वायनाड में घूमने की जगह - Best Tourist Places Wayanad in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में इस लेख में हम वायनाड घूमने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े |

वायनाड में घूमने की जगह - Best Tourist Places Wayanad in Hindi

वायनाड में घूमने लायक पर्यटन स्थल - Wayanad Tourism in Hindi : 

वायनाड केरल का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह झरने व अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत जाना जाता है। यहां पर बहुत ही ऐतिहासिक गुफाएं हैं और साथ ही मंदिर और मस्जिद की खूबसूरती भी यहां मौजूद है। इसके अतिरिक्त वायनाड मसालों के बागान के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। वायनाड में बहुत से वन्य जीव अभ्यारण है। वायनाड में ट्रेकिंग की सुविधा मौजूद है इसके अतिरिक्त यहां पर और भी रोमांचक गतिविधियों को करने का मौका पर्यटक पा सकते हैं। यहां पर हाथी एवं तेंदुए की प्रजातियां भारी मात्रा में पाई जाती है आइए एक नजर वायनाड के इतिहास पर डालें-

वायनाड का इतिहास - History of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का इतिहास लिखित युग से संबंध रखता है। यहां पर एक गुफा है जिसका नाम है एडकल गुफा जो 6000 साल पुरानी है इसके अतिरिक्त यहां पर एक जंगल भी है जिसकी प्राचीनता 3000 साल पुरानी मानी जाती है।
  • यहां पर बहुत से ताकतवर राजाओं ने शासन किया जो कुटुंबी, कदंबी, होयसालाओं एवं विजयनगर साम्राज्य से संबंध रखते थे। 
  • टीपू सुल्तान के समय वायनाड की संरचना बहुत ही व्यवस्थित कर दी गई थी। टीपू सुल्तान के शासनकाल के तुरंत बाद ही वायनाड ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन हो गया।

वायनाड का प्रसिद्ध बाणासुर बांध - The Famous Banasura Dam of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह बाणासुर बांध बहुत ही लोकप्रिय बांध है। इसके आकर्षण का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है एवं देश में यह अव्वल नंबर पर आता है।
  • बाणासुर बांध से बहती नदी में स्पीड वोटिंग भी की जाती है। यह बांध करमन थोडु नदी जो कबिनी नदी की सहायक है पर निर्मित हुआ है।

एडक्कल गुफाएं एवं उनकी प्राचीनता - Edakkal Caves Wayanad in Hindit : 

  • यह गुफाएं अपनी ऐतिहासिकता के लिए बहुत जानी जाती है। इन गुफाओं की निर्मिती एक बड़ी चट्टान को काटकर हुई है। 
  • इन गुफाओं में बनी नक्काशी एवं बारीक कलाकृति देखने योग्य है। इनका आकार 66×22 फिट है इतिहास एवं पुरातत्व की दृष्टि से देखें तो इन गुफाओं का महत्व बहुत ही ज्यादा है। 
  • ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार इन गुफाओं का संबंध नवपाषाण युग से है।

वायनाड की सबसे ऊंची चोटी चेमबरा पीक - Highest Chembra Peak Wayanad in Hindi :

  • यह छोटी वायनाड का सबसे उच्चतम स्थान है। यह मेप्पड़ी के बंबलिंग शहर के निकट और कल्पेट्टा से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • यह चोटी समुद्र से 2000 मीटर उपस्थित है। इस चोटी के प्रमुख आकर्षक केंद्र है कोझीकोड, मलप्पुरम, नीलगिरी इत्यादि। 
  • यह स्थल अपनी प्रकृति को संपूर्ण रूप में संजोए हुए हैं। इस चोटी के निकट एक झील भी स्थित है जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है।

वायनाड का खूबसूरत ट्री हाउस - The Very Beautiful Tree House of Wayanad in Hindi :

  • पर्यटक यदि वायनाड की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो वह वायनाड के ट्री हाउस में जरूर आएं। यहां से आप प्रकृति को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं। 
  • वायनाड के ट्री हाउस में आनंद लेने के लिए आपको एक पैकेज लेना होता है जिसमें आपको निर्धारित समय के लिए ट्री हाउस में रहने का मौका मिलता है। 
  • ट्रीहाउस के अतिरिक्त वायनाड में यह पैकेज रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, नेचर वॉक इत्यादि की सुविधा भी देता है।

वायनाड का प्राकृतिक सूचिपारा झरना - The Natural Soochipara Waterfalls of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह सुप्रसिद्ध सूचिपारा झरना अपने स्थानीय भाषा में प्रहरी रॉक झरने के नाम से भी जाना जाता है। 
  • लोकप्रिय भाषा में यह सूचिपारा फॉल्स के नाम से भी मशहूर है। यह एक तीन स्तरीय वाटरफॉल है जो वेलेनारमाला वायनाड के निकट स्थित है यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता में अद्वितीय है। 
  • इस झरने के आसपास पर्णपाती, सदाबहार, के जंगल मिल जाते हैं। यह झरना 200 मीटर ऊंची चट्टान से बहता है। इस झरने में तैराकी भी की जा सकती है।

वायनाड का खूबसूरत वीथिरी - Beautiful Vythiri of Wayanad in Hindi :

  • यह वायनाड का एक बहुत ही खूबसूरत रिसोर्ट शहर है। यहां पर ट्रीहाउस भी मौजूद रहती है। यह रिसॉर्ट शहर वायनाड से 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • इस शहर के प्रमुख आकर्षण हैं पूकोट झील, चेंबरा पीक, सूचीपारा एवं मीनमुट्टी फॉल्स। 
  • पर्यटक यहां आकर इस की प्राकृतिक सुंदरता में खो जाते हैं। इस खूबसूरत रिसोर्ट शहर में बहुत ही शांत वातावरण मिल सकता है।

वायनाड का मनमोहक कुरुव द्वीप - Mesmerizing Kuruva Island of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह सुंदर दृश्य भारी मात्रा में पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है। 
  • यह कबिनी नदी पर स्थित एक मनमोहक दृश्य है। इस द्वीप का क्षेत्रफल 950 एकड़ है। इसके आसपास की प्रकृति एवं सुहावना मौसम पर्यटकों के दिल को पल्लवित कर देता है। 
  • इस द्वीप पर बोटिंग एवं राफ्टिंग की सुविधा मौजूद है।

वायनाड का आलीशान सुल्तान बाथैरी - The Royal Sulthan Batheri of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह आलीशान शहर बहुत ही शांत एवं मनमोहक है। इसके आसपास का प्राकृतिक वातावरण बेहद खूबसूरत है। 
  • यह शहर समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस शहर में मौजूद घाटियां, चट्टान, मैदान इत्यादि इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। 
  • इसके अतिरिक्त इस शहर की ऐतिहासिकता यहां पर स्थित जैन मंदिरों एवं गुफाओं में मौजूद है। 
  • इस शहर में एक सुव्यवस्थित सुनिर्मित अंबालायवल हेरिटेज म्यूजियम है जो वायनाड के इतिहास के बारे में बहुत ही जरूरी जानकारी रखता है। 
  • इस शहर में मौजूद जंगल की पगडंडियों एवं सुंदर नदियां पर्यटकों को अपनी ओर सहज ही आकर्षित करती है। 
  • यहां की प्राकृतिक हरियाली एवं सेंट मैरी चर्च भी इस शहर के प्रमुख केंद्रीय स्थल है।

वायनाड की प्राकृतिक पूकोट झील - The Natural Pookot Lake of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड की यह सुंदर मुकुट झील वायनाड के सदाबहार जंगलों के मध्य निर्मित है।
  • यह मीठे पानी की झील है जो वायनाड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • यह झील सदाबहार जंगलों की ढलान पर मौजूद है। इस झील में एक मछली घर भी है जिससे इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है।
  • इस झील में शाम के वक्त बोटिंग की सुविधा भी मौजूद है।
  • अतः पर्यटक यहां पर आकर इस झील की प्राकृतिक सौंदर्य का निकटतम से निकटतम स्तर पर आनंद ले सकते हैं।

