बीकानेर में शीर्ष पर्यटक आकर्षण केंद्र - Best Tourist Place In Bikaner In Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में इस लेख में हम बीकानेर के सभी पर्यटक स्थलों का जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें |

बीकानेर में शीर्ष पर्यटक आकर्षण केंद्र - Best Tourist Place In Bikaner In Hindi
बीकानेर में शीर्ष पर्यटक आकर्षण केंद्र - Best Tourist Place In Bikaner In Hindi
बीकानेर में शीर्ष पर्यटक आकर्षण केंद्र - Best Tourist Place In Bikaner In Hindi
बीकानेर में शीर्ष पर्यटक आकर्षण केंद्र - Best Tourist Place In Bikaner In Hindi

बीकानेर में घूमने की जगह - Bikaner Tourist Place In Hindi :

  • बीकानेर हजार हवेलियों का शहर है। पहले यह जांगल देश के नाम से भी जाना जाता था।
  • इसकी शहर की हर एक ईंट में यहां का इतिहास बसा है। पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित यह शहर रेगिस्तान के सुनहरेपन को बहुत अच्छे से लक्षित करता है। 
  • यहां की रंगीन चमक-दमक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां छुट्टी मनाने आते हैं। 
  • रेगिस्तान से घिरा हुआ बीकानेर शहर सोलवीं सदी के जूनागढ़ किले के लिए और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है। तो आइए चलते हैं रंगीन, आलीशान शहर बीकानेर में और आनंद उठाते हैं इस शहर की लोकप्रियता का।

बीकानेर का इतिहास - Bikaner HIsory in Hindi :

  • बीकानेर का इतिहास बहुत ही रोचक है। इतिहास प्रेमी इस बात से वाकिफ होंगे कि इस शहर में बसती है हड़प्पा सभ्यता की कई ऐतिहासिक स्मृतियाँ।
  • हड़प्पा शहर का मुख्य स्थल कालीबंग भी बीकानेर के पास ही स्थित है। 
  • 1488 में स्थापित यह शहर रक राजपूत राजकुमार राजा बीका द्वारा विकसित करवाया गया। सोलहवीं सदी में इसकी इमारतें और वस्तु कला पर और भी काम किया गया। 
  • इस शहर ने कई राजपूत राजाओं का शासन काल देखा। 
  • इस शहर का प्रमुख केंद्र है जूनागढ़ का किला है। इसको 1593 में निर्मित किया गया। आइए जानते हैं इस शहर को थोड़ा और करीब से और देखते हैं कि इस शहर की किन-किन जगहों में और किस तरह की लोकप्रियता छिपी है।

इसे भी  पढ़े - माउंट आबू में घूमने की जगह

 बीकानेर के मुख्य पर्यटक स्थल - Top 10 Tourist Place in Bikaner in Hindi :

1. ऐतिहासिक, जूनागढ़ का किला - Historic Place, Junagarh Fort in Hindi :

  • जूनागढ़ का यह किला, 1593 में राजा जयसिंह द्वारा निर्मित करवाया गया। 
  • यह किला बीकानेर की ऐतिहासिकता का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रमाण है। 
  • इस किले में अनेक छोटे-छोटे मंदिर और महल स्थित हैं। 
  • इसके अलावा यहां पर मौजूद है एक ऐतिहासिक आर्ट गैलरी जिसका कला कौशल अद्भुत है। 
  • यहां के मैदान और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर सहज ही खींच लेती है। 
  • जूनागढ़ किले से बीकानेर का जो नजारा देखने को मिलता है, वह बहुत ही मोहक है। 
  • जूनागढ़ शहर में स्थित यह किला जितना राजा जयसिंह के नाम से जाना जाता है उतना ही जूनागढ़ के आखिरी नवाब के लिए भी यह किला प्रसिद्ध है जिसका संबंध 1947 की घटना से है। जब इस शहर को भी विलय पत्र के द्वारा भारत का हिस्सा बना लिया गया था। वह दिन जूनागढ़ राजवाड़े के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ था। 
  • अनेक ऐतिहासिक कारणों के चलते इस किले की लोकप्रियता और बढ़ जाती है इतिहास प्रेमी इसकी महत्ता को समझ पाते हैं।

