मुंबई में घूमने की जगह - Best tourist places of mumbai in hindi

हमारे प्रिय पाठकों को प्रेम पूर्वक नमस्कार। इस लेख में आपका स्वागत है। इस लेख के माध्यम से आज आप मुंबई दर्शन के समस्त आयामों को जान पाएंगे। तो आइए जानते हैं मुंबई के बेहतरीन दर्शनीय स्थलों को। कृपया लेख को अंत तक पढ़िएगा।

मुंबई में घूमने की जगह - Best tourist places of mumbai in hindi

मुम्बई में घूमने लायक बेहतरीन पर्यटक स्थल - Mumbai tourist places in Hindi :

  • मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। इसे अक्सर बॉलीवुड नगरी अथवा मुंबई नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह शहर समस्त भारत में लोकप्रिय है। इसकी ऐतिहासिकता और लोकप्रियता से कौन परिचित नहीं है! यदि आप घूमने के शौकीन हैं तो आपको मुंबई दर्शन अवश्य करने चाहिए। 
  • इस शहर में आपको मराठों का इतिहास मिलेगा और साथ ही मिलेगी झलक प्राचीनकाल की संस्कृति की। 
  • मुंबई मूल्यतः सपनों का शहर माना जाता है। यह कला की नगरी है। 
  • 1995 में यह बॉम्बे से मुंबई शहर बना। 3करोड़ 29 लाख की आबादी वाला यह शहर बेहद सुंदर और रोचक है। 
  • यह शहर लावा निर्मित सात द्वीपों से बना है। 
  • मुंबई का बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह माना जाता है। 
  • यहां पर यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका के जहाज आते हैं इसीलिए इसको भारत का प्रवेश द्वार अथवा गेटवे ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। 
  • 'मुंबई' शब्द की ओर ध्यान दें तो हम पाएंगे कि इस शब्द की उत्पत्ति 'मुंबा देवी' से हुई है। मुंबा देवी यहां की मूल 'कोल जनजाति' की 'कुलदेवी' का नाम था। यह मुंबा देवी दुर्गा माता का ही एक रूप माना जाता है। 
  • अतः मुंबा देवी से ही इस शहर का नाम मुंबई पड़ गया। इसके पश्चात जब पुर्तगाली यहां 16 वी शताब्दी में आए तो उन्होंने मुंबई को बंबई अथवा बॉम्बे के रूप में उच्चरित करना शुरू कर दिया।
  • 16वी शताब्दी के बाद 1995 तक इस शहर का नाम बॉम्बे ही दर्ज रहा। लेकिन यहां के मूल निवासी इसको मुंबई ही कहा करते थ और आज अब यह शहर फिर से मुंबई बन चुका है।

मुंबई शहर का इतिहास - Bombay history in Hindi :

  • मुंबई शहर का इतिहास पाषाण युग का है। तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में यह शहर मौर्य साम्राज्य का एक बेहद महत्वपूर्ण भाग कथा। 
  • 1534 में यह पुर्तगालियों के अधीन हो गया। पुर्तगालियों ने इसे बहादुर शाह से छीना था। 
  • 1668 ई. में यह शहर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन हो गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन होने के पश्चात इस शहर में व्यापार की बढ़ोतरी होने लगी। 
  • ब्रिटिश साम्राज्य के आने के बाद ही मुंबई भारत की 3 मुख्य प्रेसिडेंसी में से एक मुख्य प्रेसिडेंसी हो गया और उसका नाम रखा गया बॉम्बे प्रेसीडेंसी। इसके पश्चात अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय सूरत से मुंबई में ट्रांसफर कर दिया।

मुंबई घूमने का सबसे अच्छा समय - Best Time to Visit Mumbai in Hindi :

