जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह - Best Tourist Places Jammu And Kashmir in hindi

सभी पाठको को हमारा नमस्कार।आज हम अपने इस लेख के जरिए आपको जम्मू और कश्मीर की सैर कराएँगे और यहाँ की तमाम जानकारी आप सभी के साथ साझा करेंगे, इसलिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा। उम्मीद है आप सभी को लेख ज़रूर पसंद आएगा। 

जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह - Best Tourist Places Jammu And Kashmir in hindi

अधिक जानकरी के लिए और साथ ही जम्मू और कश्मीर या उसके किसी भी खूबसूरत शहर का यात्रा पैकेज बुक करने हेतु आप हमारी वेबसाईट www.redgotrip.com से सीधा जुड़ सकते हैं।  

जम्मू और कश्मीर - Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

भारत के सिर का ताज जम्मू और कश्मीर राज्य हिमालय की पर्वत शृंखला के बीच बसा हुआ है। लम्बी और खूबसूरत नदियों जैसे झेलम, रावी आदि के साथ सुंदर-सुंदर झीलों डल, वुलर, नागिन और अन्य आकर्षक हिल्स से घिरा यह राज्य पर्यटकों को अपनी ओर हमेशा से ही आकर्षित करता आया है।यहाँ का मनोरम नजारा और वादियों के बीच हम ख़ुद को एक अलग ही दुनिया में महसूस करते हैं। यहाँ की बर्फ की घाटियों के बीच चलाना एक सुखद अनुभव आपको देगा।  

जम्मू और कश्मीर में घूमने लायक पर्यटक शहर - Famous and safe Tourist Places Visit Jammu And Kashmir in Hindi : 

 1. श्रीनगर- Srinagar in Hindi

  • श्रीनगर जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 1700 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। यह जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। जम्मू और कश्मीर का यह शहर अपनी सुन्दरता के लिए जितना मशूहर है उससे ज्यादा ये यहाँ की झीलों डल, वुलर आदि में हाउस बॉटिंग का आनंद लेने के लिए मशहूर हैं।
  • यहाँ के अनेक पर्यटक स्थलों के लिए जाने जाना वाला ये शहर कश्मीरी शिल्प और सूखे मेवे के लिए जाना जाता है। इसके आलावा यहाँ कई मुग़लकालीन बाग़ और उद्यान भी जिन्हें देखना आप शायद बिलकुल मिस नहीं करना चाहेंगे।

2. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू और कश्मीर - Vaishno Devi Temple in Hindi

  • जम्मू जिले के कटरा शहर में माँ वैष्णो माता का मंदिर स्थित है। यह मंदिर हिन्दू धर्म की माता शक्ति (सरस्वती, काली और लक्ष्मी) को समर्पित है। यह मंदिर माँ वैष्णो पहाड़ी पर स्थित है जो लगभग 5200 फीट की ऊँचाई पर स्थित है | लगभग 12 कि.मी चढ़ाई करके आप माँ भगवती के दर्शन हेतु ऊपर पहुँच सकते हैं। वैसे आज चढ़ाई के अलावा अन्य कई साधन भी उपलब्ध हैं जिनका आप प्रयोग कर माँ के दरबार तक पहुँच सकते हैं। साथ ही माँ वैष्णो देवी के आस-पास का दृश्य और नजारा देखने लायक होता है, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं।

 3. गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर - Gulmarg Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर का मशहूर हिल्स स्टेशन है जिसका नाम एक समय पर गौरीमर्ग हुआ करता था जिसे 16 वीं शती में युसूफ शाह चक ने बदलकर गुलमर्ग कर दिया था। फूलों की घाटियों से सजा ये स्थान जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित है।प्रकृति के नजारों के शौकीन तो यहाँ आना पसंद करते हैं साथ ही गोल्फ कोर्स के शौकीन भी इस स्थान का आनंद लेने यहाँ ज़रूर आते हैं क्योंकि यहाँ विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स मौजूद है। साथ ही स्कींग, माउंट क्लाइम्बिंग और अन्य साहसी पर्वतीय खेलों के शौकीन लोगों के लिए ये स्थान एकदम उपयुक्त है।