2. बीकानेर में सबसे प्रसिद्ध करणी माता मंदिर - Most famous Temple in Bikaner, Karni Mata Temple In Hindi :

  • दुर्गा माता का कई अविस्मरणीय अवतारों में से एक है करणी माता का अवतार। 

  • बीकानेर में स्थित करणी माता का यह मंदिर काले चूहों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। 
  • इस मंदिर में करणी माता की मूर्ति के साथ-साथ 20000 काले चूहे भी मौजूद हैं। 
  • करणी माता के साथ-साथ इन चूहों की भी आराधना की जाती है और इन्हें श्रद्धा पूर्वक प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। 
  • इन चूहों के प्रसाद के लिए यहां चांदी की एक बड़ी परात की भी सुविधा मौजूद है। 
  • इस मंदिर का मुख्य द्वार संगमरमर से निर्मित है। यहां की नक्काशी बेहद रोचक और लोकप्रिय है। 
  • चांदी की दीवार और सोने का छत्र इस मंदिर के प्रमुख आकर्षक केंद्र हैं।

3.  बीकानेर में लोकप्रिय दर्शनीय स्थल, गजनेर पैलेस - Most Popular sightseeing, Gajner Palace Bikaner In Hindi -

  • लोकप्रिय गजनेर पैलेस झील के किनारे स्थित है एक बेहद सुंदर महल है। 

  • इसको महाराजा गंगा सिंह ने बनवाया था। उस समय यह पैलेस राजा और उनके परिवार हेतु शिकार करने और अवकाश मनाने हेतु प्रयोग में लाया जाता था। 
  • इस पैलेस की सुंदरता यहां की मूर्तियों, झरोखे और साथ ही लाल बलुआ पत्थर से निर्मित शिल्प कौशल में मौजूद है। 
  • इस पैलेस में जहां-तहां आपको जीव जंतु और वनस्पतियों की विविधता बिखरी हुई नजर आएगी। 
  • यहां ब्लू बुल, हिरण और चिंकारा जैसे जीवों से इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

4. बीकानेर में संरचनात्मक आश्चर्य लालगढ़ पैलेस - Magnificent Palace, Lalgarh Palace Bikaner In Hindi:

  • बीकानेर का प्रसिद्ध लालगढ़ पैलेस इस शहर के बहुत ही मोहक और रोचक स्थलों में शुमार है।

  • यह पैलेस बीसवीं सदी में गंगा सिंह द्वारा बनवाया गया था। 
  • यह स्थल आज पर्यटकों के लिए एक आलीशान होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। 
  • इस पैलेस का समस्त माहौल राजपूताना है। यहां की भव्य इमारतो, भव्य कक्षों और भव्य शिल्प कला की सुंदरता में राजपूताना अंदाज़ देखने को मिल सकता है। 
  • इस पैलेस के भीतर एक संग्रहालय भी निहित है जिससे इसकी ऐतिहासिकता के विषय मे पर्यटक और बेहतर ढंग से जान पाएंगे। 
  • इसके अतिरिक्त यहां पर मौजूद है एक पुस्तकालय, जिसमें सोने, चांदी और तांबे की पांडुलिपियां मौजूद हैं। 
  • इस पैलेस में स्थित संग्रहालय के अंदर हड़प्पा संस्कृति के कुछ अवशेष भी संरक्षित किए गए हैं। अतः इतिहास की दृष्टि से यह पैलेस अमूल्य सिद्ध होता है।

इसे भी  पढ़े - जैसलमेर में घूमने की जगह

5. बीकानेर में  अति खूबसूरत रामपुरिया हवेली - Rampuria Haveli Bikaner In Hindi:

  • हजार हवेलियों का यह बीकानेर शहर है, जिनमें से रामपुरिया हवेली का नाम सर्वोत्तम लिया जाता है। 

  • रामपुरिया हवेली को बीकानेर शहर की आन, बान और शान समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि एक समय में यह हवेली देश की सबसे समृद्ध हवेलियों में गिनी जाती थी। 
  • यह एक इतिहास सम्मत जगह है। 
  • लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह शहर 100 साल पहले एक उद्योगपति द्वारा निर्मित करवाया गया था जिसका परिवार, रामपुरिया परिवार यहां निवास करता था। 
  • इस शहर के आसपास का माहौल किसी प्राचीन यूरोपियन शहर से मेल खाता है। 
  • यदि पर्यटक बीकानेर शहर में ही यूरोपीय संस्कृति की प्राचीनता को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो वे रामपुरिया हवेली में जरूर जाएं।

6. बीकानेर में कैमल पर राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र - National Research Centre on Camel Bikaner In Hindi:

  • जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र ऊंटों पर केंद्रित होकर बनवाया गया है। 

  • इस अनुसंधान केंद्र में मौजूद है तीन नस्लों के लगभग 250 ऊंट। 
  • यहां पर पर्यटकों के लिए ऊंटनी का दूध व लस्सी भी उपलब्ध है। इससे इस शहर का ग्रामीण ज़ायका मिल जाता है। पर्यटक यहां पर एक छोटा सा 
  • संग्रहालय भी पाएंगे जहां पर इस स्थल की ऐतिहासिकता के बारे में और रोचक बातें मिल जाएंगी। 
  • इस अनुसंधान केंद्र में ऊंट की सवारी बहुत अधिक प्रसिद्ध है। न केवल दूर-दूर से, बल्कि बीकानेर शहर के आसपास रहने वाले निवासी भी इस पर्यटक स्थल पर आकर ऊंट की सवारी का मजा लेते हैं। 
  • इसलिए बीकानेर के यह ऊँट अनुसंधान केंद्र एक बहुत ही रोचक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरकर आता है।

7. बीकानेर में  सबसे पुरानी श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर - Oldest Temple Shri Laxminath Temple Bikaner In Hindi:

  • श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर, बीकानेर का एक बेहद ही प्राचीन मंदिर है। इसका निर्माण महाराजा राव लूण करण ने 14 वीं सदी में करवाया था। 
  • वे महाराजा भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी के परम भक्त थे। उन्होंने यह मंदिर श्री लक्ष्मी जी को समर्पित करके ही निर्मित करवाया था। 
  • दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं और एक आध्यात्मिक माहौल को महसूस करते हैं। 
  • इस मंदिर की नक्काशी और वस्तु कला पर यदि ध्यान दिया जाए तो यह मंदिर भी बीकानेर के कई अन्य स्थलों के भांति बलुआ पत्थर से निर्मित है। यह संगमरमर से निर्मित की गई दीवारें फर्श पर्यटकों के हृदय को मोह लेते हैं। 
  • चांदी की बारीक नक्काशी इस स्थल के बेहतरीन शिल्प कौशल का उदाहरण है।

8. बीकानेर में ऊंटों का त्यौहार - Bikaner Camel Festival :

