आगरा के दर्शनीय स्थल और आगरा में घूमने की जगह - Agra tourist places in hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका हमारे इस नए लेख में हृदय से  प्रेम पूर्वक नमस्कार | आगरा के तथा आगरा के आसपास के सभी पर्यटक स्थल का संपूर्ण जानकारी हम इस लेख में  वर्णन करेंगे |

आगरा के दर्शनीय स्थल और आगरा में घूमने की जगह - Agra tourist places in hindi

आगरा में घूमने की जगह - Agra Mein Ghumne Ki Jagah :

  • आगरा के बारे में अगर हम घूमने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले हमें आगरा का ताजमहल याद आता है | आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के किनारे बसा एक शहर है | आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है | आगरा में आगरा किला के अलावा बहुत सारे आसपास के पर्यटक स्थल है जहां पर आप एक अच्छा छुट्टियों का प्लान कर सकते हैं | आगरा में पर्यटक स्थलों के अलावा यहां खाने-पीने और मनोरंजन के लिए बहुत सारी चीजें हैं जैसे आगरा का पेठा ,लस्सी ,चार्ट पूरे भारत में मशहूर है | यह उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक हैं | 
  • आगरा मध्यकालीन युग की खूबसूरत और आश्चर्यजनक संरचनाओं की वजह से देश के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है | यदि आपको शहर के इतिहास से रूबरू होना है तो आप एक अद्भुत स्मारकों पर जरूर जाएं| यहां पर ज्यादातर मुगलों का शासन रहा है इसलिए यहां पर मुगलों द्वारा बनवाई गई कई इमारते हैं ,जिसका जिक्र महाभारत में अग्रवेना के रूप में किया गया है |

आगरा का इतिहास - Agra History in Hindi : 

  • आगरा महाभारत के समय से एक प्राचीन शहर था | दिल्ली सल्तनत के मुस्लिम शासक सुल्तान सिकंदर लोदी ने 1504 में आगरा की स्थापना की | मुगल बादशाह बाबर ने सन 1526 में आगरा को अपनी राजधानी बनाया था | बाबर ने इस युग में भव्य स्मारक बनवाकर आगरा का गौरव बढ़ाया | उस में सबसे महत्वपूर्ण ताजमहल था, जिसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल के मकबरे के रूप में बनवाया था और आज इस स्मारक को उनके प्रेम के रूप में दुनिया में जाना जाता है|

आगरा के पर्यटक स्थल - Tourist place in Agra in Hindi :

आगरा में सबसे ज्यादा पर्यटक यहां पर ताजमहल देखने के लिए आते हैं उसके बाद लोग मथुरा जाने का प्लान करते हैं क्योंकि मथुरा यहां से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है जो आसानी से मथुरा पहुंचा जा सकता है | आगरा के आसपास तथा आगरा में बहुत सारे पर्यटक स्थल है मुख्य पर्यटक स्थल का वर्णन हम लेख में कर रहे हैं जो इस प्रकार है-

  • आगरा में पर्यटन स्थल ताजमहल
  • फतेहपुर सीकरी 
  • आगरा का किला
  • इत्माद-उद-दौला का मकबरा
  • अकबर का मकबरा
  • मेहताब बाग
  • चीनी का रौजा
  • अंगूरी बाग
  • ताज संग्रहालय
  • जामा मस्जिद
  • सिकंदरा 

1. आगरा में पर्यटन स्थल ताजमहल - Tajmahal Agra in Hindi :

  • ताजमहल आगरा रेलवे कैंट स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | ताजमहल प्रत्येक शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है | ताजमहल को पूरा निर्माण करने में लगभग 17 साल लग गए और अंत में 1653 में बनकर तैयार हुआ | ताजमहल 60 बीघा से अधिक भूमि को कवर करते हुए राजस्थान से सफेद संगमरमर का उपयोग करके निर्माण किया गया था।
  • इस मकबरे को एक आयताकार आकार में बनाया गया है। इस के प्रवेश द्वार पर पानी के चैनल और फव्वारे हैं जो इस स्मारक को अद्भुत और भी शानदार बनाते हैं। इसे “प्रेम का प्रतीक” भी कहा जाता है जिसे भारत के चौथे मुगल सम्राट जहांगीर के पुत्र और अकबर के पोते शाहजहां ने अपनी तीसरी बीवी मुमताज महल के स्मारक के रूप में बनवाया था |ताजमहल को फारसी भाषा में “क्राउन ऑफ पैलेस” कहा जाता है। इसे मुगलों की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है | 

