गुड़गांव में घूमने लायक जगह- Best Tourist Places Gurgaon In Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे नए लेख में ,इस लेख में हम गुड़गांव घूमने की जानकारी देंगे | गुड़गांव को आईटी हब कहा जाता है | इसको गुरुग्राम के नाम से भी जाना जाता है | संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंतिम तक पढ़ें |

गुड़गांव में घूमने लायक जगह- Best Tourist  Places Gurgaon In Hindi

गुड़गांव के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी - Places To Visit In Gurgaon In Hindi : 

  • गुड़गांव हरियाणा का एक प्रमुख शहर है जो यह दिल्ली से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | गुड़गांव को हम गुरुग्राम के नाम से भी जानते हैं | गुड़गांव भारत का बेंगलुरु की तरह एक आईटी हब है | गुड़गांव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आगे होने के साथ-साथ एक अच्छा पर्यटन शहर भी है | दोस्तों यह शहर हांगकांग और सिंगापुर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है यहां पर लगभग सभी ब्रांडेड कंपनियों का ऑफिस है |

  • यह शहर बहुत ही व्यस्त है दिल्ली की तरह यहां पर नाइटलाइफ की बहुत अच्छी सुविधा है | गुड़गांव, हरियाणा का फरीदाबाद के बाद दूसरा सबसे जनसंख्या वाला शहर है |दोस्तों इस शहर में आपको एडवेंचर से लेकर एक से बढ़कर एक वाटर पार्क देखने को मिलते हैं |अगर आप दिल्ली के आसपास इलाके में रहते हैं तो आप बहुत आसानी से यहां पर पहुंच जाएंगे | 

गुड़गांव का इतिहास - History of Gurgaon In Hindi : 

  • इस गुड़गांव शहर का नाम महाभारत में वर्णित गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर पड़ा है | पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि यह पहले गुरु द्रोणाचार्य का गांव था लेकिन कुछ समय बाद अकबर के शासन काल में इस शहर को दिल्ली और आगरा क्षेत्रों में शामिल कर दिया गया था | मुगल साम्राज्य का पतन होने के बाद यहां पर अंग्रेजों ने अधिकार जमा लिया था | जब भारत आजाद हुआ तो यह क्षेत्र पंजाब में शामिल हो गया लेकिन कुछ समय बाद 1966 में नए राज्य हरियाणा में शामिल हुआ | 

  • दोस्तों जो यह आप अभी गुड़गांव देख रहे हैं इसका विकास 1970 के दशक में शुरू हुआ जब भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुज़ुकी ने इस क्षेत्र को अपना मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया , इसके बाद शहर का लगातार विकास होता रहा |आज यह शहर इतना आगे निकल चुका है कि किसी ने पीछे कभी मुड़कर देखा ही नहीं | 

  • एक पौराणिक कथा के अनुसार राजा युधिष्ठिर ने यह शहर अपने गुरु द्रोणाचार्य को उपहार में दिया था दोस्तों आज भी उनके नाम पर एक तालाब तथा एक मंदिर का प्रतीक विद्वान है इसी कारण इसका नाम गुरु गांव पड़ा था | कुछ समय बाद इसका नाम गुड़गांव कर दिया गया | 2016 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार ने फिर से इसका नाम गुरुग्राम कर दिया | 

गुड़गांव का नाइटलाइफ - Gurgaon Night Life In Hindi : 

  • दोस्तों गुड़गांव में दिल्ली-मुंबई की तरह एक अच्छा नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं | गुड़गांव का सबसे ज्यादा नाइटलाइफ के लिए मशहूर है सेक्टर- 29 | यदि आप नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो एक ऐप डाउनलोड कर लीजिए नियर बाई इसके माध्यम से आप जाएंगे तो आपको सस्ता रेट में इंट्री हो जाएगी नहीं तो वैसे बहुत ज्यादा चार्ज लगता है | यहां पर कपल के साथ और सिंगल एंट्री भी है | दोस्तों यहां पर आप जाएं तो किसी भी दलाल के चक्कर में ना पड़े आप अपनी सावधानी से और अपने रिस्क पर ही आनंद ले , आपके साथ महिला है तो महिला की एंट्री फ्री होती है | 

गुड़गांव में घूमने की जगह - Gurgaon Mein Ghumne Ki Jagah :