 4. अमरनाथ ,जम्मू और कश्मीर - Amarnath temple in Hindi (Amarnath ki kahani): 

  • अमरनाथ हिन्दू धर्म के देवता भगवान शिव को समर्पित स्थान है यहाँ हर वर्ष लाखों भक्त और श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति और भगवान शिव की दर्शन की इच्छा से यहाँ आते हैं। यह स्थान श्रीनगर से 137 कि.मी. की दूरी पर स्थित है जो समुद्री तल से लगभग 13700 फीट की ऊँचाई पर है। यहाँ की प्रमुखता अमरनाथ गुफा में बर्फ की शिवलिंग का स्वयं प्रकट होना और न पिघलना। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा के घटने-बढ़ने के चक्र के साथ इस शिवलिंग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। इसलिए आप जब भी जम्मू और कश्मीर आए इस पवित्र और अद्भुत जगह पर आना न भूलें।

 5. पटनीटॉप, जम्मू और कश्मीर - Patnitop Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • पटनीटॉप एक बेहद ही खूबसूरत हिल्स स्पॉट है जो जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित है। यह स्थान बेहद ही शांत और सुंदर है। देवदार के घने पेड़ों और घुमावदार रास्तों के साथ यहाँ का वातावरण यात्रियों को हमेशा लुभाता है। शांत और मनोरम वातावरण में आप अपने को खोया हुआ महसूस करेंगे। साथ ही यहाँ मीठे पानी के तीन झरने भी हैं जिनका पानी मूलतः बेहद ठंडा है। इसके अलावा माना जाता है कि इन झरनों के पानी में औषधीय गुण भी है। यह स्थान स्कींग, ट्रेकिंग और अन्य चीजों के लिए भी प्रसिद्ध है।

6. पहलगाम, जम्मू और कश्मीर - Pahalgam Kashmir in Hindi

  • पहलगाम जम्मू और कश्मीर का एक छोटा सा क़स्बा है जो अनंतनाग जिले में स्थित है। इस स्थान पर आपको आकर लगेगा जैसे ये स्थान आपकी सोच के दयारे से भी अलग है ये इतना खूबसूरत है। मुगलकालीन शासन की छाप आपको यहाँ देखने को मिलेगी। ये स्थान अमरनाथ जाने के लिए एक पड़ाव है।
  • इसके अलावा यदि आप बर्फीली वादियों में ट्रेकिंग के शौकीन है तो इससे बेहतर स्थान आपको नहीं मिल सकता साथ ही अगर आपको घुड़सवारी का भी शौक है तो आप उसका आनंद भी यहाँ ले सकते हैं। एक तरह से देखा जाए तो ये आपकी छुट्टियों के लिए परफेक्ट स्पॉट है।

 7. सोनमर्ग ,जम्मू और कश्मीर - Sonmarg Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • 2740 मी. ऊँचाई पर स्थित यह स्थान जम्मू और कश्मीर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जो जोजी-ला-दर्रा के बीच आता है। सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ है- ‘सोने के मैदान’ जो वसंत ऋतु में सच सूरज के किरणों के साथ सोने के समान चमकते हैं।साथ ही यहाँ कई खूबसूरत झीलें भी हैं जिनमें गद्सर, कृष्णासर और गंगाबल हैं जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं। साथ ही यहाँ आप कई साहसिक खेलों का आनंद भी उठा सकते हैं। ऐसा माना जाता है सोनमर्ग में पहाड़ों के पीछे से जब सूरज निकलता है नजारा देखने लायक होता है।

 8. लामयुरु ,जम्मू और कश्मीर - Lamayuru monastery in Hindi : 