  • मुंबई शहर का समय बारहमासा घूमने लायक होता है। लेकिन फिर भी यदि हम पर्यटकों को सर्वोत्तम उचित समय बताएं तो वह होगा नवंबर से फरवरी तक का समय। 
  • मुंबई में इस समय सर्दी का मौसम रहता है। लेकिन तटीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां की सर्दी अभी सुहावने होती है। 
  • यहां सर्दी अधिक नहीं पड़ती। यहां ठंडी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ही होता है। 
  • इसके अलावा यदि हम मार्च से मई के बीच में बात करें तो पर्यटक यदि उस समय आने का विचार बनाते हैं तो हम आपको यह बता दें कि इस समय यहाँ भीषण गर्मी का मौसम होता है। और तटीय इलाके में स्थित होने के चलते यहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहता है। 
  • अतः पर्यटक यदि मार्च से मई के समय यह घूमते हैं तो उनके लिए शाम का समय घूमने के लिए उचित रहेगा। 
  • इसके अलावा जून से अक्टूबर में यहां पर मानसून का समय होता है। ऐसे में यहां पर माथेराव, इगतपुरी, खंडाला और लोनावला जैसी जगह है और सुंदर निखर कर आती हैं।

मुंबई के मुख्य पर्यटन स्थल - Famous Tourist Places of Mumbai in Hindi :

1. भारत का प्रवेश द्वार गेटवे ऑफ इंडिया - Gateway of india Mumbai in Hindi :

  • वैसे तो समस्त मुंबई नगरी को ही गेटवे ऑफ़ इंडिया कहा जाता है क्योंकि यहां पर बड़े-बड़े देशों से जो जहा जाते थे वहीं से प्रवेश पाते थे। 
  • इस गेटवे ऑफ इंडिया का एक प्रतीक के रूप में एक सुंदर वस्तु कला बनाई गई है जो हिंदू मुस्लिम एकता का एक अद्भुत प्रतीक है।
  • इसका निर्माण जॉर्ज पंचम और रानी मेरी के भारत आने पर करवाया गया था।
  • गेटवे ऑफ इंडिया उनके स्वागत का प्रतीक चिन्ह बना। 
  • इसको जॉर्ज वित्ती द्वारा डिजाइन करवाया गया था। इसकी वास्तुकला अद्भुत है जो इंडो यूरोपियन शैली से प्रेरित है।
  • इसके निर्माण में अनेक व्यापारियों ने योगदान दिया था। आज यह मुंबई नगरी का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बन चुका है। 
  • इसके आसपास का माहौल बहुत ही रोचक और रंग बिरंगा होता है। यहां पर पर्यटकों को मेले जैसा माहौल मिलेगा 
  • जगह-जगह पर स्केचिंग और पेंटिंग करने वाले कलाकार, गुब्बारे बेचने वाले और यहां का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड भी आपको मिल जाएगा। 
  • यहां पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। गेटवे ऑफ इंडिया में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। इसका खुलने का समय है सुबह के 7:00 बजे है।

2. मुंबई का प्रसिद्ध जुहू बीच - The Famous Juhu Beach Mumbai in Hindi :

  • जुहू बीच पिकनिक मनाने का एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह नॉर्थ मुंबई से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • जुहू बीच अरब सागर के तट पर मौजूद है। यहां से सूर्यास्त का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देता है। 
  • पर्यटक यहां पर सुहावनी शाम बिताने आते हैं। यहां का शांत वातावरण और सूर्यास्त के समय की लालिमा देखने लायक होती है। 
  • जुहू बीच के निकट ही स्थित है कुछ अन्य घूमने लायक स्थल जैसे- इस्कॉन टेंपल, होली क्रॉस चर्च, सिद्धिविनायक का मंदिर इत्यादि। 
  • यदि आप जुहू बीच घूमने का विचार बना रहे हैं तो वे अपने साथ कैमरा ले जाना ना भूलें।

3. मुंबई का खूबसूरत एलिफेंटा केव्स - The Beautiful Elephanta Caves Mumbai in Hindi :