  • दोस्तों गुड़गांव एक ऐसा शहर है जहां आप घूमने के लिए बोर नहीं होंगे एक से बढ़कर एक जगह है जहां आप अपना टाइम बिता सकते हैं उन सभी पर्यटक स्थल में से हम आपको मुख्य पर्यटक स्थल की जानकारी दे रहे हैं | 

1. गुडगांव की किंगडम ऑफ ड्रीम्स - Kingdom of Dreams Gurgaon in Hindi : 

  • गुड़गांव के किंगडम ऑफ ड्रीम्स को KOD के नाम से भी ही जानते हैं |यह गुड़गांव का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में है |यह भारत का पहला लाइव एंटरटेनमेंट और थिएटर वाली जगह है जहां पर आप सांस्कृतिक नाटकों के मजे ले सकते हैं | दोस्तों जैसा कि आपको नाम से पता चल रहा है कि आप एक सपनों की दुनिया है जहां पर आपको दो इंटरनेशनल थिएटर अत्याधुनिक तकनीक के साथ है | यह करीब 6 एकड़ भूमि में फैला हुआ है | इस KOD की शुरुआत 2010 में हुई थी | 

किंगडम ऑफ ड्रीम्स पता - Auditorium Complex, near IFFCO Metro Station, Sector 29, Gurugram, Haryana 122001

किंगडम ऑफ ड्रीम्स प्रवेश शुल्क

दोस्तों यहां पर सो मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12:30 से रात के 12:00 बजे तक चलता है | KOD सोमवार के दिन बंद रहता है | 

KOD का प्रवेश शुल्क इकोनामी , ब्रोंज , सिल्वर ,गोल्डन ,प्लैटिनम और डायमंड में क्रमशः है ,जिनकी कीमत 1099 से लेकर 3099 तक है |

2. गुड़गांव की साइबर हब - DLF Cyber Hub Gurugram In Hindi :

  • दोस्तों यहां पर भारत की फॉर्चून 500 की सभी कंपनियों के ऑफिस यहां पर है | यह साइबरहब ठीक साइबर सिटी के बगल में स्थित है |यह गुड़गांव का सबसे महंगी जगह है | यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप बिजनेस मीटिंग से लेकर नाइटलाइफ, रेस्टोरेंट्स सब कुछ मिल जाएगा |

  • यहां पर दोस्तों आप रात में जाएंगे तभी आप ज्यादा मजा ले पाएंगे |सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार रविवार और शनिवार को होता है | यहां पर इतने ज्यादा कंपनी के ऑफिस हैं इसकी वजह से यहां पर सारी आपको व्यवस्था देखने को मिलती है जो आप हर तरीके का एंटरटेनमेंट कर सकते हैं | 

3. गुड़गांव की सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान - Sultanpur Bird Sanctuary Gurugram In Hindi :  

  • दोस्तों सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान गुड़गांव जिला के सुल्तानपुर गांव में दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यहां पर आपको विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पक्षी को देख सकते हैं | यह एक अच्छी जगह है जहां पर आप वीकेंड पर एक अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं |

  • यहां पर सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में पक्षियों की 250 आश्चर्यजनक प्रजातियां देखने को मिलती है |सबसे अच्छा समय यहां पर जाने का सर्दियों के मौसम का होता है |हर मंगलवार को बंद रहता है , इसके खुलने का समय सुबह 7 :00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है |

कैसे पहुंचे सुलतानपुर बर्ड सैंक्चुअरी - How To Reach Bird Sanctuary Gurugram In Hindi :

वर्ल्ड सेंचुरी हुड्डा सिटी सेंटर से 15 किलोमीटर की दूरी पर है,यहां से आप बस या अपने निजी वाहन से जा सकते हैं |

 प्रवेश शुल्क- 

 भारतीय पर्यटक के लिए ₹5 प्रति व्यक्ति 

 विदेशी पर्यटक के लिए ₹40 प्रति व्यक्ति

 कैमरा का किराया ₹10 

 अगर आप वीडियो बनाना चाहते हैं तो ₹500 फीस देनी होगी |

4. गुड़गांव की दमदमा झील - Damdama Lake Gurugram In Hindi : 

  • दमदमा झील हरियाणा का सबसे बड़ा प्राकृतिक जिलों में से एक है | यह झील गुडगांव से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर अरावली पहाड़ियों से घिरी हुई है | जो लोग यहां पर समय बिताना चाहते हैं उनके लिए स्पेशल व्यवस्था है | जो लोग पानी के खेलों को पसंद करते हैं उनके लिए यह बहुत रोमांचक जगह है |