  • लामायुरू जम्मू कश्मीर के लेह जिले में स्थित एक बौद्ध मठ है, जिसकी प्रसिद्धि और आस-पास के वातावरण की खुबसूरती के कारण यहाँ भारी मात्रा के यात्री हर साल आते हैं। यह स्थान श्रीनगर से 15 कि.मी. पर स्थित है, जो समुद्री तल से लगभग 3510 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। 

9. नुब्रा वैली, जम्मू और कश्मीर - Nubra Valley Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • यदि आप बर्फीले रेगिस्तान देखना चाहते हैं तो आपको जम्मू कश्मीर की नुब्रा वैली ज़रुर जाना चाहिए। यह स्थान लेह जिले से लगभग 150 कि.मी. की दूरी पर स्थित है जो रियो श्योक और सियाचिन नाम की नदी के संगम पर स्थित है। चारों तरफ सफेद रेल की टीले, खंडहर और अनेक बौद्ध मठों का मेला सा है यहाँ। शांत वातावरण में यहाँ का दृश्य आपको लुभा जाता है। साथ ही यहाँ आपको दो कुबड़ वाले बैक्ट्रियन ऊँट भी देखने को मिल सकते हैं जिनकी सवारी का आनंद भी आप उठा सकते हैं।

 10. हेमिस, जम्मू और कश्मीर - Hemis Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • हेमिस जम्मू और कश्मीर का एक छोटा सा गाँव है जो लेह जिले में स्थित है और लगभग खारु तहसील से 40 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। हेमिस अपने मठ के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है जिसका निर्माण 1672 ई. में सेंग्गे नंग्यल ने कराया था। यहाँ हर वर्ष जुलाई के महीने में रंगों का महोत्सव मनाया जाता है। साथ ही यहाँ हेमिस नेशनल पार्क भी जो पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ एक आस-पास का वातावरण आपको लुभाने के लिए काफी है।

 11. सनसार ,जम्मू और कश्मीर - Sanasar Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में दो छोटे गाँवों को एक नाम दिया गया है जो हैं ‘सन’ और ‘सार’। यह स्थान पटनीटॉप से 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। घाटियों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा ये स्थान बेहद ही सुंदर है। साथ ही यहाँ शंक पाल पहाड़ी पर प्राचीन नाग शंक पाल मंदिर भी स्थित है जो लगभग 2897 फीट की ऊँचाई पर है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। इसके अलावा आप यहाँ कई तरह की अन्य एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जिनमें ट्रेकिंग, माउन्ट क्लामिबिंग आदि। 

 12. अनंतनाग ,जम्मू और कश्मीर - Anantnaag Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • यदि आप बर्फ के शौकीन हैं तो आपको श्रीनगर के अनंतनाग जिले में ज़रूर जाना चाहिए। यह स्थान जम्मू और कश्मीर का व्यापारिक केंद्र भी माना जाता है। कश्मीर की घाटियों से घिरे इस क्षेत्र में अनेक बाजार हैं। यह श्रीनगर से 62 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • इस सुंदर स्थान के रास्ते में 7 धार्मिक स्थल भी आते हैं। जिनमें से हज़रत बाबा रेशी दरगाह, शालिग्राम मंदिर, नीला नाग मंदिर और गोस्वामी कुंड आश्रम आदि। इस स्थान के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने अमरनाथ की गुफा की ओर जाते हुए अनेक नागों का त्याग किया और उस जगह अनंतनाग के नाम से जाना जाने लगा। 

 13. कारगिल , जम्मू और कश्मीर - Kargil in Hindi : 

  • कारगिल, कारगिल जिले का एक शहर है जो केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की संयुक्त राजधानी भी है। यह स्थान श्रीनगर से लगभग 204 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। कारगिल सुरु नदी की वादियों का केंद्र है जो बेहद ही सुंदर है।हिल्माली की हसीन वादियों के बीच यह स्थान आपको अलग सा ही प्रतीत होता है। साथ ही यह स्थान भारतीय सेना के वीर जवानों की कर्मभूमि भी माना जाता है, जिसे देखना आप शायद बिलकुल मिस नहीं करना चाहेंगे।

14. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, जम्मू और कश्मीर - Dachigaam National Park Jammu Aur Kashmir in Hindi  

  • यदि आप हसीन वादियों में पशु-पक्षी को देखने के भी शौकीन हैं तो आपको श्रीनगर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान एक बार ज़रूर जाना चाहिए। यह राष्ट्रिय उद्यान श्रीनगर से 22 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। ये राष्ट्रीय उद्यान इतना समृद्ध है कि 141 कि.मी. वर्ग क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको तेंदुआ, हिम तेदुआ, काला भालू, कस्तूरी मृग, सीरो और लाल लोमड़ी आदि देखने को मिल सकती है। इस राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास का इलाका बेहद ही हसीन और सुंदर है। खुली वादियों के बीच पशुओं की विभिन्न प्रजातियों को देखना बेहद ही सुखद अनुभव होगा।

 15. पुलवामा ,जम्मू और कश्मीर - Pulwama Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • कश्मीर के ‘दुधा-कुल’ के नाम से जाना जाने वाला यह शहर पुलवामा जिले में स्थित है, जो श्रीनगर से लगभग 40 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह स्थान इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि ऐसा माना जाता है यहाँ सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता है।इसके अलावा आस-पास की वादियाँ आपको मनमोहित कर देती है। जो वाकई बेहद ही खूबसूरत हैं।

16. खिलनमर्ग, जम्मू और कश्मीर - Khilanmarg Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • खिलनमर्ग, गुलमर्ग से लगभग 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। हसीन वादियों की देखने पर्यटक यहाँ लगातार दूर-दूर से आते हैं। साथ ही यहाँ फूलों की वादियाँ देखने का आनंद ही अलग ही होता है। वसंत ऋतु में यहाँ का नजारा देखने लायक होता है।नंगा पर्वत, नून और कुन की घाटियाँ यहाँ बहुत फेमस हैं। साथ ही यहाँ हिमालय की वादियों की देखना एक अद्भुत सुख है।

17. द्रास ,जम्मू और कश्मीर - Dras Town Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • द्रास, कारगिल जिले की एक बस्ती है, जो लद्दाख में स्थित है। 3230 मी. की ऊँचाई पर स्थित ये छोटा सा क़स्बा लगभग 16000 से 21000 फुट की पहाड़ियों से घिरा है। जिसका नजारा बेहद ही सुंदर होता है। यह भारत का सबसे ठंडा क़स्बा है जहाँ का तापमान -35 डिग्री से -60 डिग्री तक रहता है। कश्मीर से लद्दाख और लद्दाख से कश्मीर जाने के लिए इस रास्ते से गुजरना पड़ता है इसलिए इस स्थान ‘लद्दाख का द्वार’ भी कहा जाता है।  

 

18. बालटाल, जम्मू और कश्मीर - Baltaal Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • बालटाल जम्मू कश्मीर की एक हसीन घाटी है जो जोर्जिला दर्रे के किनारे सिन्धु नदी से होते हुए सोनमर्ग से 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। साथ ही यह अमरनाथ की चढ़ाई की के लिए कम दूरी वाला रास्ता भी है।
  • इस रास्ते के जरीय आप ट्टू (कश्मीरी घचर), और हैलीकॉपटर की सहायता से भी अमरनाथ की गुफा यहाँ से पहुँच सकते हो। बर्फ की चादर से ढँका ये स्थान बेहद ही सुंदर है जहाँ का एक-एक नजारा देखने लायक है। यहाँ के घुमावदार रास्तों और शांत वातावरण का आनंद ही अलग है।