  • बीकानेर का यह प्रसिद्ध महोत्सव यहां का सर्वाधिक जाना माना महोत्सव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस महोत्सव की सराहना की जाती है। 
  • यह महोत्सव थार के रेगिस्तान में मनाया जाता है। इसका आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा करवाया जाता है।
  • देश-विदेश से आए पर्यटक इस महोत्सव का आनंद लेना कभी नहीं भूलते। 
  • यहां पर आपको मिलेंगे स्थानीय कलाकारों द्वारा दिखाया गया कला कौशल और साथ ही अन्य रंगारंग कार्यक्रम जैसे- राजस्थान का लोक नृत्य, लोक से संगीत, कठपुतली का खेल इत्यादि। 
  • इस महोत्सव में ऊंट से संबंधित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसमें ऊंट की दौड़ और ऊंट की सर्वाधिक नस्ल को पहचानने की प्रतियोगिता प्रसिद्ध है। 
  • 2021 में यह ऊंट महोत्सव 12 जनवरी 2021 से 13 जनवरी 2021 के बीच मनाया जाने वाला है, तो दोस्तों आप यदि बीकानेर की यात्रा इन दिनों के आसपास कर हैं तो इस महोत्सव में अपनी भूमिका दर्ज करने का सुअवसर न खोंएं।

इसे भी  पढ़े - जयपुर में  घूमने की जगह

9. बीकानेर में जैन लोगों को समर्पित भंडासर जैन मंदिर - Bhandasar Jain Temple Bikaner In Hindi:

  • भंडासर मंदिर एक अद्भुत शिल्प कला का उदाहरण है। यहां पर मौजूद पीले पत्थर की शिल्पकारी और आंखों को लुभाने वाले रंग बिरंगे ऐतिहासिक चित्र इस मंदिर की शोभा दस गुना बढ़ा देते हैं। 
  • यह पर्यटक स्थल इतिहास प्रेमियों को अपनी ओर खींच लेता है। 
  • इस जैन मंदिर में स्थित दीवारों पर 24 जैन शिक्षकों के चित्र मौजूद हैं। 
  • यह मंदिर एक 3 मंजिला इमारत है। इसकी पहली मंजिल में आपको देवताओं के संतानों के चित्र मिलेंगे। तीसरी मंजिल से पर्यटक समस्त बीकानेर शहर का दिल लुभाने वाला बेहतरीन दृश्य देख सकते हैं।

10. बीकानेर में अति लोकप्रिय रॉयल सिनोटाफ देवी कुंड सागर - Devikund Sagar Bikaner In Hindi:

  • देवी कुंड सागर राजस्थान में बीकानेर के पूर्व में 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार यह पता चलता है कि यहां राव बीका जी के बड़े पोते का अंतिम संस्कार हुआ था। 
  • यह किला सफेद पत्थरों से निर्मित किया गया है। दूर से ही इसकी खूबसूरती श्वेत निर्मिति के चलते ही पता लग जाती है। 
  • इसके अतिरिक्त यहां पर दो अन्य आकर्षण के केंद्र हैं- एक है यहां की सुंदर पेंटिंग्स और महल का एक विशाल जलाशय। 
  • तो आइए इस जगह के शांत और मोहक वातावरण को करीबी से महसूस कीजिए।

11. बीकानेर में गजनेर वन्यजीव अभयारण्य - Gajner Wildlife Sanctuary Bikaner In Hindi :

  • बीकानेर का यह वन्य जीव अभ्यारण शहर से  32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • जीव जंतुओं और वनस्पतियों से भरपूर यह वन्य जीव अभ्यारण बहुत ही मनमोहक है। यहां पर अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं जैसे- जंगली सूअर, चिंकारा, नीलगाय इत्यादि। 
  • पक्षियों की अनेक विचित्र प्रजातियां भी यहाँ पायी जाती है। यह अनेक लुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण स्थल भी है। 
  • ऐसा माना जाता है कि यह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी इतिहास में महाराजाओं के लिए शिकार स्थान रहा करता था। पर्यटक 
  • यहां पर आकर जीप की सफारी और ऊंट की सफारी का आनंद ले सकते हैं।

12. बीकानेर में धार्मिक स्थल, कोडमडेश्वरर मंदिर - Kodamdeshwar Temple Bikaner In Hindi :

