बंगलुरु में घूमने की जगह - Best Tourist Places of Bangalore in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख  में,  इस लेख में हम बंगलुरु यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आपको मेरा लेख पसंद आएगा| 

बंगलुरु में घूमने की जगह  - Best Tourist Places of Bangalore in Hindi

बंगलुरू घूमने के मुख्य पर्यटक स्थल - Bangalore Tourist Places to Visit In Hindi :

भारत के सभी महानगरों में से एक बैंगलोर भी है। यह शहर तकनीक और इतिहास का एक मिलाजुला संगम है। हम सभी जानते हैं कि एक मेट्रोपॉलिटन शहर में घूमने का मजा ही अलग होता है। और फिर बात जब बेंगलुरु की हो तो यह मजा और दुगना हो जाता है। गार्डन सिटी के नाम से प्रसिद्ध यह शहर अपने आप में बेहद खूबसूरत और रोमांचक है। बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। यह विशाल शहर कला, पार्क्स और विरासत भवनों से ओतप्रोत है। दक्षिण भारत के सभी प्रदेशों में से एक यह बेंगलुरु शहर ही ऐसा है जो अपने आप में बेहद अनोखा है। यह एक आई टी शहर है इसी के चलते बैंगलोर भारत की मॉडर्न सिटी में से एक है। तो आइए दोस्तों आपको ले चलते हैं बैंगलोर महानगर में और उसके कुछ अद्भुत पर्यटक स्थल के दर्शन करवाते हैं।

बंगलुरू शहर का इतिहास - Bangalore history in Hindi :

  • इस शहर के इतिहास पर यदि हम विचार करें तो पाएंगे कि बंगलुरु शहर को कैंपे गौड़ा ने 1537 में स्थापित किया था। 
  • प्राचीन काल में यह शहर चोर और होइसाला राजाओं का शहर हुआ करता था। इस शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है हम्पी, जो साहित्य के मध्यकाल में विजयनगर साम्राज्य का एक समृद्ध इतिहास साक्षी शहर रहा है।
  • इसके अतिरिक्त बेंगलुरु शहर का संबंध देश के महान शासक टीपू सुल्तान से भी है। तो आइए दोस्तों इतिहास सम्मत इस शहर को और नजदीकी से खंगाले।

बेंगलुरु में घूमने की सबसे अच्छी जगह और बैंगलोर में क्या फेमस है - Famous Places To Visit Bangalore In Hindi :

1. बेंगलुरु का खूबसूरत मैजेस्टिक पैलेस - The Beautiful Majestic palace of Bangalore in hindi

  • बेंगलुरु शहर का यह मैजिस्टिक महल अद्भुत वस्तु कला का एक बेहद सुंदर उदाहरण है। 
  • यह विशाल भव्य महल 1878 में निर्मित करवाया गया था। 
  • चामराजेंद्र वाडियार के ब्रिटिश अभिभावक ने 1873 में इस महल के लिए मूल संपत्ति खरीदी थी। 45000 वर्ग में फैला यह महल बेहद आकर्षक है।
  • इसकी वस्तु कला में ट्यूडर और स्कॉटिश गोथिक वस्तु कला का मिश्रण देखने को मिल सकता है। 
  • बेंगलुरु का यह मैजेस्टिक पैलेस लंदन के विंडसर कैसल से प्रेरित होकर निर्मित करवाया गया है।
  • इस महल के भीतर एक ऑडियो क्लिप भी मौजूद है जिसके माध्यम से पर्यटक यहां का इतिहास जान सकते हैं।
  • यह ऑडियो क्लिप हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। पर्यटक बेंगलुरु के इस खूबसूरत महल में जाकर इसकी भव्यता का आनंद ले सकते हैं।

बंगलुरु शहर का खूबसूरत कब्बन पार्क - The Beautiful Cubbon Park of Bangalore in Hindi :

