पटनीटॉप में घूमने की जानकारी - Best Tourist Places in Patnitop In Hindi

सभी पाठको को हमारा नमस्कार। आज हम अपने इस लेख के जरिए आपको पटनीटॉप की सैर कराएँगे और यहाँ की तमाम जानकारी आप सभी के साथ साझा करेंगे, इसलिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा। उम्मीद है आप सभी को लेख ज़रूर पसंद आएगा। 

पटनीटॉप में घूमने की जानकारी - Best Tourist Places in Patnitop In Hindi

पटनीटॉप में घूमने की जगह - Places to Visit in Patnitop in Hindi : 

  • प्रिय पाठक बर्फ किसे पसंद नहीं होती और उसके साथ एक शांत वातावरण मिल जाए तो मानो सोने पर सुहागा| पटनीटॉप एक ऐसा ही स्थान है और यह बेहद ही खूबसूरत हिल्स स्पॉट है जो जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित है। पटनीटॉप जम्मू से लगभग 112 कि.मी. की दूरी और उधमपुर से 47 कि.मी. की दूरी पर स्थित है|  
  • यह स्थान बेहद ही शांत और सुंदर है। देवदार के घने पेड़ों और घुमावदार रास्तों के साथ यहाँ का वातावरण यात्रियों को हमेशा लुभाता है। पटनीटॉप को पहले ‘पाटन द तालाब’ के नाम से जाना जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘राजकुमारी का तालाब’|  
  • शांत और मनोरम वातावरण में आप अपने को खोया हुआ महसूस करेंगे। ये सुंदर खूबसूरत स्थान समुद्र तल से लगभग 2024 मी. की ऊँचाई पर स्थित है| इसके अलावा माना जाता है कि इन झरनों के पानी में औषधीय गुण भी है। यह स्थान स्कींग, ट्रेकिंग और अन्य चीजों के लिए भी प्रसिद्ध है।

पटनीटॉप में घूमने लायक जगह - Places Visit Patnitop in Hindi :

 1. पटनीटॉप की ऊँची पहाड़ी नत्थाटॉप - Famous Nathatop Patnitop in Hindi :

  • पटनीटॉप की सबसे खूबसूरत हिल्स में से एक है नत्थाटॉप| अपने नाम की ही तरह ये यहाँ की सबसे ऊँचे हिल्स के लिए जानी जाती है| ये पटनीटॉप से लगभग 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है| ये समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है| ये स्थान आपको बर्फ से लबालब एक बेहद ही सुंदर दृश्य दिखाता है| 
  • यहाँ की खूबसूरती को आप देखते ही अचंभित हो सकते हैं| ये हिल्स इतनी ऊँची है कि आप यहाँ से हिलायम और शिवालिक की कई पर्वत श्रृंखलाओं के दर्शन भी कर सकते हैं| जिनमें से ब्रह्मा मस्सिफ, किस्तेवार और अर्जुन आदि| साथ ही आप यहाँ कई बर्फ के खेलों का आनंद भी ले सकते हो और नत्थाटॉप पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत मशहूर स्थान है तो वो करना आप बिलकुल न भूलें|  

2. माधोटॉप की ऊँची पहाड़ी नत्थाटॉप - Famous Madhotop, Patnitop in Hindi :

  • माधोटॉप भी पटनीटॉप की खूबसूरत हिल्स में से एक है जो पटनीटॉप से मात्र 5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है| ये हिल्स भी आपको बड़े ही सुहावने दृश्यों से परिचित कराएगी| यहाँ भी चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़, पठार और मैदान आपको रोमांचित कर देंगे|
  • यहाँ का वातावरण बेहद ही शांत और लुभावना है जो आपको आसानी से मनमोहित कर सकता है| और आप यहाँ पर भी बर्फबारी के साथ ही कई एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हो| 

3. पटनीटॉप की सुंदर झील सनसार - Famous Sanasar Lake Patnitop in Hindi 

  • सनसार झील जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में दो छोटे गाँवों को एक नाम दिया गया है जो हैं ‘सन’ और ‘सार’ ये झील इन दोनों गाँवों के बीच ही है जिस कारण इस झील का नाम ही सनसार झील पड़ गया। यह स्थान पटनीटॉप से 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। घाटियों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा ये स्थान बेहद ही सुंदर है।
  • साथ ही यहाँ शंक पाल पहाड़ी पर प्राचीन नाग शंक पाल मंदिर भी स्थित है जो लगभग 2897 फीट की ऊँचाई पर है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है।

4. पटनीटॉप का नाग मंदिर - Famous Naag Temple, Patnitop in Hindi :