  • यहां पर गर्म हवा के गुब्बारे , साइकिलिंग , पैरासेलिंग , रॉक क्लाइंबिंग, नौकायान इत्यादि गतिविधियों उपलब्ध कराया गया है | यहां पर रात बिताने के लिए झोपड़िया भी मिलती है जिनकी बुकिंग करा सकते हैं | यह दमदमा झील सोहना से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | 

5. गुड़गांव की एंबियंस मॉल - Ambience Mall In Gurugram In Hindi :

  • गुड़गांव की यात्रा करने जा रहे हैं तो एंबियंस मॉल जरूर घूमने जाएं |यह माल NH8 दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर स्थित है |यह मॉल 6 मंजिला इमारत में बना हुआ है साथ में कार पार्किंग के लिए तीन बेसमेंट भी है |

  • गुड़गांव में वैसे कई सारे मॉल हैं लेकिन यह माल उन सब से अलग है इसकी सबसे खास बात है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांडो के रिटेल स्टोर हैं जो लगभग 250 से ज्यादा है | इस मॉल में शॉपिंग के साथ अपने फेमस फूड के लिए भी जाना जाता है |

6. गुड़गांव का मनोरंजन वाटर पार्क अप्पू घर - Manoranjan Park Appu Ghar Gurugram In Hindi : 

  • दोस्तों देश का पहला अप्पू घर 1984 में प्रगति मैदान के अंदर स्थापित किया गया था |जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था लेकिन कुछ सालों बाद 2008 में इसे बंद कर दिया गया |इस अप्पू घर को दोबारा 2014 में गुरुग्राम की हुड्डा सिटी सेंटर के पीछे लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में दोबारा खोला गया |

  • यह सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है | ओएस्टर वाटर पार्क को अप्पू घर ब्रांड के तहत स्थापित किया जा रहा है |इस माल मे भोजनालय तथा शॉपिंग की विशेष व्यवस्था है |दोस्तों अगर आप को मौका मिले तो यहां पर आपको जरूर जाना चाहिए | आप यहां पर अपना कॉस्टयूम भी खरीद सकते हैं | 

 प्रवेश शुल्क -

  • सोमवार से शुक्रवार -
  • वयस्क के लिए - Rs 1299 /-
  • वरिष्ठ नागरिक के लिए - Rs 799 /-
  • बच्चों के लिए - Rs 799 /- 

 शनिवार से रविवार -

  • वयस्क के लिए - Rs 1399 /-
  • वरिष्ठ नागरिक के लिए - Rs 799 /-
  • बच्चों के लिए - Rs 899 /-

खुलने का समय -

सप्ताह के सातों दिन सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक |

7. गुड़गांव की लेजर वैली पार्क - Leisure Valley Park Gurugram In Hindi:

  • दोस्तों यह पार्क शाम के समय एक क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए बहुत अच्छी जगह है |जैसा कि जानते हैं कि गुरु ग्राम एक मल्टी सिटी है यहां पर फॉर्चून 500 कंपनियों के आफिस हैं तो यहां पर घूमने के लिए एक बहुत अच्छा है |

  • फैमिली के साथ या दोस्तों के साथ अथवा कपल के साथ यहां पर जा सकते हैं यहां पर आप अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं | पार्क करीब 36 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और पार्क के आसपास की एरिया बहुत महंगी है | लेजर वैली पार्क से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर अप्पू घर वाटर पार्क भी है | 

लेजर वैली पार्क पता - 287 ,NH 8, Sector 29,Gurugram , Haryana 122021  

8. गुड़गांव की विंटेज कार संग्रहालय- Vintage Car Museum Gurugram In Hindi :

  • दोस्तों विंटेज कार संग्रहालय की स्थापना का उद्देश्य है पुरानी से पुरानी वाहनों का कलेक्शन रखना तथा साथ ही उनके टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करना | यह ऐसी जगह है जहां पर आप पुराने से पुराने वाहनों का कलेक्शन देख सकते हैं , जैसे कि ट्रैक्टर ,कार ,रेलवे अन्य वाहनों को देख सकते हैं | यहां पर घूमने के लिए अच्छे से 2 से 3 घंटा लगता है | 