वायनाड का मनमोहक कंथानपारा झरना - The Mesmerizing Kanthanpara Waterfalls of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह झरना अपनी खूबसूरती में बेहद मनमोहक है। पर्यटक अक्सर यहां पर आकर पिकनिक मनाया करते हैं। 
  • वायनाड के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से यह झरना अव्वल नंबर पर आता है। 
  • इस झरने के आसपास चाय के सुंदर बागान है। इस झरने का आसपास का नजारा बहुत सुंदर है।

वायनाड का प्राचीन चेन ट्री - Ancient Chain Tree of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड के इस चेंट्री के संदर्भ में बहुत सी घटनाएं जुड़ी हुई है। ऐसी मान्यता है कि इसकी सड़क एक विदेशी इंजीनियर ने बनवाई थी। उसी विदेशी इंजीनियर की आत्मा इस पेड़ में है। 
  • चेन ट्री के संदर्भ में एक किवदंती यह भी है कि अंग्रेज जब यहां आए तो पुर्तगाली उनके पीछे लग गए थे ऐसे में एक आदिवासी महावत ने उन्हें पहाड़ की चोटी तक पहुंचाया। 
  • अंग्रेज नहीं चाहते थे कि आदिवासी महावत पुर्तगालियों के हाथ लगे इसीलिए उन्होंने उस आदिवासी की हत्या कर दी। 
  • उसके बाद एक पंडित ने उसकी आत्मा को पेड़ से बांध दिया।

वायनाड का प्राकृतिक पक्षिपथलम अभयारण्य - The Natural Pakshipathalam Bird Sanctuary of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड के इस अभ्यारण में बहुत से दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है। 
  • इस अभ्यारण में ऐसे बहुत से पक्षी हैं जो लुप्त होने की कगार पर है। अतः विविधता की दृष्टि से यह अभ्यारण बहुत महत्वपूर्ण है।
  •  साथ ही इसकी संरचना बेहद खूबसूरत है।

वायनाड का प्राचीन थिरुनेल्ली मंदिर - Ancient Thirunelli Temple of Wayanad in Hindi :

  • यहां वायनाड का एक बेहद प्राचीन मंदिर है। पर्यटक यहां पर इष्ट देव के दर्शन करने आते हैं। 
  • यह मंदिर 1 घाटी के पास स्थित है। देखा जाए तो प्राचीनता की दृष्टि से और साथ ही प्राकृतिक सुंदरता की दृष्टि से यह मंदिर अति उत्तम है। 
  • पर्यटक यहां पर आकर एक आध्यात्मिक माहौल की अनुभूति कर पाते हैं।

वायनाड का सुंदर नजारा लककिड़ी व्यू प्वाइंट - The Beautiful Lakkidi Viewpoint of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का लककिडी व्यू प्वाइंट एक बहुत ही सुंदर नजारा है। यहां बहुत ही ऊंचाई पर स्थित है। इस व्यूप्वाइंट के आसपास बहुत ही धुंध जमा रहती है जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। 
  • यह व्यूप्वाइंट स्काईडाइविंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यदि आप इस व्यूप्वाइंट के आसपास के नजारे का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो ड्राइविंग के समय आसपास का मनोरम दृश्य देखना न भूलें।

 वायनाड की बाणासुर पहाड़ी - Banasura hills of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड की यह बाणासुर पहाड़ी एक बहुत ही ऊंची चोटी है। यह पहाड़ी भारत के पश्चिमी घाट का एक अभिन्न हिस्सा है। 
  • यहां पर लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई है। वनस्पतियों की विविधता की दृष्टि से भी यह पहाड़ी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। 
  • इस पहाड़ी पर बहुत सी जीवो की प्रजातियां पाई जाती है। 
  • यहां पर पर्यटक अक्सर सैर करने आते हैं और साथ ही यहां की ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर ट्रक की सुविधा भी मौजूद है।