  • जैसा कि हम जानते हैं कि मुंबई एक बहुआयामी शहर है। यहां पर जितनी आधुनिकता है उतनी ही प्राचीनता भी मौजूद है और साथ ही मौजूद है कई रहस्यमई चीजें। 
  • उन्हीं रहस्यमई चीजों में से एक है यह एलिफेंटा केव्स। 
  • एलिफेंटा केव्स मुंबई के तट से थोड़ी ही दूरी पर एक आईलैंड पर स्थित है। 
  • इस पर्यटक स्थल से मुंबई की प्राचीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
  • एलिफेंटा केव्स के रचयिता का नाम आज भी सबके लिए एक रहस्य बना हुआ है। जी हां, आज तक कोई इस बात की खोज नहीं कर पाया कि इसकी रचना किसने की है। यह अद्भुत रचना पत्थर को काटकर निर्मित की गई है।
  • उपनिवेश काल में यह केव्स काफी विकृत हो चुकी थीं। लेकिन इसके बावजूद भी आज भी यह सही सलामत है। 
  • इसकी शिल्प कला देखने लायक है। इसके आसपास का वातावरण एकदम शांत है। पर यदि जाएं तो यहां पर समय का ध्यान जरूर रखें क्योंकि यहां पर घूमने का समय सुबह के 7:00 से शाम के 7:00 बजे तक का ही है। यहां का प्रवेश शुल्क मात्र ₹10 है। इस रहस्यमई जगह पर पर्यटक जरूर जाएं।

4. मुंबई का प्रसिद्ध मरीन ड्राइव - The Famous Marine Drive of Mumbai in Hindi :

  • मुंबई में मरीन ड्राइव 3 किलोमीटर लंबी छः मार्ग वाली एक सड़क है। यह साउथ से नॉर्थ मुंबई को जोड़ता है। 
  • मरीन ड्राइव मुंबई का एक प्रमुख आकर्षक केंद्र है। यह मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित है।
  • मरीन ड्राइव की सड़क 'सी' आकार की है। 
  • यह नरीमन प्वाइंट और बाबुलनाथ को जोड़ती है। मरीन ड्राइव के आसपास का इलाका लंबे लंबे घने ताड़ी के पेड़ों से घिरा हुआ है। इससे इसकी सुंदरता और निखर जाती है।

5. हाजी अली दरगाह मुंबई - Haji Ali Dargah Mumbai in Hindi :

  • यह मुंबई शहर का एक प्रतिष्ठित स्थल है। इसकी सुंदरता पर्यटकों की आंखों को अचंभित कर देती है। 
  • यह दरगाह समुद्र के मध्य में तैरती हुई एक विशाल भव्य इमारत है। 
  • इसका निर्माण 19वीं सदी में हुआ था। इसके बारे में कहा जाता है यह दरगाह पीर हाजी अली शाह बुखारी की याद में स्वतः ही निर्मित हुई थी। 
  • ऐसी मान्यता है कि जब पीर हाजी अली मक्का की यात्रा पर निकले थे तो यात्रा के दौरान ही उनका देहांत हो गया था। चमत्कार स्वरूप हुआ यह कि उनका ताबूत समुद्र में बहता हुआ मुंबई के तट पर पहुंच गया। और इस तरह चमत्कार पूर्ण रूप से यह दरगाह निर्मित हुई। पर्यटक यहां पर इस दरगाह की आध्यात्मिकता और मनोरम वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

6. मुंबई के बेहद आकर्षक हैंगिंग गार्डन - Hanging Gardens Mumbai in Hindi :

  • मुंबई में ऐसे बहुत से स्थल हैं जहां पर न केवल विदेशी पर्यटक बल्कि यहां के मूल निवासी भी पिकनिक मनाने आते हैं। उन्हीं प्रसिद्ध स्थलों में से एक है हैंगिंग गार्डन। 
  • इन हैंगिंग गार्डेंस को फिरोजशाह मेहता गार्डंस के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह जगह टहलने के लिए और साथ ही बच्चों के खेलने के लिए सर्वोत्तम विकल्प है। 
  • इन हैंगिंग गार्डेंस की हरियाली देखने लायक है। इधर बगीचे कृत्रिम रूप से विभिन्न प्रकार के जानवरों की आकृति में ढाले गए हैं। 
  • इसके अलावा यहां का ओल्ड विमेन शू और बूट हाउस जैसी आकृतियां इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देती हैं। 
  • पर्यटक यदि मुंबई घूमने आते हैं तो वे यहां के हैंगिंग गार्डन को देखना न भूलें। यहां के गार्डन में एक बार जाने के बाद पर्यटक यहां से एक मनोरम स्मृति वापस लेकर जरूर आएंगे।