  • बेंगलुरु शहर का यह कब्बन पार्क 300 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है। यह शहर अपनी हरियाली के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है और इसके हरियाली में चार चांद लगाता है यह कब्बन पार्क।
  • यह पार्क ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में मौजूद है। इसी के चलते यहां पर पर्यटकों को एक शांत वातावरण की अनुभूति मिल जाएगी। 
  • यह पार्क ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान लॉर्ड कब्बन द्वारा द्वारा बनवाया गया था। 
  • इस पार्क में 6000 से भी ज्यादा पेड़ है। कब्बन पार्क के भीतर ही अटारा काचेरी, शेषाद्री अय्यर मेमोरियल पार्क भी मौजूद है। द बैंगलोर एक्वेरियम भी कब्बन पार्क की एक बेहद खूबसूरत धरोहर है। 
  • कब्बन पार्क में मौजूद यह एक्वेरियम भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्यूरियम है। 
  • कब्बन पार्क को मीड्स पार्क के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटक यहां पर आकर एक सुहावने वातावरण को महसूस कर सकते हैं।
  • इस पार्क में घूमने का समय सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक ही है। पर्यटकों को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि इस पार्क में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। पर्यटक इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह पार्क सोमवार और प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को बंद रहता है। अतः समय का ध्यान रखते हुए पर्यटक कब्बन पार्क की हरियाली का लुत्फ उठा सकते हैं।

 बंगलुरु शहर का बोटैनिकल गार्डन लाल बाग - The Botanical Garden of Bangalore Lalbagh in Hindi :

  • बंगलुरु शहर का यह एक अनोखा बोटैनिकल गार्डन है। अपने मूल रूप में यह एक अध्ययन केंद्र है जहां पर आकर बॉटनी के विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। 
  • यहां पर मौजूद वनस्पति पौधे इत्यादि का वैज्ञानिक अध्ययन बड़े-बड़े स्तरों पर किया जाता है। 
  • इस बोटैनिकल गार्डन में 1854 प्रजाति की वनस्पतियाँ उपलब्ध हैं। 
  • यह गार्डन 240 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यदि इस बोटैनिकल गार्डन के इतिहास में जाएं तो हम इस बात को पाएंगे कि 1760 में हैदर अली ने इसका कमीशन दिया और इसको पूर्ण करने का काम टीपू सुल्तान ने किया। 
  • यह लालबाग एक सरकारी स्थल है। यहां पर मौजूद सभी प्रजातियां सरकार की निगरानी में रहती है।
  • लाल बाग में मौजूद पौधों की प्रजातियां अधिकतर फ्रेंच, फ़ारस और अफगानी मूल के है। 
  • लालबाग में मौजूद है एक लालबाग रॉक जिसका समय 3000 हज़ार साल पहले का माना जाता है।
  • लालबाग प्रातः 6:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक ही खुला रहता है। बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क है तथा वयस्कों के लिए शुल्क मात्र ₹10 ही है। पर्यटक लाल बाग में जाकर वहां की वनस्पति वैविध्यता का आनंद उठा सकते हैं।

बंगलुरु शहर का नेशनल पार्क बैनर्घट नेशनल पार्क - The very famous Bannerghatta National Park of Bengaluru in Hindi :

  • शहर का यह प्रसिद्ध नेशनल पार्क 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • यहां पर जीव जंतु और पौधे की वैविध्यपूर्ण तादाद स्वतः ही मिल जाएगी। यह नेशनल पार्क 104.27 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण 1971 में करवाया गया था। 
  • देश का पहला तितली पार्क भी इसी नेशनल पार्क में मौजूद है। 
  • इसके अतिरिक्त बैनर्घट नेशनल पार्क में मछली घर, चिड़िया घर, चिल्ड्रन पार्क, क्रोकोडाइल फार्म, स्नेक पार्क म्यूजियम इत्यादि की भी मौजूदगी है। 
  • यहां पर मौजूद जीवो में हाथी तेंदुआ, सियार, लोमड़ी, जंगली सूअर, सुस्त भालू, चित्तीदार, हिरण साही एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, मॉनिटर छिपकली तथा कोबरा मौजूद है। 
  • इस प्रकार पर्यटक इस नेशनल पार्क में आकर बहुत कुछ देख सकते हैं। यहां पर आकर पर्यटक नेशनल पार्क की सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

 बंगलुरु शहर की अद्भुत इनोवेटिव फिल्म सिटी - Film City of Bengaluru City in Hindi :

  • बंगलुरु शहर की यह खूबसूरत और अविस्मरणीय फिल्म सिटी मैसूर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक तरह से भारतीय थीम पार्क है। 
  • बेंगलुरु में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सर्वाधिक लोकप्रिय स्थल है। 
  • यह फिल्म सिटी 58 एकड़ की भूमि में फैली हुई है। यह फिल्म सिटी तीन भागों में विभाजित है- मनोरंजन पार्क, म्यूजियम, वाइल्ड वेस्ट कार्टून सिटी। 
  • यदि आप बेंगलुरु आने का विचार परिवार और दोस्तों के साथ कर रहे हैं तो यह फिल्म सिटी घूमने का और समय बिताने का एक बहुत अच्छा विकल्प है। 
  • यह पर्यटक स्थल बहुत बड़ा है तो जगह-जगह पर पर्यटकों को बहुत नई-नई और रोचक चीजें देखने को मिलेंगे। 
  • इस स्थल का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक है। इसका प्रवेश शुल्क ₹600 है दोपहर के 3:00 बजे से पहले यह प्रवेश शुल्क के ₹400 हो जाती है। पर्यटक यदि इस पूरी फिल्म सिटी का मजा उठाना चाहते हैं तो वह सुबह 10:00 बजे ही इस फ़िल्मसिटी में आए और पूरा दिन यहां पर जरूर बिताएं।

बेंगलुरु की खूबसूरत उलसूर झील - Ulsoor lake of Bangalore in Hindi :

  • यह यह झील बंगलुरु शहर की कई बड़ी झीलों में से एक है। यह झील 50 हेक्टेयर की क्षेत्रफल में फैली हुई है।
  • इसका निर्माण सर लेवेनबर्ग बॉटिंग ने करवाया था जो उस समय बेंगलुरु के आयुक्त थे।
  • यह झील पिकनिक मनाने का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है। यहां का प्राकृतिक दृश्य को मनोहर है।
  • यहां पर आकर पर्यटक बोटिंग भी कर सकते हैं। तो दोस्तों आप यदि बैंगलोर शहर घूमने का विचार कर रहे हैं तो एक शाम उलसूर झील के नाम भी कीजिएगा।

बंगलुरु शहर की अद्भुत संरचना इस्कॉन मंदिर - Bangalore ISKCON Temple in Hindi :

  • बंगलुरू शहर में स्थित यह मंदिर राजाजीनगर क्षेत्र में है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित करके बनवाया गया है।
  • इसकी अद्भुत संरचना ही इसका इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है। 
  • इसका निर्माण 1977 में करवाया गया था। इसका उद्घाटन किया था मधु पंडित दासा के मार्गदर्शन में शंकर दयाल शर्मा ने। 
  • यह मंदिर सांस्कृतिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण है। श्री श्री राधा कृष्ण चंद्र, श्री श्री कृष्ण बलराम, श्री श्री विद्या गौरंगा, श्री श्री निवास गोविंदा और श्री प्रहलाद नरसिम्हा की समर्पित देवियां भी इस मंदिर में मूर्ति स्वरूप स्थापित है।
  • इस मंदिर में होने वाले प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों को अपनी ओर खींच ही लेते हैं।
  • समय-समय पर इस मंदिर में व्याख्यान और सत्संग का भी आयोजन होता है।
  • चारों ओर इस मंदिर में एक आध्यात्मिक माहौल बना रहता है। अतः इस आध्यात्मिक माहौल और वस्तु कला के सुंदरता के समन्वय से इस मंदिर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