  • बीकानेर का यह प्रसिद्ध मंदिर राव बीका जी द्वारा बनवाया गया था। इसकी खूबसूरत इमारतें और सुंदर वस्तु कला आंखों को बहुत लुभाती हैं। 
  • यह भैरव जी का मंदिर है। यहां पर उनकी मूर्तियां चारों ओर स्थापित की गई हैं। भैरव जी को भगवान शिव का ही अवतार माना जाता है। 
  • इसलिए यहां दूर-दूर से शिवभक्त भैरव जी के मंदिर दर्शन करने आते हैं और अपनी श्रद्धा अपने आराध्य देव के प्रति प्रकट करते हैं। 
  • इस मंदिर की एक और खास बात है, वह है- यहां पर लगने वाला भाद्रपद मेला। अतः बीकानेर आकर इस मंदिर के दर्शन करना जितना आनंददायक होगा, उतना ही आनंददायक होगा यहां के भाद्रपद मेले में शामिल होना।

13. बीकानेर में कोलायत मंदिर - KOLAYAT TEMPLE Bikaner In Hindi :

  • बीकानेर का यह कोलायत मंदिर शहर से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • इतिहास कहता है कि इस मंदिर में प्रसिद्ध वैदिक ऋषि कपिल ने पीपल के पेड़ के नीचे अपनी देह समर्पित की थी। 
  • उसके बाद यहाँ संगमरमर से इस मंदिर बनवाया गया। यह मंदिर उनकी स्मृति में ही निर्मित करवाया गया था। 
  • यह एक अद्भुत स्थल है, आप यहां पर एक अप्रतिम शांति के माहौल को अनुभव कर सकते हैं।

14. बीकानेर में  एम. जी. रोड - M.G. Road Bikaner In Hindi :

  • बीकानेर जैसे रंग बिरंगे, शान और शौकत वाले शहर में यदि शॉपिंग न हो तो मजा थोड़ा फीका पड़ जाता है। इसलिए हम आपको ले चलते हैं बीकानेर शहर के फेमस शॉपिंग स्पॉट में- एम. जी. रोड।
  • बीकानेर खरीददारी का सबसे अधिक आकर्षित स्थल है एमजी रोड। यह महिलाओं के वस्त्र एवं आभूषणों के लिए बहुत प्रसिद्ध शॉपिंग स्थल है। 
  • यहां पर शिफॉन, कॉटन की महीन कढ़ाई की साड़ियां मिलती हैं। 
  • साथ ही पुरुषों और स्त्रियों के लिए बीकानेर और राजस्थान की पारंपरिक पोशाक भी यहाँ उपलब्ध है। 
  • इसके अतिरिक्त यहां पर समस्त राजस्थान शहर में मौजूद पर्यटक प्रतीक स्थल चमड़े और लकड़ी के रूप में निर्मित कर यहां बेचे जाते हैं।

इसे भी  पढ़े- अलवर में घूमने की जगह की संपूर्ण जानकारी

15. बीकानेर में शिव बारी मंदिर - Shiv Bari Temple Bikaner in Hindi :

  • शैव भक्तों के लिए शिव बारी मंदिर एक आनंददायक और रोमांचक  दर्शनीय जगह है। 
  • इसका निर्माण डूंगर सिंह ने 19वीं शताब्दी में करवाया था। इस मंदिर में एक पुरानी ऐतिहासिक दीवार मौजूद है, जिसका इतिहास में अपनी एक खास जगह है। 
  • एक समय में इस दीवार ने दुश्मनों के खिलाफ ढाल का काम किया था। 
  • यहां पर शिव की चार मुखी मूर्ति स्थापित है। इस कारण यह दर्शनीय स्थल श्रद्धालुओं के लिए और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। 
  • आप आइए और इस शहर की ऐतिहासिकता और भक्ति परख माहौल का आनंद लीजिए।

16. बीकानेर की बेस्ट शॉपिंग मार्केट - Bikaner Shopping Market in Hindi :

