बदायूं में घूमने लायक जगह - Best Tourist Places Visit in Budaun in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में , दोस्तों इस लेख में हम बदायूं जिला का सामान्य जानकारी देंगे और साथ ही यहां पर घूमने की जगह के बारे में बताएंगे | इस संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए |

बदायूं में घूमने लायक जगह - Best Tourist  Places Visit in Budaun in Hindi

बदायूं जिला में घूमने की परिचय - Famous Places Budaun District In Hindi :

  • बदायूं भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है | बदायूं अपने जिले का मुख्यालय भी है और एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भी है |बदायूं जिला बरेली मंडल के अंतर्गत आता है |बदायूं जिला गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है | एक अभिलेख से प्राप्त होता है कि इस नगर का तत्कालीन नाम वोदामयूता कहा गया है | उस समय बदायूं में पांचाल देश की राजधानी थी वर्तमान समय में बदायूं जिला रूहेलखंड में आता है | रुहेलखंड में बदायूं ,बरेली , शाहजहांपुर ,पीलीभीत , संभल , मुरादाबाद अमरोहा , बिजनौर , रामपुर जिला शामिल है | 

  • यह शहर सुल्तान इल्तुतमिश के शासन के दौरान 1210 से 1214 तक 4 साल के लिए दिल्ली सल्तनत का राजधानी भी रहा है | वर्तमान में बदायूं एक व्यापारिक केंद्र है | नए ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है बदायूं शहर सूफी संतों की भूमि भी रहा है | इस शहर को रोहिलखंड का दिल भी बोला जाता है |

  • बदायूं शहर दिल्ली से महज 229 किलोमीटर की दूरी पर है और बरेली , कासगंज , संभल शाहजहांपुर, रामपुर ,अलीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से काफी ज्यादा समीप है | 

बदायूं का इतिहास - History of Budaun District In Hindi:

  • पहले इस शहर का नाम “बोधामायुता”हुआ करता था | एक शिलालेख मिला है जो लखनऊ में म्यूजियम में रखा गया है | जो यह बताता है कि बोधामायुता” से भी पहले उसका नाम वेदामुथ ”हुआ करता था | महान सम्राट अशोक ने यहां एक बुद्ध विहार और एक किला बनवाया जिसका नाम रखा “बुद्धामऊ”|जो वर्तमान में बदायूं नाम हो गया|ताजुलमासिर का लेखक बदायूं पर कुतुबुद्दीन ऐबक के आक्रमण का वर्णन करते हुए बदायूं को हिंद के प्रमुख नगरों में से एक माना है|

  • इस शहर के स्मारकों में जामा मस्जिद भारत की मध्ययुगीन इमारत में से सबसे विशाल है | इमारत का निर्माता इल्तुतमिश था | जिसको गद्दी पर बैठने के 12 साल बाद यानी लगभग 1222 ईसवी में बनवाया था | राजा विक्रमादित्य को मारकर जब सालवाहन दिल्ली के सिंहासन पर बैठा तब उसने बदायूं नगर के शासन की व्यवस्था का भार अपने पुत्र चंद्रपाल को सौंप दिया |बदायूं के किले के पूर्वी द्वार पर एक शिलालेख प्राप्त हुआ है, इसके अनुसार राजा सालवाहन के 11 पाल वंश उत्तराधिकारी हुए | जिन्होंने बदायूं पर शासन किया था | यह शासक राजपूत राठौर जाति के थे | इनका संबंध कन्नौज के राठौर वंशी राजाओं से था |

इन शासकों का वंश किस प्रकार रहा है -

  • चंद्रपाल 
  • विग्रह पाल देव
  • भुवन पाल 
  • गोपाल देव
  • त्रिभुवन पाल 
  • मदनपाल पाल 
  • देव पाल
  • सूर्यपाल 
  • अमृतपाल 
  • लखनपाल 

राठौर वंशी शासकों के बाद तोमर वंश के शासकों का शासन रहा |

रजिया सुल्तान की कहानी -

  • रजिया सुल्तान के नाम पर कई सारी फिल्में बन चुकी हैं | इनके हुस्न की चर्चा दूर-दूर तक फैली हुई थी यह बदायूं की ही थी | रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की बेटी थी यह मुगल साम्राज्य की पहली और आखरी शासिका थी | रजिया सुल्तान नई दिल्ली सल्तनत पर 1236 से 1240 तक हुकूमत किया | 

बदायूं में घूमने लायक जगह - Famous Places Visit in Budaun District In Hindi :

  • दोस्तों बदायूं में वैसे कई सारी जगह है लेकिन उसमें से हम कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार हैं - 

1. बदायूं की जामा मस्जिद - Jama Masjid Badaun in Hindi :