19. भद्रवाह जम्मू और कश्मीर - Bhaderwah Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • भद्रवाह यह स्थान इतना मशहूर है कि ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से जाना जाता है। यहाँ चारों तरफ फैली हिमालय की वादियाँ, बर्फ की चादर और दूर-दूर टॉक फैले सुंदर चारगाह यहाँ देखे जा सकते हैं। भद्रगाह एक नगर है जो कश्मीर के डोडा जिले में स्थित है।
  • यह स्थान यहाँ मौजूद नागनी माता मंदिर, अलअलबानी मंदिर, थंबू बाबा मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। यहाँ कई सुंदर झरने भी हैं जिन्हें देखना बेहद सुखद अनुभव होगा। साथ ही यह स्थान कैलाश पर्वत की यात्रा शुरू करने का प्रमुख स्थान है। अप्रैल महीने में इस स्थान पर कई तरह के त्यौहारों और महोत्सवों का आयोजन भी किया जाता है।

20. अरु वैली जम्मू और कश्मीर - Aru Valley Kashmir in Hindi :

  • अरु वैली बेहद ही खूबसूरत फूलों की घाटी है जो पहलगाम से 12 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इसकी सुन्दरता के कारण ही यह स्थान पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। लिद्दर नदी, झीलों, बर्फीले पहाड़ों से घिरा ये स्थान बेहद खूबसूरत है।
  • साथ ही ये स्थान पर्यटकों इन खूबसूरत प्राकृतिक मैदानों में कई गेम्स और एक्टिविटीज का मौका प्रदान करता है। आप यहाँ, कैम्पेनिंग, ट्रेकिंग और कई अन्य चीजें भी कर सकते हैं। इसलिए आप जब भी कश्मीर आए इस स्थान पर आना बिलकुल न मिस करें।

21. सुरु बेसिन जम्मू और कश्मीर - Suru Basin Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • सुरु बेसिन एक ग्लेशियर है जो सुरु नदी और हिमालय की पहाड़ियों के मेल से बना है। यह स्थान इतना शांत और आस-पास का वातावरण बेहद ही सुहावना है। ये ग्लेशियर हिमालय की घाटियों से 3000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। सुरु नदी का निर्माण पंजेला ग्लेशियर के पिघलने से बनी है और जब सुरु ग्लेशियर पिघलता है तो ये आस-पास की भूमि को उपजाऊ बनाती है। 
  • यहाँ नून और कुन नामक दो पहाड़ियाँ फेमस हैं जिनकी ऊँचाई लगभग 7135 और 7035 मी. है। काफी लोग इस साहसिक पहाड़ियों पर चढ़ने का रिस्क भी उठाते हैं। यहाँ आस-पास जंगली घास और रंगीन फूलों की वादियाँ हैं बाकी ये स्थान खेती करने के लिए बेहद उपजाऊ स्थान है।  

22. किश्तवर राष्ट्रिय उद्यान जम्मू और कश्मीर - Kishtwar National Park Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • किश्तवर राष्ट्रीय उद्यान यह स्थान जम्मू और कश्मीर के किश्तवर जिले में स्थित है। ये राष्ट्रीय उद्यान कियार, किबार नालस, और नाथ जल क्षेत्रों को ग्रहण करता है। साथ ही ये स्थान हिमालय के बीच क्रिस्टलीय बेल्ट में स्थित है। जो किश्तवर टाउन के ठीक ऊपर ही चेनाब नदी से जाकर मिलते हैं। आप सोचिये ये संगम देखना कितना खूबसूरत अनुभव होगा। यह इलाका बेहद ही उबड़-खाबड़ है जो घचा-घच भरा रहता है।  

23. कटरा जम्मू और कश्मीर - Katra Jammu Aur Kashmir in Hindi : 

  • कटरा शहर जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है जो माँ वैष्णो माता का मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर हिन्दू धर्म की माता शक्ति (सरस्वती, काली और लक्ष्मी) को समर्पित है। यह मंदिर माँ वैष्णो पहाड़ी पर स्थित है जो लगभग 5200 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। लगभग 12 कि.मी चढ़ाई करके आप माँ भगवती के दर्शन हेतु ऊपर पहुँच सकते हैं।
  • इसके अलावा कटरा का वातावरण यहाँ की सुंदर और बर्फीली पहाड़ियाँ, यहाँ के झरने सभी बेहद ही सुंदर हैं और देखने लायक हैं।

24. युसमर्ग जम्मू और कश्मीर - Yusmarg Jammu Aur Kashmir in Hindi :  

  • युसमर्ग जम्मू और कश्मीर का एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। यह हिल्स स्टेशन श्रीनगर से 47 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस स्थान का शाब्दिक अर्थ है ‘यशु के मैदान’, यानी ईश्वर के मैदान। यहाँ का वातावरण बेहद ही सुहावना है, पाईव की नर्सरी, सम्पन्न चारागाह, पहाड़, लोटिक और लेटिंग जल निकायों को देखने सच सुखद अनुभव होगा।
  • नीलनाग और दाउदगंगा यहाँ पर बने कई बाँधों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको यहाँ कई जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ भालू, वानर, बिल्लियों, शिजोथोरैक्सिक आदि देखने को मिलेंगे।

25. तरसर मरसर ट्रेक जम्मू और कश्मीर - Tarsar Marsar Trek Kashmir in Hindi : 

  • तरसर मरसर ट्रेक कश्मीर का सबसे ऊँचा माना जाने वाला शिखर है, जिसे सच में कम नहीं समझना चाहिए। यह स्थान जम्मू और कश्मीर के अनंतनंगा जिले में स्थित है। इसके शिखर से तरसर झील को देखा जा सकता है जो 600 से 700 फीट नीचे है। जो झील गहरे नीले रंग की बर्फ से ढंकी रहती है।
  • इस झील तक आप बस के सहारे पहुँच सकते हैं और इसके किनारे ढेरा ढालने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। तरसर मरसर ट्रेक हमेशा बादलों से घिरा होता है। यहाँ घने और विशाल जंगल हैं, और इन पर पड़ती सूरज की किरणें जब पड़ती हैं ये स्वर्ण के समान चमक उठते हैं।  

 26. लद्दाख जम्मू और कश्मीर - Ladakh Kashmir in Hindi : 

  • लद्दाख भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है और साथ ही यह भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला प्रदेश है। लेह इसका मुख्य नगर है। दक्षिण में काकोराम पर्वत और उत्तर में हिमालय के बीच यह सुंदर सा प्रदेश बसा हुआ है। यहाँ आपको हर जगह बौद्ध संस्थान और बौद्ध मठ देखने को मिलेंगे।
  • पंगोंग रेंज चुशुल, सिन्धु नदी कांगड़ी चोटी जो लद्दाख की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है और पंगोंग झील खुबसूरत बर्फीले पहाड़ों के बीच घुमावदार रास्तों पर चलने का मौका मिलता है। यहाँ वातावरण बड़ा ही शुष्क और ठंडा होता है लेकिन बेहद ही खूबसूरत जिसे कोई भी मिस करना नहीं चाहेगे।

27. कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक जम्मू और कश्मीर - Kashmir Great Lake Trek in Hindi :

  • कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक जम्मू और कश्मीर का बेहद ही सुंदर ट्रेक है जिसे ‘कश्मीर का स्वर्ग’ भी कहा जाता है और ‘कश्मीर का दिल’ भी। यह स्थान श्रीनगर से लगभग 75 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। घने जगंलों, बीहड़ और घुमावदार रास्तों, खूबसूरत घास के मैदानों और अल्पाइन की झीलों को देखना बेहद ही सुखद अनुभव होगा।
  • ये झीले हमेशा सफेद बर्फ की चादर से ढंकी रहती हैं और बेहद सुंदर लगती हैं। साथ ही यहाँ बड़ी और ऊँची पहाड़ियाँ भी मौजूद हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। ये ट्रेक इतना बड़ा है कि कम-से-कम 6 दिन का समय आपको इसकी यात्रा करने में लग सकता है।