प्रवेश शुल्क- ₹400 प्रति व्यक्ति है |

खुलने का समय -

सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक और मंगलवार को बंद रहता है | 

9. गुड़गांव की फारुख नगर किला - Farrukh Nagar Fort Gurugram In Hindi : 

  • अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो इस जगह पर जरूर जाना चाहिए घूमने के लिए फौजदार खान ने 1732 में फारुख नगर की स्थापना किया| फौजदार खान ने शहर की रक्षा के लिए अष्टभुजाकार किले का निर्माण करवाया जिसमें 5 दरवाजे थे |दिल्ली गेट ,पातली गेट , झज्जर गेट अभी भी मौजूद है बाकी दो गेट नष्ट हो गए हैं | साधारण सी प्रतीत होने वाली यह इमारत वास्तव में बावड़ी है , जिसे अपनी अष्टभुजा कार संरचना के चलते इसे गोल बावड़ी भी कहा जाता है | 

  • यह एक तीन मंजिला इमारत है जिसका प्रयोग फरुखनगर शहर की प्यास बुझाने के लिए किया जाता था |लोहे के मजबूत गेट लगाकर इस बावड़ी की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है और लोहे के इन्हीं दरवाजों में से होकर हम बावड़ी के भीतर प्रवेश करते हैं | बावड़ी का प्रवेश द्वार अपने आप में बेजोड़ है जो किसी गुफा जैसा प्रतीत होता है लेकिन इस सुरंगनुमा प्रवेश द्वार को पार करके जो दृश्य हमें दिखता है वह अद्भुत है |अंदर की संरचना को देखकर हम आश्चर्यचकित रह जाते हैं | अपने निर्माण और रखरखाव दोनों ही स्तरों पर यह बावड़ी काबिले तारीफ है | लेकिन कुछ वर्षों पहले ही इसका जीर्णोद्धार कराया गया है | यहां कई सारे फिल्मों का शूटिंग किया जा चुका है |

  • फारुख नगर हरियाणा के गुड़गांव जिले का एक छोटा सा कस्बा है | इस मुगल शासक ने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक इमारत का निर्माण कराया | यहां का शीश महल अद्भुत है जिसे आपको जरूर देखने जाना चाहिए यह इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है | शीश महल लाल बलुआ पत्थर से बना है जो कि फौजदार खान ने अपनी रानी के लिए बनवाया था |

10. गुड़गांव की फन एंड फूड विलेज- Fun N Food Village Gurugram In Hindi : 

फन एंड फूड विलेज यह एक प्रकार का वाटर पार्क है | 

गुड़गांव की शॉपिंग मार्केट- Famous Shoping Market In Gurgon In Hindi : 

यहां की एक सदर बाजार बहुत प्रसिद्ध है यहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं | काफी सस्ते में मार्केट हो जाता है |

गुड़गांव यात्रा करने का सबसे अच्छा समय - Best Time Visit In Gurugram In Hindi : 

दोस्तों गुड़गांव गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा गर्म रहता है अगर आप यहां घूमने के उद्देश्य से जा रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि आप सर्दी के मौसम में जाइए वैसे तो घूमने कभी भी जा सकते हैं |

गुड़गांव कैसे पहुंचें – How To Reach Gurgaon In Hindi

दोस्तों गुड़गांव में एक मेट्रो नेटवर्क है जो इसे दिल्ली नोएडा और फरीदाबाद के अन्य हिस्सों से जोड़ता है तो आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं |

फ्लाइट से गुड़गांव कैसे पहुंचे – How To Reach Gurgaon By Flight In Hindi

दोस्तों गुड़गांव में अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है | गुड़गांव का सबसे नजदीक एयरपोर्ट दिल्ली है इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा | दिल्ली से आप गुड़गांव मेट्रो द्वारा जा सकते हैं | 

ट्रेन से गुरुग्राम कैसे पहुँचे – How To Reach Gurugram By Train In Hindi

दोस्तों गुड़गांव में एक छोटा रेलवे स्टेशन है जो यह कुछ शहरों से जुड़ा हुआ है |इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है | बाकी यहां से आप मेट्रो या टैक्सी की मदद से गुड़गांव जा सकते हैं |

 सड़क मार्ग से गुड़गांव कैसे पहुँचे – How to Reach Gurgaon By Road In Hindi

दोस्तों गुड़गांव सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी तरह से है यहां आप अपने वाहन अथवा बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं |