमावदार रास्तों और शांत वातावरण का आनंद ही अलग है।

3. कृष्णसर दर्रा, सोनमर्ग का हसीन दर्रा - Krishna Sar Pass Sonamarg in Hindi :

  • सोनमर्ग का कृष्णसर दर्रा बेहद ही खुबसूरत स्थान है। यह एक ऐसा स्थान है जो प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों को बेहद पसंद आ सकता है। यहाँ आस-पास के मैदानों में खिले रंगीन फूलों की वादियाँ, आस-पास का शांत वातावरण आपको लुभा जाएगा।
  • इसके आलावा यहाँ कई हसीन और बेहद खुबसूरत दिखने वाली झीलें भी मौजूद हैं जिनमें से कृष्णसर झील बहुत ही मशहूर है। ये झील समुद्र तल से लगभग 3801 मी. ऊँचाई पर स्थित है। साथ ही आप इस स्थान पर ट्रेकिंग, कैम्पेनिंग आदि का आनंद भी उठा सकते हैं। 

4. विशनसर झील, सोनमर्ग की हसीन घाटी - Vishansar Lake Sonamarg in Hindi :

  • सोनमर्ग बेहद ही सुंदर है और इसे सुंदर बनाने में यहाँ की झीलों का बहुत बड़ा योगदान है। सोनमग की विशनसर झील उनमें से एक है। ये झील बर्फीले पहाड़ों, अल्पाइन के पेड़ों और सुंदर-सुंदर फूलों के बीच एक नील रंग की झील है। 
  • ये झील समुद्र तल से लगभग 3710 मी. की ऊँचाई पर स्थित है और इस झील तक पहुँचने के लिए आपको शितनाद गाँव जाना होगा जहाँ राजमार्ग द्वारा सीधा पहुँचा जा सकता। यहाँ आप ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। बाकी आस-पास के नजारे तो आपके लिए देखने क्या मान लुभाने लायक होंगे।

5. थजिवास ग्लेशियर, सोनमर्ग का ग्लेशियर - Thajiwas Sonmarg in Hindi :

  • जम्मू और कश्मीर को भारत का ताज यूँही नहीं कहा जाता और न ही सोनमर्ग को स्वर्ग कहना गलत होगा क्योंकि यहाँ मौजूद स्थान सच बेहद ही हसीन हैं। थजिवास ग्लेशियर इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाता है। यहाँ हर हाल साल जम कर बर्फबारी होती है और यहाँ का वातावरण सच बेहद सुंदर हो जाता है।सबसे ज्यादा पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस है पर्यटकों के घूमने के लिए |
  • साथ ही जब सूरज की मद्धिम किरणें इस ग्लेशियर पर पड़ती हैं तो ये स्वर्ण के समान चक उठता है और ये नजारा सच बेहद अनोखा और अद्भुत है। इसलिए सोनमर्ग आते समय इस ग्लेशियर को देखना न भूलें। 

6. गद्सर झील, सोनमर्ग की सुंदर झील - Gadsar Lake Sonmarg In Hindi :

  • सोनमर्ग की गद्सर सुंदर झील नारनग से 28 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस झील को ‘फूलों की झील’ के नाम से भी जाना जाता है। ये झील समुद्र तल से लगभग 5000 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ अल्पाइन के फूलों के बागों से घिरे मैदान आपको लुभा जायेंगे।
  • गद्सर झील अधिक बर्फ़बारी के समय में अक्सर बर्फ की सफेद चार से ढँक जाती है, और यहाँ के आस-पास की हिमालय घाटियों का नजारा आपको लुभा जाएगा। जिस कारण यहाँ की यात्रा करना आपको बेहद सुखद अनुभव होगा।

इसे भी पढ़े  - अनंतनाग में घूमने लायक जगह 

7. जोजीला दर्रा, सोनमर्ग की सुंदर झील - Zojila Pass Sonamarg in hindi

  • जोजीला दर्रा सोनमर्ग का एक प्रमुख दर्रा है जो कश्मीर और लेह को एक साथ जोड़ता है। यह ऊँची पहाड़ियों वाला दर्रा है जो समुद्र तल से 3528 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। ये स्थान बेहद ही खुबसूरत है जहाँ का वातावरण आपको लुभा जाएगा। यह स्थान सोनमर्ग से 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। 
  • यहाँ की ऊँची-ऊँची पहाड़ियाँ से घिरा। सर्दियों में मौसम में ज्यादा बर्फ़बारी होने के कारण यहाँ का मौसम ओर भी सुहावना हो जाता है लेकिन साथ ही कई रास्ते भी रुक जाते हैं।

8. नीलगढ़ नदी, सोनमर्ग की सुंदर झील - Nilgadh River Sonmarg in Hindi : 

  • सोनमर्ग की नीलगढ़ नदी बेहद ही सुंदर और औषधियों गुणों से परिपूर्ण है और साथ ही बड़ी पूजनीय भी मानी जाती है। ये नदी अपने लाल रंग के लिए जानी जाती है। साथ ही यहाँ आस-पास घास के मैदानों में कई उपयोगी वनस्पतियाँ भी पाई जाती हैं। 
  • पत्थरों और कंकडों के बीच बहती इस नदी का पानी बेहद ही साफ़ है और भीतर तक के कंकड़ पत्थर इसमें से साफ़ देखे जा सकते हैं। इतने स्वच्छ और निर्मल जल के कारण ही यह पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही यहाँ का शांत और मनोरम वातावरण आपको एक पिकनिक स्पॉट भी प्रदान करता है।

9. गंगाबल झील, सोनमर्ग की सुंदर झील - Gangabal Lake Sonmarg in Hindi :

  • सोनमर्ग की गंगाबल झील गान्दरबल जिले के हरमुख पर्वत के बीच से बहती है। ये झील बेहद ही सुंदर और स्वच्छ मानी जाती है। साथ ही ये झील पूजनीय भी है क्योंकि यहाँ कई लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियों का विसर्जन भी करते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि इस झील में पानी पास के बर्फ की पिघलती हिमानियों से आता है। साथ ही यदि आप गर्मियों के मौसम में यहाँ आते हैं तो ये स्थान घूमने के लिहाज सबसे बेहतर है। यहाँ आप ट्रेकिंग और कैम्पेनिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।

सोनमर्ग घूमने का सबसे सही समय - Best Time to visit Sonmarg in Hindi :

  • सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर का ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है जहाँ आप अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ ट्रिप प्लेन कर सकते हैं। सोनमर्ग जाने का सबसे बेहतरीन समय अप्रैल से सितंबर महीने के बीच का है। क्योंकि इस समय आपको यहाँ खिलखिलाती धूप मिलती है जिसमें बर्फीले पहाड़ चमकीले से प्रतीत होते हैं।
  • ग्रीष्म के साथ यहाँ जाने के लिए आप मानसून को भी चुन सकते हैं, लेकिन सर्दियों में आप यहाँ जाने से बचे क्योंकि सर्दियों में यहाँ का तापमान काफी गिर जाता है। साथ ही यहाँ सर्दियों में भारी मात्रा में बर्फबारी भी होती है, जिस कारण अक्सर यहाँ के सड़कों और रास्ते बंद हो जाते हैं।

सोनमर्ग के मशहूर बाजार और प्रमुख खरीदारी की चीज़ें - Best Shopping Market of Sonmarg in Hindi :

  • सोनमर्ग अपने इतिहास से रेशम के व्यापार के लिए जाना जाता है। इसलिए यहाँ आपको शुद्ध और कीमती रेशम की वस्तुएँ, कालीन, कपड़े खरीदने को मिल सकते हैं। साथ ही यहाँ आपको कई कश्मीरी शिल्प की वस्तुएँ देखने और खरीदने के लिए मिलेंगी। 

इसे भी पढ़े  - गुलमर्ग में घूमने की जगह 

सोनमर्ग का फेमस खाना - Best Local Food of Sonmarg in Hindi :

  • सोनमर्ग कश्मीर का ही एक हिस्सा है तो यहाँ के व्यंजनों के स्वाद में कश्मीरी अंदाज आना तो लाज़मी बात है, जो आपके मुँह से दिल तक उतर जाता है। यहाँ आपको कश्मीरी व्यंजन की समृद्ध सूची मिलेगी जो सौंफ, इलाइची, अदरक, केसर, दालचीनी, लोंग जैसे खड़े मसालों के स्वाद से सम्पन्न होता है।
  • सियून ऑलव, मार्चा वांगना कोरमा, नादिर-हक, मोदुर प्लाव, मुज गाद, आब गोष्ट, थुपका, खंबीर, आदि व्यंजन आपको यहाँ चखने को मिल सकते हैं।

 सोनमर्ग कैसे पहुँचे - How To Reach Sonmarg in Hindi :

  • आप सोनमर्ग सड़क, प्लेन और ट्रेन के रास्ते आराम से पहुँच सकते हैं। साथ ही यदि आप अपनी यात्रा का पैकेज चाहे तो www.redgotrip.com के जरिय भी बुक कर सकते हैं। 

हवाई जहाज से सोनमर्ग कैसे पहुँचे - How To Reach Sonmarg by Flight in Hindi :

  • यदि आप प्लेन के रास्ते सोनमर्ग पहुँचना चाहते हैं तो आप सीधा श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं। यहाँ से सोनमर्ग लगभग 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, जहाँ से आप कैब, प्राइवेट टैक्सी के जरिए सोनमर्ग पहुँच सकते हैं। इस हवाई अड्डे से पंजाब, दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ आदि बड़े राज्यों से सीधे हवाई सेवा उपलब्ध है। 

ट्रेन के रास्ते सोनमर्ग कैसे पहुँचे - How To Reach Sonmarg By Train in Hindi :

  • प्रिय पाठक अगर आप ट्रेन के रास्ते सोनमर्ग पहुँचना चाहते हैं तो सोनमर्ग का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी है जहाँ से आप टैक्सी या कैब के जरीय सोनमर्ग पहुँच सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन से काफी बड़े राज्यों से सीधे ट्रेन सेवा उपलब्ध है।

सड़क के रास्ते सोनमर्ग कैसे पहुँचे - How To Reach Sonmarg By Road in Hindi :

  • सोनमर्ग, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, आदि बड़े शहरों से सीधे सड़क नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। साथ ही सोनमर्ग के लिए नियमित रूप से कई बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही यदि आप अपने वाहन से सोनमर्ग जाना चाहते हैं तो यह भी आपके लिए एक सुखद यात्रा होगी।