7. मुंबई का ग्लोबल विपाससाना पगोड़ा - Global Vipassana Pagoda of Mumbai in Hindi :

  • मुंबई का यह प्रसिद्ध स्थल गौतम बुद्ध को समर्पित है। 
  • यह एक प्रकार का सीमा चिह्न शांति का प्रतीक है। 
  • यहां की भव्य आकृतियां बेहद सुंदर है। इनको स्मृति के रूप में संजोए रखने के लिए पर्यटक फोटोग्राफी करना ना भूले। 
  • तो दोस्तों आप उठाइए अपना कैमरा और चले आइए इस पर्यटक स्थल की तरफ। गोरई क्रीक और अरब सागर के बीच पर्यटक स्थल आपको आपके दिल को जरूर पल्लवित करेगा।

8. पोवई झील मुंबई - Powai Lake of Mumbai in Hindi :

  • मुंबई की इस झील से समस्त शहर का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देता है। पर्यटक यहां पर आकर पोवई की वादियों में खो जाते हैं। 
  • यह एक तरह की कृत्रिम झील है। यह झील मुंबई के शोरगुल के रहते भी एक दम शांत है। 
  • इस झील में मगरमच्छ, बत्तख और बुलबुल पाई जाती है। 
  • शाम के समय इस झील में पर्यटक बोटिंग भी करते हैं। इसके पास में ही स्थित है एक लेक गार्डन जहां से मुंबई शहर का नजारा देखने लायक होता है। 
  • पोवई झील के पास में ही स्थित है तुलसी जी विहार झील और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान। पर्यटक यदि पोवई झील के पास जाते हैं तो वे उसके आसपास के इन स्थलों को भी देखना न भूलें।

9. मुंबई का प्रसिद्ध आइस बार - The Famous Ice Bar of Mumbai in Hindi :

  • हम जानते हैं कि मुंबई में ज्यादा ठंड नहीं पड़ती इसलिए पर्यटकों को ठंड का एहसास दिलाने और मुंबई के मूल निवासी जो इस भीषण गर्मी के मौसम में 40 डिग्री तापमान में रहते हैं उनको थंडी थंडी वादियों का एहसास दिलाने के लिए मुंबई में एक आईस बार बना हुआ है। 
  • यह आइस बार चारों और बर्फ से ढका है तो आप अपनी जैकेट, ग्लव्स, बूट्स तैयार रखें और इस आइस बार में मजे लीजिए।

10. मुंबई की अद्भुत संरचना नेहरू म्यूजियम और प्लैनेटेरियम - The amazing structure of Mumbai Nehru museum and Planetarium :

  • मुंबई का यह प्रसिद्ध म्यूजियम बच्चों के लिए खासकर एक रोमांचक जगह है। वैसे तो यहां पर सभी आयु के लोग आ सकते हैं। 
  • यहां का तारामंडल न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए ज्ञान वर्धन का स्थल साबित हो सकता है। यहां पर शाम के समय पर्यटक टहलने भी आते हैं इसकी संरचना और वस्तु कला देखने लायक है।

11. मुंबई का सी लिंक - Sea Link of Mumbai in Hindi :

  • मुंबई का यह सी लिंक बांद्रा वर्ली सी लिंक कहलाता है।
  • यह मुंबई की आन बान और शान है। यह लिंक दरअसल एक लटकता हुआ पुल है। 
  • पर्यटक इसकी अद्भुत संरचना से वाकिफ हैं। यह लिंक वर्ली से बांद्रा तक 10 मिनट में पहुंचा देता है।
  •  इस लटकते हुए पुल की एक और खास बात यह है कि यहां से अरब सागर का एक बेहद मनोरम दृश्य दिखाई देता है। 
  • पुल पर यात्रा करने के लिए शुल्क ₹75 दोनों तरफ से है। पर्यटक यदि अरब सागर का ह्रदय पल्लवित नजारा देखना चाहते हैं तो इस पर जरूर आएं।

12. माउंट मेरी चर्च और वहां का मेला - Mount Mary Church And Its Festival Mumbai in Hindi :

  • मुंबई का यह प्रसिद्ध चर्च माउंट मेरी 'बसिया ऑफ अवर लेडी ऑफ़ दि माउंट' के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह चर्च समुद्री स्तर से 80 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी वस्तु कला इंडो यूरोपियन कहलाती है। 
  • इस चर्च से अरब सागर का एक मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। यदि पर्यटक सितंबर के माह में मुंबई घूमने आते हैं तो वे माउंट मैरी चर्च के मेले में जाना ना भूलें। यहां पर हर साल लगने वाला मेला बहुत ही मोहक होता है।

13. भारतीय यूरोपीय ढांचा विक्टोरिया टर्मिनस - Indo-European Structure Victoria Terminus Mumbai in Hindi :

  • मुंबई में स्थित यह विशाल इमारत अंग्रेजों के समय बनवाई गई थी। छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन अथवा विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन अंग्रेजों के समय एक बहुत बड़ा व्यापारिक केंद्र हुआ करता था। 
  • इसकी वस्तु कला प्रशंसनीय है। आज भी यह जगह मुंबई में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके आसपास मौजूद फुटपाथ में खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर सत्र भी क्षति की किताबें स्टांप सिक्के बेचने वाली दुकानें भी मौजूद है। अतः इतिहास प्रेमियों को यहां पर बहुत ही रोचक चीजें और तथ्य मिल सकते हैं।

14. मुंबई का सेंट्रल पार्क - Central Park Mumbai in Hindi :

  • मुंबई शहर का यह सेंट्रल पार्क न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से प्रेरित होकर बनवाया गया है।
  • इसका क्षेत्रफल 80 हेक्टेयर में फैला हुआ है इसकी खासियत है 18 छेद वाला विशाल गोल्फ कोर्स।

15. सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई का पवित्र स्थल - The Holy Place of Mumbai Siddhivinayak Temple in Hindi :

  • मुंबई का यह पवित्र धर्मस्थल एक धार्मिक आस्था की अनुभूति देता है। इस मंदिर के माध्यम से मुंबई शहर की प्राचीनता को समझा जा सकता है। 
  • यह देश के कई धनी मंदिरों में से एक है। इसकी वास्तुकला अद्भुत है। 
  • मंदिर में की गई नक्काशी बेहद महीन और बारीक है। पर्यटक यदि इस मंदिर के दर्शन का विचार बना रहे हैं तो वे दिन के समय ही जाएं क्योंकि दोपहर और शाम के समय यहां पर भीड़ बहुत बढ़ जाती है।

मुंबई के सहारा मार्केट में खरीदारी - Sahara Market Mumbai in Hindi :

  • यदि आप मुंबई आए और खरीदारी ना करें तो यह एक अधूरी यात्रा साबित होगी। मुंबई में हर तरह के सामान के लिए एक अलग मार्केट मौजूद है। जैसे सभी ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए मौजूद है सहारा मार्केट। 
  • यह मार्किट समस्त महाराष्ट्र में एक बहुत ही प्रसिद्ध मार्केट है। यहां पर आप ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक चीजें मोलभाव करके खरीद सकते हैं। दरगाह के पास यह मार्केट स्थित है।

मुंबई की फैशन स्ट्रीट - Fashion Street of Mumbai in Hindi :

  • जैसा कि हम सब जानते हैं कि मुंबई सबसे बड़ी फैशन की नगरी है। अपने बॉलीवुड अंदाज में यहाँ का फैशन सर्वाधिक प्रसिद्ध है। 
  • ऐसे में कम दाम में न्यू फैशनेबल कपड़े, फुटवेयर, एक्सेसरीज इस फैशन स्ट्रीट में मिल जाती है। 
  • रंग बिरंगी फैशनेबल स्टफ से भरी यह फैशन स्ट्रीट अपने आप में ही एक पूरी दुनिया है। इस फैशन स्ट्रीट के पास मौजूद है रेस्तरां और कॉफी हाउस। तो दोस्तों यदि आप मुंबई आए तो इस फैशन स्ट्रीट की दुनिया में जाना ना भूलें।

मुंबई के मॉल - Malls of Mumbai City :

  • मुंबई शहर मॉल संस्कृति का शहर है। यहां पर हर तरह के बजट के लिए हर तरह का मॉल मौजूद है। 
  • यदि बात करें मुंबई के कुछ प्रसिद्ध मॉल की तो यहां पर आपको मिलेंगे पहले वाशी मॉल, इनॉर्बिट मॉल इत्यादि जहां पर आपको हर तरह की ब्रांडेड चीज है उपलब्ध हो जाएंगे। यहां यह सुझाव देना अत्यंत आवश्यक है कि यदि आप मॉल से खरीदारी करना चाहते हैं तो छूट और डिस्काउंट ऑफर देख कर ही जाए।

धारावी में लेदर की खरीदारी - Leather Shopping in Dharavi Mumbai in Hindi :

  • धारावी को दुनिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया माना जाता है। इसके साथ ही धारावी एक और चीज के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है और वह है यहां पर निर्मित होता चमड़े का सामान।
  • यहां पर चमड़े से बनी हर एक वस्तु उपलब्ध है बेल्ट, पर्स, बैग, जूते इत्यादि यहां पर कम दामों में उपलब्ध हो जाते हैं। अतः लेदर की शॉपिंग के लिए धारावी का यह विशाल बाजार देखने योग्य है।

मुंबई की नाइट लाइफ - Nightlife of Mumbai :

  • मुंबई शहर के लिए कहा जाता है कि यह एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं सोता 'द सिटी दैट नेवर स्लीप्स'। 
  • मुंबई की नाइट लाइफ एक अलग दुनिया है जो हर समय अपनी धुन में मशगूल रहती है।
  • ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो पर्यटक यहां पर मुंबई की नाइट लाइफ में कर सकते हैं। यहां के क्लब्स, डिस्को में चलने वाली पार्टी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती हैं। 
  • इसके अलावा जुहू बीच में बिताने वाली शाम और रात मनमोहक होती है। मरीन ड्राइव रात में और भी सुंदर लगने लगता है। 
  • इसके अतिरिक्त यहां पर मिडनाइट साइकलिंग इन टाउन और रात की सैर जैसी गतिविधियां भी नाइट लाइफ में शामिल है। तो आइए दोस्तों मुंबई शहर में और इसकी चमक दमक में और नाइट लाइफ में खुद को खो जाने दीजिए।

मुंबई कैसे पहुंचे - How To Reach Mumbai in Hindi 

बस के द्वारा मुंबई कैसे पहुंचे - How To Reach Mumbai By Bus in Hindi :

  • पर्यटक की यदि सड़क मार्ग के द्वारा मुंबई पहुंचने का विचार कर रहे हैं तो वह नासिक मुंबई एक्सप्रेस वे के जरिए मुंबई आ सकते हैं।

ट्रेन के जरिए मुंबई कैसे पहुंचे - How To Reach Mumbai By Train in Hindi :

  • मुंबई में ट्रेन केसरिया पहुंचना एक सबसे सुविधा पूर्ण विकल्प है। क्योंकि मुंबई पूर्वी और पश्चिमी रेल का हेड क्वार्टर है तो वहां पर रेल की सुविधा और बेहतर मिल जाएगी। मुंबई पहुंचने का निकटतम रेलवे स्टेशन है विक्टोरिया टर्मिनस अथवा छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन। जहां से मुंबई के सभी दर्शनीय स्थल टैक्सी के द्वारा देखे जा सकते हैं।

फ्लाइट के जरिए मुंबई कैसे पहुंचे - How To Reach Mumbai By Flight in Hindi :

  • मुंबई का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है सहारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। यहां पर कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लैंड करती है। इस हवाई अड्डे पर पहुंचकर पर्यटक टैक्सी करके आगे जा सकते हैं।