 बेंगलुरु शहर की खूबसूरत नंदी हिल्स - Beautiful Nandi Hills of Bangalore city in Hindi :

  • यह नंदी पहाड़ी शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। बेंगलुरु का यह एक प्रमुख ट्रैकिंग सपोर्ट है।
  • इस पहाड़ी का आकार नंदी बैल जैसा है। इसीलिए इसका नाम नंदी हिल्स रखा गया है। यहां पर एक योगनंदेश्वर मंदिर भी स्थित है और उस मंदिर के दरवाजे पर भी नंदी बैल की प्रतिमा स्थापित है। 
  • बेंगलुरु की संस्कृति में ही शिव के वाहन नंदी की पूजा करने की परंपरा मौजूद है। नंदी हिल्स का प्राकृतिक वातावरण अद्भुत हैं।

बंगलुरु शहर में स्थित नेहरू प्लैनेटोरियम - Nehru Planetarium of Bangalore city in Hindi :

  • बंगलुरु शहर का यह प्रसिद्ध प्लैनेटोरियम बंगलुरु एसोसिएशन फॉर साइंस एंड एजुकेशन (BASE) द्वारा निर्मित करवाया गया था।
  • प्लेनेटोरियम में आकर ग्रहों की दशा का अध्ययन बारीकी से किया जा सकता है। इसमें मौजूद है एक स्काई थिएटर जिसके माध्यम से पर्यटक ग्रहों की दशा को बेहद नजदीकी और बारीकी से जान सकते हैं।
  • यह प्लैनेटोरियम बच्चे, बड़े तथा सभी आयु वर्ग के लिए खुला है। इसका समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक का है। सोमवार और हर महीने के दूसरे मंगलवार को यह प्लैनेटोरियम बंद रहता है।

टीपू सुल्तान का प्रसिद्ध समर पैलेस - Famous Summer Palace of Tipu Sultan in Bangalore in Hindi :

  • बंगलुरु शहर में स्थित यह समर पैलेस टिप्पू सुल्तान का आवास स्थान हुआ करता था। 
  • यह महल बंगलुरु शहर के किले के भीतर मौजूद है। इसकी वस्तु कला में indo-islamic शिल्प कला की मौजूदगी पाई जाती है। 
  • टीपू सुल्तान के इस समर पैलेस को बोर्ड ऑफ हैप्पीनेस अथवा रैशे ए जन्नत भी कहा जाता है। 
  • टीपू सुल्तान के इस समर पैलेस का निर्माण हैदर अली के शासनकाल के दौरान ही आरंभ करवा दिया गया था। और 1791 में टीपू सुल्तान के शासनकाल के दौरान यह बनकर पूरा हुआ। 
  • इस महल में टीपू सुल्तान पर केंद्रित एक संग्रहालय का निर्माण भी करवाया गया है जिसमें टीपू सुल्तान तथा उनके शासन काल इत्यादि के बारे में इतिहास संबंधी कई तथ्य मौजूद है।
  • यह महल सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक खुलता है तथा रविवार को यह सुबह 8:30 से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता है।

बेंगलुरु शहर के मनमोहक चुन्नी फॉल्स - The very beautiful Chunni Falls of Bangalore in Hindi :

  • बंगलुरु शहर का यह प्रसिद्ध चुन्नी फॉल्स मानसून में और भी सुंदर और आकर्षक नजर आता है। 
  • बंगलुरू शहर से यह स्थल 83 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।
  • 50 फीट ऊंचा यह चुन्नी फॉल्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता लिए हुए हैं। यह चुन्नी फॉल्स चट्टानी घाटी और तीन नदी के संगम के लिए प्रसिद्ध है। 
  • यह स्थल पिकनिक मनाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है। इस पर्यटक स्थल के पास में ही मौजूद है एक वॉच टावर। इसके थोड़ा दूर ही आगे 1 पावर स्टेशन भी मौजूद है। 
  • फॉल्स में आकर तैराकी पर मनाही है क्योंकि यहां पर मगरमच्छ पाए जाते हैं। पर्यटक यहां आए तो सावधानी का ध्यान रखते हुए यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाएं।

बेंगलुरु शहर का प्रसिद्ध बुल मंदिर - The popular Bull Temple of Bangalore in Hindi :

  • बंगलुरु शहर के इस मंदिर को नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह बेंगलुरु शहर का बेहद प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण बंगलुरु के प्राचीन काल में हुआ था। 
  • यह डोडा बसवनगुड़ी के नाम से स्थानीय भाषा में जाना जाता है।
  • यह मंदिर नंदी को समर्पित दुनिया का सबसे विशाल मंदिर है। नंदी जो कि भगवान शिव का वाहन माना जाता है कि पूजा समस्त बेंगलुरु शहर में लोकप्रिय है। 
  • इसकी स्थापत्य कला द्रविड़ स्थापत्य कला से प्रेरित है। इस मंदिर का निर्माण केंपा गौड़ा द्वारा द्वारा करवाया गया था।
  • यहां पर नंदी की मूर्ति पर नारियल का तेल तथा मक्खन चढ़ाया जाता है। इस मंदिर का बटन स्कल्पचर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। पर्यटक इस मंदिर में आकर एकता को जान पाएंगे बल्कि वहां पर इसकी महीन कारीगरी और काशी पर भी नजर डाल पाएंगे 

बंगलुरू शहर का शिव मंदिर - Shiv Temple of Bangalore in Hindi :

  • बंगलुरु शहर का यह शिव मंदिर विश्व भर के विशाल शिव मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में शिव और गणेश जी की विशाल मूर्तियां स्थापित है। 
  • शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति 65 फीट ऊंची है जिसका निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। 
  • दुनिया भर से तमाम शिवभक्त इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं और यहां की आध्यात्मिकता में रम जाते हैं। 
  • शाम के तथा प्रातः के समय इस मंदिर में गणेश जी और शिव जी की आरती नियमित रूप से होती है।

विश्वेश्वरैया औद्योगिक तथा प्रौद्योगिक संग्रहालय - The Visvesvaraya Technological and Industrial Museum Bangalore in Hindi :

  • बेंगलुरु शहर का यह विशाल संग्रहालय कस्तूरबा रोड पर स्थित है। यह संग्रहालय भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित सर विश्वेश्वरैया की स्मृति में बनवाया गया है। इसका क्षेत्रफल 43000 वर्ग फुट है। 
  • इस संग्रहालय का उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1962 में किया गया था इस संग्रहालय में वर्चुअल गेमिंग जोन, तारामंडल इत्यादि मनोरंजक गतिविधियों की भी सुविधा है।

बेंगलुरु शहर का प्राचीन देवनाहल्ली फोर्ट - The Ancient Devanahalli Fort of Bangalore in Hindi :

  • यह प्राचीन किला शहर से 35 किलोमीटर दूर उत्तर की दिशा में स्थित है । 
  • यह शाही परिवार का आवास स्थान हुआ करता था। इसके लिए ने कई युद्ध देखे हैं। 
  • इसका निर्माण 1501 में हुआ था। यह किला 20 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है। इसकी प्राचीनता ही इसका प्रमुख आकर्षण है। यदि पर्यटक इतिहास प्रेमी है तो वे इस किले में जरूर जाएं और बेंगलुरु शहर के इतिहास को खंगाले

बंगलुरु शहर की नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट - The National Gallery of Modern Art in Bangalore in Hindi :

