बुलंदशहर में घूमने की जगह - Best Tourist Places to Visit In Bulandshahr

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में , दोस्तों इस लेख में हम  बुंदेलखंड जिला का सामान्य जानकारी देंगे और साथ ही यहां पर घूमने की जगह के बारे में बताएंगे | इस संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए | दोस्तों भारत में अगर आप कहीं भी यात्रा करना चाहते हैं यदि आपको ट्रिप पैकेज चाहिए तो एक बार www.redgotrip.com पर विजिट करें या हमें फोन करें 8686860372 | दोस्तों यदि आप अमरनाथ यात्रा या चार धाम यात्रा करना चाहते हैं तो हमें जरूर फोन करें अधिक जानकारी के लिए |

बुलंदशहर में घूमने की जगह - Best Tourist  Places to Visit In Bulandshahr

बुलंदशहर जिला में घूमने की परिचय - Basic Information Bulandshahr District In Hindi :  

बुलंदशहर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के 75 जिलों में से एक है| बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के पश्चिम भाग की ओर बसा है इस जिले का हेड क्वार्टर बुलंद शहर में ही है | बुलंदशहर मेरठ डिवीजन के अंतर्गत आता है | यह शहर गंगा और यमुना दो नदियों के बीच बसा है | बुलंदशहर के संस्थापक राजा राजा अहिबरन थे |यह शहर पांडवों की राजधानी हस्तिनापुर के पास बसाया था | यहां पर बरन टावर की स्थापना भी इसी राजा ने किया था | यहां के कुछ मुख्य शहर है जो इस प्रकार हैं अनूपशहर, बुगरासी , डिबाई, गुलावठी ,खुर्जा ,जहांगीराबाद ,शिकारपुर इसके साथ अन्य कई महत्वपूर्ण शहर है | दोस्तों बुगरासी की आम विदेशों तक मशहूर है | सूत काटना ,कपड़े बनाने का काम जहांगीराबाद में प्रसिद्ध है | खुर्जा में बर्तन बनाने का काम, शिकारपुर बुलंदशहर में लकड़ी बनाने का काम प्रसिद्ध है | बुलंदशहर के जिले में कांच से बनी चूड़ियां तथा बोतल इत्यादि बनाई जाती है | खुर्जा में चीनी मिट्टी तथा बिजली के काम भी किए जाते हैं |

बुलंदशहर का इतिहास - History of Bulandshahr District In Hindi :

बुलंदशहर का इतिहास लगभग 1200 साल पुराना माना जाता है | दोस्तों बुलंद शहर का प्राचीन नाम बरन था | महाभारत काल में जब हस्तिनापुर का पतन हुआ तब पांडव का महत्वपूर्ण शहर आहार बन गया | जो यह बुलंदशहर जिले के उत्तर पूर्व में स्थित है | तो 12 वीं शताब्दी में बरान साम्राज्य का अंत हो गया | 1192 मैं मोहम्मद गोरी ने भारत के बहुत सारे हिस्सों को अपने अधीन कर लिया था जिसमें बरन का किला भी था | इस किले पर कई शासकों ने हुकूमत किया और अंत में इसे बुलंदशहर का नाम से जाना जाता है | दोस्तों बुलंदशहर एक फारसी शब्द है जिसका मतलब होता है उचाई पर स्थित शहर |

बुलंदशहर में घूमने की जगह - Famous Places Visit Bulandshahr In Hindi : 

दोस्तों जैसा कि जानते हैं कि बुलंदशहर का इतिहास प्राचीन काल से मिलता है तो इसलिए आप इस जिले में भटोरा वीरपुर और ग़ालिबपुर सहित अन्य जगहों पर आप कई खंडार देख सकते हैं | बुलंदशहर जिले का कुछ मुख्य पर्यटक स्थल इस प्रकार है जहां पर आप घूम सकते हैं- 

1. बुलंदशहर का आहार - Ahar Bulandshahr In Hindi :

दोस्तों आहार गंगा नदी के किनारे बसा एक छोटा सा शहर है |यह स्थान अवंतिका और भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है| इन मंदिरों में नवरात्रि और शिवरात्रि के समय बहुत ज्यादा भीड़ रहती है | इस शहर का इतिहास महाभारत काल से मिलता है | आहार की दूरी बुलंद शहर से लगभग 44 किलोमीटर है | 

महाभारत कथाओं के अनुसार दुर्योधन ने भीम को मारने के लिए उसे जहर दिया था इसके बाद भीम को गंगा नदी में फेंक दिया यह महाभारत की कथा तो आपने सुना होगा | भीम तैरते हुए वह इसी आहार शहर में पहुंचे थे उस समय इस शहर पर शासन करने वाले नागवंशी थे जो उन्होंने ही भीम को नदी से निकाला था और उनका उपचार किया इसके बाद भीम हस्तिनापुर लौट गए थे |

2. बुलंदशहर का वलीपुरा - Valipura Bulandshahr In Hindi :

वालीपुर खूबसूरत गांव है जो गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है गांव के पास बना एक वन चेतना केंद्र के लिए यह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है | इस केंद्र का देखरेख उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है | बहुत ही शांत जगह है | 

3. बुलंदशहर का बेलोन मंदिर - Belon devi temple Bulandshahr In Hindi :

यह मंदिर बुलंदशहर के वेलोन गांव में स्थित है | यह मंदिर अलीगढ़ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | इस क्षेत्र का नाम वेलोन इसलिए पड़ा कि यहां पर प्राचीन काल के समय में बेल के पेड़ ज्यादा हुआ करते थे | यह मंदिर श्री सर्वमंगला देवी को समर्पित है जिसे सूख का देवी माना जाता है | कहा जाता है कि इन देवी का दर्शन करने से इच्छित मनोकामना पूरी होती है | 

4. बुलंदशहर का कर्णवास - Karnavas Bulandshahr In Hindi :

दोस्तो आप ने महाभारत में दानवीर कर्ण का नाम सुना होगा यह जगह उन्हीं के लिए समर्पित है | यहां पर दानवीर कर्ण दान किया करते थे | एक पौराणिक कथा में कहा गया है कि उस समय यहां पर सवा मन सोना दान किया था | यहां पर एक महाभारत काल की देवी कल्याणी मंदिर है जो आप यहां पर घूम सकते हैं |

 5. बुलंदशहर का सिकंदराबाद - Sikandrabad Bulandshahr In Hindi : 

सिकंदराबाद बुलंदशहर जिले में ही स्थित है इस ऐतिहासिक शहर का निर्माण सिकंदर लोदी ने 1498 में करवाया था | बुलंदशहर का इसे औद्योगिक क्षेत्र ही कहा जाता है | यहां पर कई सारे प्राचीन स्मारक है | यहां के उद्योग में सीमेंट ,पेंट, इलेक्ट्रॉनिक, स्टील और टेक्सटाइल सहित विभिन्न प्रकार के कारखाने हैं | आप यहां के कारखानों में परमिशन लेकर घूम सकते हैं |

6. बुलंदशहर का खुर्जा - Khurja Bulandshahr In Hindi : 

खुर्जा भी एक अच्छा शहर है जहां आप घूमने जा सकते हैं यह बुलंदशहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है | यहां का मुख्य व्यवसाय चीनी मिट्टी के बर्तन है जो आपको हर जगह देखने को मिलेगा यहां पर | यहां पर आपको 500 से अधिक कारखाने देखने को मिल जाएंगे | खुर्जा में चीनी मिट्टी के बर्तनों के साथ सिरेमिक का भी काम किया जाता है |

7. बुलंदशहर का काला आम- Black mango Bulandshahr In Hindi : 

काला आम चौराहा एक ऐतिहासिक जगह है जहां पर अंग्रेजों ने 18 57 की क्रांति में जुड़े बुलंदशहर के लोगों को कत्लेआम किया गया था इसलिए इस जगह को कुछ लोग कत्लेआम भी कहते हैं | बाद में इसको काला आम के नाम से जाना जाने लगा | इस नाम का ताल्लुक यहां पर एक आम के पेड़ से भी है क्योंकि इसी पेड़ के पास ही सारी घटनाएं होती थी | यह वही आम का पेड़ है जहां लोगों को फांसी देते थे अंग्रेज | समय यहां पर कोई आम का पेड़ नहीं है दोस्तों सब खत्म हो चुका है लेकिन एक यहां पर शहीद स्मारक बना है जो यहां लोगों को याद दिलाता है |