 2. फतेहपुर सीकरी - Fatehpur Sikri in Hindi :

 

  • आगरा कैंट से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी है फतेहपुर सिकरी की | इस फतेहपुर सिकरी शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है तथा एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण का केंद्र भी है। सम्राट अकबर द्वारा सन 1569 में स्थापित, यह शहर सन 1571 से 1585 तक मुगलों की राजधानी था।फतेहपुर सीकरी की संरचना मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बना है |फतेहपुर सिकरी मुस्लिम वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है|
  • फतेहपुर सीकरी में 1 दिन घूम कर आसानी से बिताए जा सकते हैं| यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल हैं| हम आपको वहां के मुख्य पर्यटक स्थल के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार हैं-
  • बुलंद दरवाजा 
  • दीवान ए खास
  • दीवान ए आम
  • ख्वाब महाल
  • हिरन मीनार 
  • पंचमहल 
  • इबादत खाना
  • जामा मस्जिद
  • सलीम चिश्ती की दरगाह

3. आगरा का किला - Agra Fort in Hindi :

  • आगरा किला यमुना नदी के किनारे बना हुआ है | किले का निर्माण मुगल सम्राट अकबर द्वारा सन 1565 में शुरू किया गया था | यह आगरा का ताजमहल के बाद दूसरा विश्व धरोहर है| इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया था और इसकी वास्तुकला दिल्ली के लाल किला से मिलता है|आगरा किला आगरा कैंट से लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी पर है | आगरा किले में प्रवेश की फीस 40 रूपए है, जबकि विदेशियों के लिए 550 रूपए की टिकट है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किले में प्रवेश फीस फ्री है।

Read more :  Redfort delhi in hindi

4. इत्माद-उद-दौला का मकबरा आगरा - Itimad-Ud-Daulah’s Tomb Agra in Hindi :

  • इत्माद-उद-दौला का मकबरा ‘बेबी ताज महल’ के रूप में जाना जाता है | यह मकबरा एक मुगल मकबरा है| यह मकबरा पूरी तरह से सफेद संगमरमर का बना भारत का पहला मकबरा है | इसका निर्माण काल 1622-1628 तथा इसके निर्माता नूरजहां हैं | यह इस्लामिक वास्तु कला से बना हुआ है | यह मकबरा यमुना नदी के किनारे लगभग 23 वर्ग मीटर में फैला हुआ है | यहां की दीवारों पर पेड़ पौधे ,जानवरों और पक्षियों के चित्रों की सुंदर नक्काशी की गई है | भारतीय पर्यटकों का टिकट शुल्क मात्र 10 रूपये और 15 साल से छोटे बच्चो के लिए टिकट नहीं है। वही विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट शुल्क 110 रूपये है। पूरे स्मारक में फोटोग्राफी मुफ्त है पर वीडियोग्राफी के लिए 25 रूपये का टिकट शुल्क लगता है।ताजमहल से इसकी दूरी लगभग 7 किलोमीटर है तथा आगरा किला से 3.5 किलोमीटर है |

Read more : मथुरा में घूमने की जगह

5. अकबर का मकबरा - Akbar Tomb Agra in Hindi :

  • मुगल साम्राज्य की एक महत्वपूर्ण स्थापत्य कला “अकबर का मकबरा” है। यह मकबरा NH-2 पर मथुरा रोड पर स्थित है और शहर के केंद्र से लगभग 8.2 किमी दूर स्थित है। यह मक़बरा आगरा के बाहरी इलाके सिकंदरा में स्थित है तथा लगभग 119 एकड़ भूमि में फैला है | यह मकबरा बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना हुआ है | इस मकबरे का निर्माण अकबर ने खुद करवाया था अपने जीवन काल में अकबर की मृत्यु के बाद उसका बेटा जहांगीर ने इस मकबरे का निर्माण का काम पूरा किया |

6. मेहताब बाग - Mehtab Bagh Agra in Hindi :

  • मेहताब बाग का अर्थ होता है “चांद की रोशनी” का बाग, यह बाग यमुना के ताजमहल के विपरीत दूसरे किनारे पर स्थित है | मेहताब बाग लगभग 25 एकड़ में फैला हुआ है इसका निर्माण 1631 से 1635 के बीच करवाया गया था | इस बाग के बीच में एक बहुत बड़ा सा अष्टभुजी तालाब है जिसमें ताजमहल का प्रतिबिंब बनता है | यह बाग प्राकृतिक आनंद लेने के लिए आगरा के पर्यटक स्थल मे से एक है | यह बाग सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है | भारतीय पर्यटक की प्रवेश शुल्क ₹30 है और विदेशी पर्यटकों का शुल्क ₹200 प्रति व्यक्ति है | आगरा किला से लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी पर है |