  • बेंगलुरु शहर की यह नेशनल आर्ट गैलरी 49 पैलेस रोड पर स्थित है। यह एक हाल ही में बनी नवनिर्मित इमारत है जिसका उद्घाटन 18 फरवरी 2004 में किया गया था। इस आर्ट गैलरी में विश्व भर के प्रसिद्ध कलाकारों की कलाकृतियां हैं जिनमें से राजा रवि वर्मा, जमीनी रॉय और रविंद्र नाथ टैगोर प्रमुख है। 
  • इस आर्ट गैलरी का खुलने का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। सोमवार को यह आर्ट गैलरी बंद रहती है। सभी कला प्रेमियों के लिए बैंगलोर की यह आर्ट गैलरी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 बैंगलोर की स्नो सिटी - Snow City of Bangalore in Hindi :

  • बंगलुरु शहर में बर्फीले मौसम का लुत्फ उठाने के लिए स्नो सिटी एक बहुत ही उपयुक्त स्थल है। यह बेंगलुरु के जेसी नगर में स्थित है। स्नोसिटी एक थीम पार्क है जो चारों तरफ बर्फ से ढका हुआ है। यहां पर बच्चों के लिए झूले और स्लाइड्स भी निर्मित की गई है। यहां पर आकर पर्यटक बैंगलोर में भी बर्फीले मौसम का मजा उठा सकते हैं। अतः यह बैंगलोर की बेहद रोमांचक जगहों में से एक है

 बेंगलुरु शहर का लोकप्रिय ओरियन मॉल - Very Popular Orion Mall of Bangalore city in Hindi :

  • आधुनिक शहर अथवा मॉडर्न सिटी होने के चलते बेंगलुरु शहर में हर तरह के मॉल का होना स्वाभाविक है। यूं तो बेंगलुरु के सभी मॉल्स में घूम सकते हैं लेकिन इस शहर का बेहद खास मॉल है ओरियन मॉल । यह माल बेंगलुरु का सर्वाधिक व्यस्त मॉल है जो पूरे शहर भर में प्रसिद्ध है। यहां पर फैशन फुटवियर टेक्निकल अप्लायंसेज इत्यादि से संबंधित सभी चीजें ब्रांडेड मिलती है। खरीदारी के लिए ओरियन मॉल सर्वाधिक उपयुक्त है।

  • बेंगलुरु किस राज्य में है 

        कर्नाटक - Karnataka

  • बेंगलुरु में कौन सी भाषा बोली जाती है

          कन्नड़ - Kannada

  • बेंगलुरु किस चीज के लिए प्रसिद्ध है |

         भारत का  "सिलिकॉन वैली" के नाम से ख्याति प्राप्त बेंगलुरु न केवल देश का आईटी हब है, बल्कि एक पर्यटन स्थल के रूप में भी बहुत प्रसिद्ध है।

  • बेंगलुरु रेलवे स्टेशन कोड क्या है |
           KSR BENGALURU (SBC) Railway Station

बेंगलुरु शहर में खरीददारी - Shopping In Bangalore City in Hindi : 

  • पर्यटक यदि बैंगलोर आए और खरीदारी ना करें तो उनकी यात्रा अधूरी साबित होगी। इस शहर में खरीदारी करने का मजा ही अलग है।
  • इस शहर की सिल्क की साड़ियां विश्व भर में प्रसिद्ध है। 
  • इसके अतिरिक्त यहां के मॉल में मिलने वाली सभी ब्रांडेड वस्तुएं बेहद लोकप्रिय है। 
  • यहां के प्रमुख मॉल में ओरियन मॉल, गरुड़ मॉल, फ़ीनिक्स मार्केट सिटी इत्यादि प्रमुख हैं। इसके अलावा यहाँ के स्थानीय बाजारों में चिकपेट, गांधी बाजार इत्यादि प्रसिद्ध है।अतः दोस्तों आप बेंगलुरु शहर में आए तो यहां की खरीदारी के माध्यम से इस शहर के साथ एक गहरी आत्मीयत स्थापित करें।