  • नाग मंदिर पटनीटॉप के विशेष आकर्षणों में से एक है| यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर स्थित है पर ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 600 साल पुराना है| इस मंदिर के आस-पास का वातावरण इतना सुंदर है की आप मोहित हो सकते हैं| ये मंदिर चारों तरफ से सुंदर पहाड़ों और घाटियों से घिरा हुआ| 
  • यहाँ ऐसी कथा प्रचलित है कि ये मंदिर भगवान् शिव और माता पार्वती का गुप्त स्थान हुआ करता था| नागपंचमी के दिन इस मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाता है और दूर-दूर से यात्री और श्रद्धालु यहाँ आते हैं|

5. पटनीटॉप का बुद्ध अमरनाथ मंदिर - Famous Buddha Amarnath Temple, Patnitop in Hindi :

  • पटनीटॉप का बुद्ध अमरनाथ मंदिर पर्यटकों के बीच मशहूर है, जिस का कारण इस मंदिर की खूबसूरती और इसका वास्तुशिल्प है| सफ़ेद संगमरमर के विशाल पत्थरों से बना पटनीटॉप का ये बुद्ध अमरनाथ मंदिर हिन्दू धर्म के देवता भगवान् शिव को समर्पित है| इस मंदिर का विशेष आकर्षण इस मंदिर के पास से बहने वाली पुलत्स्य नदी है| इस नदी के बारे में एक दंतकथा मशहूर है कि रावण के दादा जी ने इस नदी के पास बैठकर हजारों वर्षों तक भगवान् शिव की तपस्या की थी जिस कारण इस नदी को उनके नाम से जाना जाने लगा|

6. पटनीटॉप की मशहूर सुरंग - Famous Tunnel of Patnitop in Hindi :

  • यदि आप भारत की सबसे लम्बी सुरंग देखना चाहते हैं तो आपको उसके लिए पटनीटॉप तो आना ही पड़ेगा| पटनीटॉप में 9 कि.मी. लम्बी सुरंग है जो भारत की सबसे लम्बी सुरंगों में से एक है जिसे चेनानी नाशरी और पटनीटॉप सुरंग के नाम से भी जाना जाता है|ये सुरंग बेहद लम्बी है जो जम्मू और कश्मीर के बीच नेशनल हाइवे 44 पर बनी हुई है| इस सुरंग का निर्माण 2011 में होना शुरू हुआ जिसे 2017 में खत्म किया गया और साथ ही इस सुरंग को बनाने में लगभग 3720 करोड़ रुपयों का खर्चा आया| लेकिन ये बेहद ही अद्भुत सुरंग है जिसे देखना सच एक अनोखा अनुभव होगा| तो आप जब भी पटनीटॉप जाए स सुरंग को देखना न भूलें|  

पटनीटॉप में आप क्या-क्या कर सकते हैं - What you See in Patnitop in Hindi:

  • पटनीटॉप में यूँ तो देखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन यहाँ तीन बेहद ही खूबसूरत और साफ़ ठंडे बर्फीले पानी के झरने है| जिनका पानी मोतियों के सामान पहाड़ की ऊँचाई से गिरता है| और इन्हें यूँ देखना बेहद ही सुखद अनुभव होगा| साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इन झरनों में कई औषधीय कारक तत्व मौजूद हैं जिनके प्रभाव से कई रोगों का इलाज संभव है| 
  • इसके अलावा आप यहाँ बर्फ में स्कीइंग का आनंद भी उठा सकते हैं, पैराग्लाइडिंग का अनुभव भी आपको यहाँ मिल सकता है| इसके साथ ही यहाँ कई गोल्फ कोर्स भी उपलब्ध होते हैं और यकीं मानिए जिन लोगों को घुड़सवारी पसंद है आप यहाँ उसका भी आनंद उठा सकते हैं|  

 पटनीटॉप घूमने का सबसे सही समय - Best Time to visit Patnitop in Hindi :

  • ऐसे तो आप कभी भी पटनीटॉप की यात्रा पर निकल सकते हैं लेकिन फिर भी यदि आप यहाँ के वातावरण का आनन्द लेना चाहते हैं तो मार्च से जून और सितम्बर, अक्टूबर के समय में भी आप यहाँ आ सकते हैं, यह समय पटनीटॉप आने के लिए बिलकुल उचित है। इस समय यहाँ का मौसम पर्यटकों के अनुकूल होता है बस अक्सर रात के ठंड बढ़ जाती है| 
  • लेकिन यदि आप यहाँ की बर्फ को इंजॉय करना चाहते हैं तो आप नवम्बर से फरवरी के समय में यहाँ आ सजते हैं और बर्फ़बारी का आनंद ले सकते हैं। इस समय यहाँ कई तरह की एडवेंचर्स एक्टिविटी की होती हैं जैसे स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग आदि| आप इस समय इन सब का भी आनंद यहाँ ले सकते हैं| 

पटनीटॉप के मशहूर बाजार और प्रमुख खरीदारी की चीज़ें - Best Shopping Market of Patanitop in Hindi :