  • बीकानेर में खरीदारी के सबसे लोकप्रिय स्थल है- कोटा गेट स्ट्रीट मार्केट, स्टेशन रोड मार्केट,महात्मा गांधी रोड। 
  • इन सभी शॉपिंग स्पॉट्स पर आपको कुंदन से बने गहने, साड़ियां, राजस्थान की पारंपरिक कारीगरी से निर्मित चूड़ियां, नोखा रजाई इत्यादि मिल जाएंगे। 
  • पर्यटक यहां बीकानेर की स्थानीय संस्कृति को बेहद नजदीकी से महसूस करने का मौका पाते हैं।

17. बीकानेर जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Bikaner in Hindi :

  • वैसे तो बीकानेर शहर हर समय ही घूमने के लिए उपयुक्त है, लेकिन पर्यटक यदि इसकी जलवायु का ध्यान रखते हुए वहां पहुंचे तो उनको और अधिक सुगमता महसूस होगी। 
  • यहां की जलवायु 12 महीने चरम पर होती है। ग्रीष्म ऋतु में यहां तीव्र गर्मी और शरद ऋतु में यह तीव्र सर्दी का अनुभव पर्यटक कर सकते हैं 
  • अतः यह सुझाव दिया जाता है कि पर्यटकों के लिए सर्वाधिक लुभावना और सुहावना मौसम अक्टूबर और मार्च के समय में आता है। अतः पर्यटक उस समय बीकानेर घूमें और वहां की जलवायु का भी मजा लें।

18. बीकानेर के स्ट्रीट लोकल फूड - Bikaner local Street Food in Hindi-

  • बीकानेर को भुजिया का शहर भी कहा जाता है। यहां का चटपटा लाजवाब स्ट्रीट फूड देश भर में प्रसिद्ध है। 
  • पर्यटक यदि एक बार यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद चख लें तो वे उनसे भुलाए नहीं भूलता। 
  • यहां की नमकीन, भुजिया, राजस्थानी स्नैक्स, कचोरी, समोसा, गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा इत्यादि कुछ फेमस मसालेदार खानपान के प्रकार हैं। मीठे में यहां पर बीकानेर का सुप्रसिद्ध घेवर अतिलोकप्रिय है।

बीकानेर कैसे पहुंचे - How to reach Bikaner in Hindi- 

  • सड़क मार्ग के द्वारा बीकानेर कैसे पहुंचे - How To Reach Bikaner by Road in Hindi :

यदि आप सड़क मार्ग के जरिए बीकानेर का सफर तय करना चाहते हैं तो राज्य परिवहन की ओर से कई निजी बसों की सुविधा अब शुरू हो चुकी है। दिल्ली, जोधपुर, आगरा, अजमेर, अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर कोटा से होते हुए बस आपको बीकानेर पहुंचा देगी।

  • ट्रेन के द्वारा बीकानेर कैसे पहुंच - How to reach Bikaner by train in Hindi :

ट्रेन के जरिए बीकानेर तक के सफर को तय करना बेहद रोमांचक साबित हो सकता है। बीकानेर पहुंचने के लिए दो सबसे करीबी रेलवे स्टेशन हैं- बीकानेर जंक्शन और लालगढ़ रेलवे स्टेशन। यह दोनों ही स्टेशन एक दूसरे से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ट्रेन दिल्ली, पंजाब, जोधपुर होते हुए आपको बीकानेर पहुंचा देगी।

  • फ्लाइट के द्वारा बीकानेर कैसे पहुंचे - How to reach Bikaner by flight in Hindi:

फ्लाइट के जरिए आप बीकानेर बहुत ही कम समय में पहुंच सकते हैं। सबसे करीबी हवाई अड्डा है जोधपुर हवाई अड्डा जो बीकानेर शहर से 251 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां से पर्यटकों को बीकानेर शहर के लिए टैक्सी की सुविधा सहज ही उपलब्ध हो जाती है।

इसे भी  पढ़े- उदयपुर घूमने की संपूर्ण जानकारी