पर्यटकों के लिए कुछ जरूरी सुझाव - Some Important Tips for Tourists

  • बेंगलुरु शहर जा रही पर्यटकों को इस बात का खास ख्याल रखना है कि वह शहर भीड़भाड़ वाला इलाका है। अपने सामान का ध्यान हमेशा रखे। इसके अतिरिक्त यदि बात करें लगेज की तो हम बता दें कि वहां न ज्यादा सर्दी पड़ती है और ना ही ज्यादा गर्मी तो पर्यटक उसी के हिसाब से अपना सामान ले जाए।

बेंगलुरु शहर के पास स्थित कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल - Some other Important tourist places near Bangalore city

  • यदि आप बेंगलुरु शहर जाने का विचार बना रहे है तो आप उसके पास ही स्थित हंपी शहर में जाना ना भूले। वह शहर अपनी प्राचीनता के चलते बेहद खूबसूरत है।
  • हंपी शहर का विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, लोटस महल, एलीफेंट एस्टेबल इत्यादि बहुत प्रसिद्ध है। तो यदि पर्यटक बेंगलुरु जाने का विचार बना रहे है तो हम्पी शहर में जाने का मौका ना गवाएं।

बेंगलुरु शहर का स्थानीय खानपान - Local food of Bangalore city in Hindi

  • बेंगलुरु शहर का तथा समस्त दक्षिण भारत के प्रदेशों का खानपान न केवल देश भर में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और लोकप्रिय है। दक्षिण भारत का खानपान विश्व भर में लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन बंगलुरु शहर में आकर डोसा, इडली, सांभर, वडा नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी, उत्तपम इत्यादि का स्वाद चखने का अलग ही मजा है।

बेंगलुरु शहर जाने का सबसे अच्छा समय है - Best time to visit Bangalore city in Hindi

  • वैसे तो इस शहर में 12 महीने सुहावना मौसम बना रहता है लेकिन फिर भी यदि पर्यटक यह जानना चाहे कि कौन सा समय बंगलुरु शहर घूमने का सर्वाधिक अनुकूल समय है तो हम बताएंगे कि वह है अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय। बंगलुरू में अधिक ठंड नहीं पढ़ती इसलिए यह समय घूमने के लिए बेहद सुहावना होगा।
  • इसके अतिरिक्त जून से सितंबर के समय यहां हल्की हल्की वर्षा होती है। इस समय शाम बंगलुरु में शाम बिताने का एक अलग ही मजा है।

 फ्लाइट के द्वारा बंगलुरु कैसे पहुंचे - How to reach Bangalore by flight in Hindi

  • एक आई टी शहर होने के नाते बेंगलुरु शहर में फ्लाइट के जरिए पहुंचना अब कोई बड़ी चुनौती नहीं रह गई है। बेंगलुरु शहर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है केंपा गौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जो कई बड़े शहरों से कनेक्टेड है।

सड़क मार्ग के जरिए बैंगलोर कैसे पहुंचे - How to Reach Bangalore through Roadways in Hindi

  • बंगलुरू शहर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग सबसे रोमांचकारी साबित हो सकता है। इस मार्ग के लिए सरकारी तथा निजी बसें उपलब्ध है जो मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद इत्यादि कई बड़े शहरों को जोड़ती हुए है

ट्रेन के जरिए बंगलुरु कैसे पहुंचे - How to reach Bangalore by train in Hindi :

  • बंगलुरु शहर जाने के लिए यदि आप रेल मार्ग का सहारा ले रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसके सबसे दो निकटवर्ती रेलवे स्टेशन है बंगलुरु जंक्शन और यशवंतपुर जंक्शन। शहर जाने के लिए और अन्य पर्यटक स्थल जाने के लिए टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है।