वायनाड का अद्भुत नीलमाला व्यू प्वाइंट - Mesmerizing Neelmala viewpoint of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह नीलमाला व्यूप्वाइंट वायनाड से बहुत ही नजदीक पड़ता है। परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत ही उत्तम जगह है। 
  • इस नीलमाला व्यूप्वाइंट से मिनामुट्टी वाटरफॉल का शानदार नजारा देखा जा सकता है। इस व्यूप्वाइंट में रोमांचक मिस्त्री ट्रेल के माध्यम से ट्रेक भी की जा सकती है। 
  • इस व्यूप्वाइंट की चोटी पर पहुंच कर आपको एक शानदार नजारा देखने को मिल सकता है और साथ ही ताजी हवा भी। 
  • इस व्यूप्वाइंट के आस पास बहुत से पक्षी पाए जाते हैं। आप उनकी चहचाहट को बहुत ही नजदीक से सुन सकते हैं।

वायनाड का ऐतिहासिक हेरिटेज संग्रहालय - The Historical Heritage Museum of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह ऐतिहासिक हेरिटेज संग्रहालय एक प्रकार का पुरातात्विक संग्रहालय है।
  •  इस संग्रहालय में दूसरी शताब्दी की जनजातियां कलाकृतियां एवं जीवन शैली का चित्र दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त इस संग्रहालय में नवपाषाण युग की दैनिक चीजों का संग्रहण भी किया हुआ है। 
  • वायनाड के इतिहास को पुरातात्विक दृष्टि से समझने के लिए यह संग्रहालय बहुत उत्तम है। इस संग्रहालय में प्रत्येक तथ्य के लिए ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद है।

वायनाड के खूबसूरत चेनलायम वाटरफॉल - The Beautiful Chenlayam Waterfalls of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह चेनलायम वॉटरफॉल्स बहुत ही खूबसूरत है। यह एक प्रकार का मौसमी झरना है। 
  • इसका आकर्षण यहां पर पाए जाने वाले रंग-बिरंगे पक्षियों में निहित है। 
  • यहां पर बहुत से जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं जैसे सांभर, गौर हाथी, चित्तीदार हिरण और आलसी भालू।

वायनाड का प्राकृतिक पल्चूराम झरना - Natural Palchuram Waterfalls of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह खूबसूरत झरना कुन्नूर में है। शहर से यह 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • इस झरने के चार भाग हैं। यह झरना भारी मात्रा में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 
  • इस झरने की खास बात इसकी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता में मौजूद है।

वायनाड का शो पोपली फ्लावर शो - Show Poopali Flower Show of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह फ्लावर शो पर्यटकों को बहुत ही रास आता है। यह फ्लावर शो हर साल आयोजित किया जाता है।
  • पॉपली नेशनल एग्री फर्स्ट एंड वायनाड फ्लावर शो में खेती की नवीनतम टेक्निक्स के बारे में भी बताया जाता है। यहां पर फूलों की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती है। 
  • इसके आसपास का वातावरण बहुत ही खूबसूरत होता है।

वायनाड का मीनमुट्टी वॉटरफॉल्स - Meenmutty waterfalls of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह झरना कालपेट्टा में है। यह झरना कालपेट्टा से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह वायनाड का सबसे बड़ा झरना है।
  • इसके आसपास का खूबसूरत वातावरण देखते ही बनता है। इस वाटरफॉल से एक जंगल ट्रैक की शुरुआत भी होती है जिसमें पर्यटक रोमांचक गतिविधियां भी कर सकते हैं।
  • यह झरना 30 फीट की ऊंचाई से बहता है। वायनाड के बहुत से खूबसूरत जंगल इसी झरने के आसपास पाए जाते हैं।

वायनाड का कारापुझा बांध - Karapujha Dam of Wayanad in Hindi :

  • यह डैम कारापुझा नदी के दोनों छोरों पर स्थित है। बांध के आसपास पहाड़ एवं पत्तेदार द्वीप हैं। इस नदी में बहुत से अनोखे जलीय पक्षी पाए जाते हैं। यह नदी 158 फीट गहरी है।
  • इस डैम का निर्माण 1977 से 2004 के बीच हुआ। वायनाड की बहुत सी जलीय सुविधाएं इसी डैम के माध्यम से पूरी की जाती।