7. चीनी का रौजा - Chini Ka Rauza Agra in Hindi :

  • चीनी का रौजा एक अंतिम संस्कार स्मारक है यह यमुना नदी के पूर्वी तट पर स्थित है | यह 1635 में निर्मित है| इसका निर्माण आयताकार आकार में किया गया है तथा इसकी दीवारों को रंगीन टाइल से सजाया गया है | इस मकबरे की सबसे बड़ी खासियत इसकी अफगान शैली में बनी गोल गुंबद है जिस पर पवित्र इस्लामिक शब्द लिखे गए हैं | यह आगरा किला से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है | यह मकबरा शिराज के अल्‍लमा अफजल खल मुल्‍लाह शुक्रुल्‍लाह को समर्पित है |

Read more : Best places to visit delhi in hindi

8. अंगूरी बाग - Anguri Bagh Agra in Hindi :

  • अंगूरी बाग 1637 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनवाया गया था | महल के मुख्य भाग में एक हाल है जिसमें आसपास के अर्धवृत्त आकार पैटर्न में कमरे हैं और सामने एक विशाल प्रांगण है जिसमें एक शानदार बगीचा भी है | इस बगीचे को “अंगूरी बाग” भी कहा जाता है | यहां के आसपास की संरचना सफेद संगमरमर से बनी है जिसे शुरू में चित्रित किया गया था और सोने में तराशा गया था | यहां आप आसानी से एक से दो घंटा समय बिता सकते हैं | यहां का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए ₹40 और विदेशियों के लिए ₹510 प्रति व्यक्ति है | आगरा किला से लगभग 900 मीटर की दूरी पर यह बाग है |

9. ताज संग्रहालय - Taj Museum Agra in Hindi :

  • इस म्यूजियम की स्थापना 1982 में की गई थी इसमें सम्राट और उनकी महारानी की कपड़ों के निर्माण और नियोजन को प्रदर्शित करने वाले चित्र लगे हैं|ताजमहल के नजदीक है ताज संग्रहालय | यह संग्रहालय सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है| यहां भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 20 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 750 रूपए प्रति व्यक्ति है। ताज संग्रहालय ताजमहल परिसर के अंदर स्थित है। स्मारक पर प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए, वाहनों को ताज के आसपास के क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है | यह पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय स्थान है|

10. जामा मस्जिद - Jama Masjid Agra in Hindi :

  • शाहजहां के शासन में निर्मित जामा मस्जिद 1648 में उनकी पसंदीदा बेटी जहांआरा बेगम को समर्पित है | इसको लाल पत्थर और संगमरमर से बनाया गया है| यह आगरा किला से लगभग 700 मीटर की दूरी पर है| 

Read more Qutub Minar in hindi

11. सिकंदरा आगरा - Sikandra Agra in Hindi :

  • सिकंदरा आगरा से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर सबसे अच्छा अकबर का मकबरा है | सिकंदरा का नाम सिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा था |

आगरा के मशहूर स्ट्रीट फूड - Street Food of Agra in Hindi :

 आगरा में कई प्रकार के मशहूर स्ट्रीट फूड हैं जिस का लुफ्त आप उठा सकते हैं जो इस प्रकार हैं-

पेठा- आगरा में आगरा का पेठा सबसे ज्यादा मशहूर है | यहां पर कई प्रकार की वैराइटी में बैठा उपलब्ध है जिसे आप अपने साथ बैठकर आकर ले जा सकते हैं यह खास तौर पर सफेद कद्दू और लौकी से बनाया जाता है|

पराठा- आगरा के पराठे जैसा स्वाद आपको कहीं और चखने को नहीं मिलेगा। मुगलई पराठे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। इसे गेहूं से तैयार किया जाता है, जिसमें आलू, फूलगोभी और गाजर मिलाई जाती है। इस पराठे को यहां हरी चटनी के साथ खाया जाता है।

दालमोठ- यदि आप आगरा आगर कुरकुरा खाने की इच्छा रखते हैं तो आगरा की दालमोठ एक अच्छा स्नैक हो सकता है। खासतौर पर चाय के साथ इस कुरकुरे स्नैक का आनंद लिया जाता है। दालमोठ मूंगफली, मसालों और तली हुई दालों का एक मिश्रण है, जिसे यहां बीयर ,व्हिस्की शराब के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है।

