अमेठी में घूमने की संपूर्ण जानकारी - Best Tourist Places In Amethi In Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में दोस्तों इस लेख में हम उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला घूमने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े | 

अमेठी में घूमने की संपूर्ण जानकारी - Best Tourist Places In Amethi In Hindi

अमेठी की एक झलक - Amethi Famous Places In Hindi : 

  • दोस्तों अमेठी उत्तर प्रदेश का 72 वा जिला है तथा राजनीतिक दृष्टि से यह एक प्रमुख लोकसभा क्षेत्र भी है |दोस्तों अमेठी गांधी परिवार के कर्म भूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है | अमेठी जिला वर्तमान में चार तहसील है - अमेठी , गौरीगंज , मुसाफिरखाना और तिलोई | 

अमेठी में घूमने की जगह - Amethi me Ghumne ki jagah : 

  • दोस्तों यदि आप अमेठी  में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगह पर अपने सुविधानुसार घूम सकते हैं |

1. उल्टा गढ़ा धाम  अमेठी -  Ulta Gadha Dham Amethi in Hindi: 

  • दोस्तों उल्टा गढ़ा धाम गौरीगंज से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर माधोपुर ग्राम में स्थित है | यहां पर भगवान श्री हनुमान के साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं जो अपने क्षेत्र में काफी जगह प्रसिद्ध है |  दोस्तों उल्टा गढ़ा धाम सिर्फ अमेठी जिले का पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि यहां  अन्य जिले के लोग भी यहां पर आते हैं |दोस्तों यहां पर हनुमान जी की करीब सवा 55 फीट की हनुमान जी की प्रतिमा है तथा भगवान विष्णु ,गणेश ,लक्ष्मी की विशाल प्रतिमा है |
  • दोस्तों यह सभी प्रतिमा साडे 40 एकड़ के घने जंगल में विकसित किया है यहां प्रत्येक मंगलवार को मेले का आयोजन भी किया जाता है | यहां श्रद्धालु काफी ज्यादा संख्या में आते हैं | दोस्तों इस 40 एकड़ भूमि पर  पुराने जमाने के किले का अवशेष आज भी मौजूद है | 

2. कालिकन धाम अमेठी - Kalikan Dham Amethi in Hindi : 

  •  दोस्तों कालिकन धाम अमेठी शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर संग्रामपुर ग्राम में स्थित है | दोस्तों यह एक प्राचीन मंदिर है जिसे कालिका धाम मंदिर के नाम से जाना जाता है |  हर साल नवरात्र में हर दिन कालिकन धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है | दोस्तों यहां देवी मां की कृपा पाने के लिए अमेठी जिला ही नहीं बल्कि आसपास जिला के लोग भी यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं | 

3. देवीपाटन मंदिर - Devi Patan Mandir Amethi in Hindi : 

  • दोस्तों देवीपाटन मंदिर अमेठी जिला के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है | यह मंदिर गौरीगंज से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी नेशनल हाईवे 232 पर स्थित है | दोस्तों यहां पर बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं दर्शन करने के लिए | 

4. मलिक मोहम्मद जायसी मजार -  Malik Muhammad Jayasi Mazar Amethi in Hindi : 

  • दोस्तों मलिक मोहम्मद जायसी मजार मध्यकालीन भारत के एक प्रसिद्ध सूफी संत थे | वह जायस नामक स्थान से सम्बन्ध रखते थे | दोस्तों कहा जाता है कि इनका जन्म यहीं पर हुआ था और उन्होंने आखिरी कलाम और पद्मावत नामक ग्रंथों की रचना भी की थी | यह मजार करीब अमेठी से 30 किलोमीटर दूर जायस में स्थित है | 

5. नंद महर धाम -  Nand Mahar Dham Amethi In Hindi :

  • नंद महार धाम अमेठी जिले का एक प्रसिद्ध स्थान है | यह स्थान भगवान श्री कृष्ण भगवान श्री बलराम ,नंद बाबा और वासुदेव जी से संबंधित है | नंद महार धाम में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है |  दोस्तों विशेष रूप से यह यादव समाज का धार्मिक स्थल है | यह मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | 

दोस्तों इन सभी पर्यटक स्थल के अलावा अमेठी में इन जगहों पर भी आप घूम सकते हैं जो इस प्रकार हैं -

  • मुकुट नाथ मंदिर , अहोरवा भवानी , कामाख्या देवी मंदिर , बाजार शुकुल के हनुमान मंदिर और जगदीशपुर के डंडेश्वर धाम तथा इसके अलावा स्वामी आरम हंस आश्रम , बाबा राजेश्वर राम आश्रम घूम सकते हैं |

अमेठी कैसे पहुंचे हैं - How to Reach Amethi In Hindi : 

  • दोस्तों जिला अमेठी का मुख्यालय गौरीगंज में है | यह  रेल मार्ग तथा सड़क मार्ग से अच्छी तरह अपने नजदीक जिलों से जुड़ा हुआ है - जैसे कि रायबरेली ,प्रतापगढ़, लखनऊ इत्यादि | दोस्तों अमेठी का नजदीकी हवाई अड्डा लखनऊ और इलाहाबाद है |