  • पटनीटॉप जितना सुंदर अपनी भौगोलिकता से है उनता ही सुंदर ये अपने अस्तित्व से भी है| यहाँ के बाजार अलग-अलग रंगों से सजे हुए हैं जिनकी रूमानियत देख आप दंग रह सकते हैं| दूर से ही ये बाजार आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं|
  • पटनीटॉप न केवल अपनी सुंदरता बल्कि यहाँ मिलने वाली चीजों के लिए भी जाना जाता है| यहाँ आपको सूखे मेवे भारी मात्रा में उपलब्ध होते हैं इसके अलावा प्राचीन कश्मीरी वास्तुशिल्प के नमूने आपको सब जगह देखने को मिलेंगे जिन्हें आप बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं|

पटनीटॉप का फेमस खाना - Best Local Food of Patnitop in Hindi :

  • कश्मीर के यह शहर जितने हमारी आँखों को खुबसूरत लगते हैं यहाँ का भोजन आपको उतना ही लुभा जायेगा। यहाँ के खाने का स्वाद ही अलग है जो मात्र आपके मुँह तक रह ही नहीं पाता ये आपके मुँह से दिल तक उतर जाता है। 
  • जम्मू और कश्मीर में हर जगह आपको पूरा कश्मीरी व्यंजन मिलता है, जो यहाँ के खड़े मसालों का स्वाद अपने भीतर लिए हुए है| सौंफ, इलाइची, अदरक, केसर, दालचीनी, लोंग जैसे अनेकों मसालों के महक यहाँ के व्यंजनों को सम्पन्न करती है।
  • पटनीटॉप में भी आपको ये महक यूँही बरकरार मिलेगी| यहाँ आपको चॉकलेट बर्फी जो यहाँ के अलावा कहीं बेहतर मिल ही नहीं सकती इसके अलावा सुंद पंजीरी, राजमा चावल, कलादी, स्युन अल्लो, कश्मीरी दम आलू, जाफ़रानी प्लाव, चोएज वंगन आदि कई तरह के व्यंजन आपको यहाँ उपलब्ध होंगे| साथ ही यहाँ एक पेय पदार्थों की दूकान भी है जहाँ आपको कई तरह के एल्कोहॉल भी मिल जायेंगे| 

इन सब व्यंजनों को चखने के बाद आप बिलकुल यहाँ दुबारा आना नहीं भूलेंगे|

पटनीटॉप का होटल - Patnitop Hotels :

  • यहां पर सस्ते और अच्छे होटल बुकिंग करने के लिए www.redgotrip.com पर इंक्वायरी कर सकते हैं | 

पटनीटॉप से कटरा की दूरी - Patnitop To Katra Distance:

  • पटनीटॉप से कटरा की दूरी 84 km हैं |

श्रीनगर से पटनीटॉप की दूरी - Srinagar To Patnitop Distance: 

  • श्रीनगर से पटनीटॉप की दूरी 185 Km हैं |

पटनीटॉप कैसे पहुँचे - How To Reach Patnitop in Hindi :

  • आप पटनीटॉप सड़क, प्लेन और ट्रेन के रास्ते आराम से पहुँच सकते हैं। साथ ही यदि आप अपनी यात्रा का पैकेज चाहे तो www.redgotrip.com के जरिय भी बुक कर सकते हैं। 

प्लेन के रास्ते पटनीटॉप कैसे पहुँचे - How To Reach Patnitop by Flight in Hindi :

  • यदि आप प्लेन के रास्ते पटनीटॉप पहुँचना चाहते हैं तो आप सीधा जम्मू हावाई अड्डे उतर सकते हैं वहाँ पटनीटॉप लगभग 110 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और यदि आप श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वहाँ से पटनीटॉप लगभग 188 कि.मी. की दूरी पर स्थित है| आप दोनों ही स्थानों से कैब, प्राइवेट टैक्सी के जरिए पटनीटॉप पहुँच सकते हैं। दोनों ही हवाई अड्डों से पंजाब, दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ आदि बड़े राज्यों से सीधे हवाई सेवाएँ उपलब्ध है।

ट्रेन के रास्ते पटनीटॉप कैसे पहुँचे - How To Reach Patanitop By Train in Hindi :

  • प्रिय पाठक यदि आप ट्रेन के रास्ते पटनीटॉप पहुँचना चाहते हैं तो पटनीटॉप का निकटतम रेलवे स्टेशन उधमपुर है जहाँ से पटनीटॉप लगभग 47 कि.मी. की दूरी पर स्थित है| यहाँ से आप टैक्सी या कैब के जरीय पटनीटॉप पहुँच सकते हैं। 

सड़क के रास्ते पटनीटॉप कैसे पहुँचे - How To Reach Patanitop By Road in Hindi :

  • पटनीटॉप, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, आदि बड़े शहरों से सीधे सड़क नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। साथ ही पटनीटॉप के लिए कई बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। यदि आप अपने वाहन से पटनीटॉप जाना चाहते हैं तो यह भी आपके लिए एक सुखद यात्रा होगी।