वायनाड का प्रसिद्ध मुथंगा वन्य जीव अभ्यारण - Famous Muthanga Wildlife Sanctuary of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह प्रसिद्ध वन्य जीव अभ्यारण दूसरा बड़ा वन्य जीव अभ्यारण है। यहां पर बहुत से जंगली जानवरों की प्रजातियां पाई जाती है। 
  • यह वन्य जीव अभ्यारण नीलगिरी बायोस्फीयर का ही एक भाग है। यहां पर पाए जाने वाले जानवरों की प्रजातियों में भारतीय बायसन, हिरण, पैंथर, बाघ, हाथी बंदर जंगली कुत्ता जंगली बिल्ली भालू इत्यादि। 
  • न केवल जानवरों की विविधता की दृष्टि से बल्कि वनस्पतियों की विविधता की दृष्टि से भी यह वन्य जीव अभ्यारण समृद्धि है।

वायनाड का प्रसिद्ध पुलियरमाला जैन मंदिर - The Famous Puliyarmala Jain Mandir of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह प्रसिद्ध मंदिर जैन तीर्थंकर अनंत नाथ स्वामी को समर्पित कर निर्मित करवाया गया है। इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। यह केरल के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। 
  • इस मंदिर की वस्तु कला द्रविड़ शैली है। इस मंदिर का प्रमुख आकर्षण है भगवान महावीर की पीतल से बनी मूर्ति।

वायनाड का लोकप्रिय सीता देवी का मंदिर - Popular Sita Devi Temple of Wayanad in Hindi :

  • सीतादेवी का मंदिर वायनाड के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में देवी सीता, लव और कुश की पूजा की जाती है। इस मंदिर का संबंध रामायण युग से है।

वायनाड का एडवेंचरस ई3 थीम पार्क - The Adventurous E3 Theme Park of Wayanad in Hindi :

  • वायनाड का यह थीम पार्क एक प्रकार से मल्टी रीक्रिएशनल थीम पार्क है। यह वायनाड से कुछ ही दूरी पर स्थित है। 
  • इसमें बहुत सी रोमांचित कर देने वाली गतिविधियां है जैसे मैग्नेटिक फॉल, मास गार्डन, 12d थिएटर, राइफल, शूटिंग, एयरप्लेन, रॉकिंग, तीरंदाजी, एडवेंचरस पार्क इत्यादि।

वायनाड में घूमने का सबसे उत्तम समय - Best Time to Visit Wayanad in Hindi :

  • पर्यटक यदि वायनाड घूमने के लिए सबसे उत्तम वातावरण की तलाश कर रहे हैं तो उन्हें अक्टूबर से मई के बीच में जाना चाहिए। इस दौरान तापमान यात्रा करने के अनुकूल होता है।

वायनाड का प्रसिद्ध खानपान - Popular Food Items of Wayanad in Hindi

  • वायनाड के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों में प्रमुख रूप से रोटी, दाल, दम बिरयानी, मालाबार पराठा, पथरिया चावल की रोटी, केसर चावल, घी रोस्ट डोसा, इडली टोडी इत्यादि बहुत प्रमुख है। इनका स्वाद वाकई आपको बहुत ही अनोखा लगेगा।

हवाई मार्ग से वायनाड कैसे जाएं - How to Reach Wayanad by Flight in Hindi

  • हवाई मार्ग से वायनाड जाने के लिए आपको सर्वप्रथम नजदीकी हवाई अड्डा कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा यहां से वायनाड शहर 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आगे की यात्रा के लिए आप को सुविधाजनक टैक्सी मिल जाएगी।

रेल मार्ग से वायनाड कैसे पहुंचे - How to Reach Wayanad by Train in Hindi :

  • वायनाड की यात्रा के लिए रेल मार्ग का चुनाव यदि आपने किया है तो आप को सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन नीलांबुर रेलवे स्टेशन पड़ेगा जो कि वायनाड से 90 किलोमीटर दूर है। आगे की यात्रा के लिए आपको टैक्सी की सुविधा वहां से उपलब्ध हो जाएगी।

सड़क मार्ग से वायनाड कैसे पहुंचे - How to Reach Wayanad by Road in Hindi :

  • सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचने के लिए आपके लिए डीलक्स एवं सेमी डीलक्स बसों की सुविधा उपलब्ध है। वायनाड का हाईवे बेंगलुरु कोयंबटूर और कोझीकोड शहरों से जुड़ा है।