पहलगाम में पर्यटन स्थल में घूमने की जानकारी - Pahalgam tourist places in hindi

सभी पाठको को हमारा नमस्कार। आज हम अपने इस लेख के जरिए आपको पहलगाम की सैर कराएँगे और यहाँ की तमाम जानकारी आप सभी के साथ साझा करेंगे, इसलिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा।

पहलगाम में पर्यटन स्थल में घूमने की जानकारी - Pahalgam tourist places in hindi

पहलगाम पर्यटन की एक झलक - Tourist Places Visit Pahalgam in Hindi :

  • पहलगाम जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले का एक छोटा सा क़स्बा है जिसे यहाँ का पमुख हिल्स स्टेशन भी माना जाता है। ये छोटा सा गाँव लिद्दर नदी के किनारे समुद्र ताल से 7200 फीट की ऊँचाई का बसा हुआ है। पहलगाम का वातावरण बेहद ही सुहावना है, वैसे देखा जाए तो जम्मू और कश्मीर का हर कोना सुन्दरता से परिपूर्ण है लेकिन ये स्थान कुछ अद्भुत ही है।
  • यह गाँव हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, यहाँ की हरी-भरी और सुंदर घाटियाँ और केसर के बाग़ देखकर आप वैसे ही मोहित हो जायेंगे। साथ ही यहाँ पर्यटकों के करने के लिए कई एडवेंचर एक्टिविज़ भी की जा सकती हैं, जैसे घोड़ो की दौड़ का आनंद लेना, ट्रेकिंग करना, कैम्पेनिंग करना, मछली पकड़ना और साथ ही आप गोल्फ का आनंद भी यहाँ उठा सकते हैं। 

पहलगाम अमरनाथ की गुफा का महत्वपूर्ण पड़ाव - Pahalgam Important Step For Amarnath Cave in Hindi :  

  • जम्मू और कश्मीर का पहलगाम बेहद सुंदर तो है लेकिन हिन्दू धर्म की पवित्र गुफा ‘अमरनाथ’ की यात्रा का यह एक महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। अमरनाथ की गुफा का आधार स्थल चंदनवारी पहलगाम से मात्र 16.6 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। जहाँ से आप गुफा के लिए अन्य साधनों टट्टू, फ्लाईट और चढ़ाई के जरिए आप अमरनाथ की यात्रा का आनंद उठा सकते हैं और इस पवित्र गुफा के दर्शन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े - सोनमर्ग में घूमने लायक जगह

पहलगाम में घूमने लायक पर्यटन स्थल - Best Places Pahalgam in Hindi : 

1. शेषनाग झील पहलगाम - Sheshnag lake Pahalgam in Hindi : 

  • पहलगाम की शेषनाग झील बेहद ही खुबसूरत है जो अपने नीले-हरे रंग के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है। ये झील हिमालय की पर्वत शृंखला से निकलती हुई बहती है और ये पवित्र नदी उतनी ही स्वच्छ और निर्मल है। 
  • यहां के बहते पानी में आप पानी के भीतर तैरते कंकड़-पत्थरों को भी साफ़ तौर पर देख सकते हैं। यह झील पहलगाम से लगभग 32 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। जो अपने तेज वेग से बहने के कारण चाँद के समान भी प्रतीत होती है। 

2. ममलेश्वर मंदिर पहलगाम - Mamleshwar Temple Pahalgam in Hindi:

  • पहलगाम का ममलेश्वर मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का संबंध 12वीं शताब्दी के राजा जयसीमा से है। ममलेश्वर मंदिर ममल गाँव में स्थित है जो पहलगाम से लगभग 1 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • लिद्दर नदी के दूसरी ओर बना भगवान् शिव को समर्पित ममलेश्वर मंदिर अपनी प्राचीनता के साथ यहं की मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर से लिद्दर नदी का सुंदर दृश्य और आस-पास का मनोरम चित्र आपको मोहित करने के लिए काफी है।

3. अरु वैली पहलगाम - Aru Valley Pahalgam in Hindi :

  • अरु वैली बेहद ही खूबसूरत फूलों की घाटी है जो पहलगाम से 12 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इसकी सुन्दरता के कारण ही यह स्थान पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। लिद्दर नदी, झीलों, बर्फीले पहाड़ों से घिरा ये स्थान बेहद खूबसूरत है।
  • साथ ही ये स्थान पर्यटकों इन खूबसूरत प्राकृतिक मैदानों में कई गेम्स और एक्टिविटीज का मौका प्रदान करता है। आप यहाँ, कैम्पेनिंग, ट्रेकिंग और कई अन्य चीजें भी कर सकते हैं। इसलिए आप जब भी कश्मीर आए इस स्थान पर आना बिलकुल न मिस करें।

इसे भी पढ़े - जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह

4. तुलियन झील पहलगाम - Tuliyan lake Pahalgam in Hindi :

  • बहती झीलों को तो हम सबने कई बार देखा होगा लेकिन तुलियन झील की खूबसूरत इसी में है कि यह ज्यादतर समय बर्फ से ही ढँकी रहती है। सफ़ेद बर्फ की चादर में झील और भी सुंदर दिखाई देती है। हिमालय की चोटियों से घिरा होने के साथ यह झील समुद्र ताल से लगभग 3353 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
  • पहलगाम से यह झील लगभग 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस झील के घास-पास घास के हरे मैदान, घाटियाँ और यहाँ की वनस्पतियाँ आपको लुभाने का पूरा काम करती हैं। 
  • इसके अलावा आप पहलगाम के अन्य पर्यटक स्थल पर भी घूम सकते हैं जो उतने ही सुंदर और आकर्षक हैं कि आपको बार-बार इस स्थान पर आने को आकृष्ट करते हैं, जिनमें से अवन्तीपुर मंदिर, बैसरन ग्लेशियर, बीटा घाटी, सिंथन टॉप, मार्सर झील आदि।

पहलगाम घूमने का सबसे सही समय - Best Time to visit in Pahalgam Hindi :

  • यूँ तो आप इस छोटे से हिल्स स्टेशन की सैर करने कभी भी निकल सकते हैं लेकिन यदि आप मद्धिम सूर्य की किरणों में बर्फीली पहाड़ियों को चमकते देखना चाहते हैं तो जून से सितम्बर तक का समय यहाँ आने के लिए बिलकुल उचित है लेकिन यदि आप यहाँ की बर्फ देखने और उसमें इंजॉय करने के शौकीन हैं तो आप नवम्बर से जनवरी तक के समय भी यहाँ के वातावरण का आनंद लेने आ सकते हैं।

पहलगाम के मशहूर बाजार और प्रमुख खरीदारी की चीज़ें - Best Shopping Market of Pahalgam in Hindi :

  • पहलगाम याहं आने वाले सभी पर्यटकों को बहुत आकर्षित है, चाहे अपने वातावरण, प्रकृति से और चाहे अपनी सुंदर-सुंदर लुभावनी चीजों से। पर्यटक भरी मात्र में अपने परिवार, और अकेले यहाँ घूमने आते हैं, हनीमून मनाने आते हैं। इसी तरह से यहाँ के बाजार भी उतने ही आकर्षित करते हैं जिनती यहाँ की प्रकृति। यहाँ के रंग-बिरंगे बाजार आपको अलग ही दुनिया का अनुभव कराते हैं। 
  • आप यहाँ रेशम और कई तरह के सुंदर-सुंदर शॉल, कश्मीरी कपड़े, आर्टिफिशल जूलरी, सूखे मेवे और कई सुंदर और आकर्षक वास्तुकला की खूबसूरत चीजें भी खरीद सकते हैं। यहाँ की कुछ प्रमुख दुकानें इस प्रकार हैं जहाँ जाकर आप इन सब चीजों को देखने और खरीदने का आनंद उठा सकते हैं-
  1. कैफ़े लॉग इन
  2. नवीद बेकरी
  3. न्यू कश्मीरी आर्ट इम्पिरियम
  4. पॉल क्लॉथ
  5. डग्गा रेडिमेड
  6. किसान ड्राई फ्रूट

पहलगाम का फेमस खाना - Best Local Food of Pahalgam in Hindi :

  • जिस प्रकार जम्मू और कश्मीर की खूबसूरती उसके हर एक स्थान में बसी हुई है ठीक उसी प्रकार यहाँ के खाने का स्वाद और महक भी इसके इसके हर कोने में बसा हुआ है। पहलगाम में भी आपको कश्मीरी स्वाद चखने को मिल सकता है। जिनमें दम आलव, रोगन जोश, यखनी और कश्मीरी पुलाव जो खुशबूदार बासमती चावलों के साथ चीनी और कई मेवों को डालकर बनाया जाता है।
  • यदि आप लोग खाने के सच शौकीन हैं तो इस स्थान का खाना बिलकुल मिस मत कीजियेगा क्योंकि यहाँ के व्यंजनों का स्वाद आपके मुँह से सीधा दिल तक पहुँचेगा। 

पहलगाम कैसे पहुँचे - How To Reach Pahalgam in Hindi : 

  • आप पहलगाम सड़क, प्लेन और ट्रेन के रास्ते आराम से पहुँच सकते हैं। साथ ही यदि आप अपनी यात्रा का पैकेज चाहे तो www.redgotrip.com के जरिय भी बुक कर सकते हैं। 

प्लेन के रास्ते पहलगाम कैसे पहुँचे- How To Reach Pahalgam by Flight in Hindi :

  • यदि आप प्लेन के रास्ते पहलगाम पहुँचना चाहते हैं तो आप सीधा श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं। यहाँ से पहलगाम लगभग 91.1 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, जहाँ से आप कैब, प्राइवेट टैक्सी के जरिए पहलगाम पहुँच सकते हैं। इस हवाई अड्डे से पंजाब, दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ आदि बड़े राज्यों से सीधे हवाई सेवा उपलब्ध है। 

ट्रेन के रास्ते पहलगाम कैसे पहुँचे - How To Reach Pahalgam By Train in Hindi :

  • प्रिय पाठक अगर आप ट्रेन के रास्ते पहलगाम पहुँचना चाहते हैं तो पहलगाम का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी है जहाँ से आप टैक्सी या कैब के जरीय पहलगाम पहुँच सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन से काफी बड़े राज्यों से सीधे ट्रेन सेवा उपलब्ध है |

सड़क के रास्ते पहलगाम कैसे पहुँचे - How To Reach Pahalgam By Road in Hindi :

  • पहलगाम, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, आदि बड़े शहरों से सीधे सड़क नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। साथ ही पहलगाम के लिए कई बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही यदि आप अपने वाहन से पहलगाम जाना चाहते हैं तो यह भी आपके लिए एक सुखद यात्रा होगी।