बेड़ई- बेड़ई आगरा का महत्वपूर्ण नाश्ता है। दिनभर आप यहां की दुकानों पर बेड़ई खाने वालों की भीड़ देख सकते हैं। यहां की बेड़ई जैसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा। कई लोग इसे कचौरी भी कहते हैं। इसे मसालेदार आलू की ग्रेवी के साथ गर्मा-गर्म परोसा जाता है। इसका स्वाद एकदम बिल्कुल गजब का होता है |

आगरा में शॉपिंग - Shopping in Agra Hindi :

यहां खरीदारी करते समय आप संगमरमर के शिल्पी को खरीदना ना भूले |आगरा में चमड़े के जूते, बेल्ट,बैग ,चप्पल और जैकेट के लिए भी काफी प्रसिद्ध है| आगरा में बहुत अच्छी-अच्छी डिजाइन की कालीन भी यहां से खरीद सकते हैं|

आगरा किस चीज के लिए ज्यादा मशहूर है - What is Agra Famous For :

आगरा ताजमहल के कारण ज्यादा मशहूर है। आगरा में संगमरमर के आइटम और चमड़ें की चीजों के लिए यहां का सदर बाजार बहुत प्रसिद्ध है। यहां बहुत सारे ऐतिहासिक स्मारक भी हैं इसके अलावा यहां के जूते ,कपड़े ,बर्तन बहुत सारी वैरायटी मिलती है | आगरा का खाने के मामले में भी सबसे अलग है| यहां पर मुगलई व्यंजन आज ही मिलते हैं |

आगरा कैसे पहुंचे - How To Reach Agra in Hindi :

1. सड़क मार्ग से आगरा कैसे पहुंचे - How to reach Agra by road :

  • आगरा NH2, NH3 और NH11 तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से देश के हिस्सों से जुड़ा हुआ है। आगरा से रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें और वोल्वो लग्जरी बसें उपलब्ध हैं। यूपी टूरिज्म डीलक्स बसों पर शहर के भीतर और भी सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी के लिए निर्देशित टूर आयोजित करता है। नोएडा एक्सप्रेसवे ने आगरा से कनेक्टिविटी बढ़ा दी है और यात्रा समय कम कर दिया है। दिल्ली से अब दो घंटे मे आगरा पहुंचा जा सकता है|

2. ट्रेन से आगरा कैसे पहुंचे - How to reach Agra by train :

  • आगरा कैंट यह रेलवे लाइन द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।आगरा शहर के अपने सात रेलवे स्टेशन है। इन सात में से तीन मुख्य रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और राजा-की-मंडी हैं। अधिकांश ट्रेनें आगरा फोर्ट और आगरा कैंट रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरती हैं|

3. फ्लाइट से आगरा कैसे पहुंचे - How to reach Agra by flight

  • आगरा का अपना हवाई अड्डा, खेरिया हवाई अड्डा है, जो शहर के केंद्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। यहां देश भर की प्रमुख घरेलू एयरलाइंस द्वारा सेवा दी जाती है। इसके बाद फिर दिल्ली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है|

 यात्रियों के लिए टिप्स-

  • आगरा घूमने का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च तक का होता है | गर्मी में आगरा का तापमान 45 डिग्री के आसपास हो जाता है और सर्दी में लगभग 1 डिग्री तक ठंड होती है |
  • मेरी प्रिय पाठ आगरा में शॉपिंग करते समय आप जो भी सामान खरीदें उसकी गुणवत्ता अच्छे से देख ले ,दुकानदार जल्दबाजी में खराब सामान दे देता है|
  • यहां पर धोखाधड़ी भी बहुत होता है जो आप संगमरमर का सामान खरीदते हैं वहां पर नकली समान देते हैं | इसलिए आपको असली मार्बल का पहचान भी होना चाहिए पहचान करने का तरीका यह है कि असली मार्बल ट्रांसपेरेंट नहीं होता है | एक और खास बात यहां के ड्राइवरों और टूरिस्ट गाइड द्वारा बताई गई दुकानों पर से कोई भी सामान ना खरीदें क्योंकि इनका दुकानदारों के साथ कमीशन सेट होता है और आपको समान मंगा मिल सकता है इसलिए आप अपने मन के मुताबिक और अपनी बुद्धि का प्रयोग करके खुद से खरीदे हैं |