  • दोस्तों बदायूं के इमारतों में जामा मस्जिद भारत के मध्य युग इमारतों में सबसे विशाल है |इस जामा मस्जिद का निर्माता इल्तुतमिश था | इल्तुतमिश ने इसका निर्माण अपने गद्दी पर बैठने के 12 वर्ष बाद अर्थात लगभग 1222 में बनवाया था | दोस्तों इसके खंभों पर आश्चर्यजनक सुंदरता लिए हुए नकाशी दार आज भी अपने जलवे को बिखेर रखा है |दोस्तों यह जामा मस्जिद दिल्ली के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी जामा मस्जिद है |

  • इस मस्जिद का क्षेत्रफल 71000 वर्ग फीट है| इस मस्जिद का गुंबद बहुत ऊंचा है यह काफी दूर से दिखाई देता है | मस्जिद के ऊपर पीतल का एक कलश भी है | मस्जिद अफगानी वास्तुकला से बनाया गया है | इस मस्जिद की दीवारें सफेद संगमरमर से बनी हुई है तथा 17 फीट ऊंची है |मस्जिद का मुख्य द्वार लगभग 100 फीट ऊंचा है | आप बदायूं कभी जा रहे हैं तो एक बार इसे जरूर देखें | 

2. मकबरा मकइया जहां - Makbara Makhiya Jahan Badaun In Hindi :

  • दोस्तों इसको सैयद वंश के शासक सैयद अलाउद्दीन आलम शाह ने अपनी मां की कब्र पर निर्माण कराया था | सैयद अलाउद्दीन हिंदुस्तान का शासक था या अंतिम समय में सब कुछ त्याग कर बदायूं आ गया था | दोस्तों मीरसराय इसी शासक की बसाई हुई नगरी है | 

3. रापड़ वाला गुंबद - Rapad vala Gummbad Badaun In Hindi :

  • दोस्तों शहर से पश्चिम की ओर कादरी दरगाह के नजदीक बनी गुंबदे में सबसे बड़ा गुंबद रापड़ वाला गुंबद के नाम से दर्ज है | इस गुंबद के 3 दरवाजे पूरब ,पश्चिम ,दक्षिण की ओर हैं | पूर्व दरवाजे पर एक शिलालेख लगा है जिसे हुमायूं के दौर में दौलत खां उर्फ अहमद द्वारा बनवाया गया | इस गुंबद के ईटों की लंबाई लगभग 12 इंच और चौड़ाई 9 इंच है | इस गुंबद की ऊंचाई लगभग 75 फीट है |

4. मकबरा बीवी चमन आरा - Makbara Bibi Chaman Aara Badaun In Hindi :

  • मुगलकाल की जानकारी व कला का एक और नमूना मकबरा बीबी चमन आरा है |यह मकबरा नवाब फरीद की बेटी चमन आरा की कब्र पर बना है | मकबरे में कब्र का निशान लगभग खत्म हो चुका है | मकबरे के बाहर कुआं आज भी मौजूद है जो अब बंद है | 

5. बदायूं का ताजमहल ( इखलास खां का रोज़ा ) - Badaun Ka Taj Mahal In Hindi : 

  • दोस्तों जिस तरह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया | उसी तरह बदायूं शहर में नवाब इख्लास खान की बेगम ने अपने पति (शौहर) की याद में मकबरा का निर्माण करवाया | इस मकबरा को इखलास खां का रोज़ा के नाम से भी जानते हैं | इस मकबरे को ताजमहल की तरह पहचान नहीं मिल सका | इस मकबरे की लंबाई 152 फीट है तथा चौड़ाई 150 फीट है | यह मकबरा मुगल काल की यादगार है | इस मकबरे के चारों तरफ ताजमहल की तरह चारों कोनों पर मीनारें हैं | दोस्तों अंग्रेज 18 57 की क्रांति में लड़ी जाने वाली लड़ाई में सेनानियों को इसी में कैद करते थे | 

6. बदायूं की भागीरथी गुफा - Badaun Ki Bhagirathi Gufa In Hindi :

  • दोस्तों जहां पर भागीरथ ने गंगा को धरती पर लाने के लिए घोर तपस्या की थी |वह बदायूं में ही है यह बात जानकर आपको हैरानी होगी | उनका गुफा बदायूं से कुछ दूरी पर है | कथा के अनुसार कहा जाता है कि इस गुफा का एक द्वार काशी में खुलता है | ऑक्सीजन की कमी के कारण इस गुफा में आज तक कोई अंदर नहीं गया है | यहां पर एक कचला घाट है जिसे लोग भागीरथी घाट के नाम से जानते हैं | इस घाट पर अब गंगा आरती भी शुरू हो गई है | दोस्तों यहां गंगा घाट बहुत ही सुंदर बना हुआ है जब भी आपको बदायूं जाने का मौका मिले तो आप यहां पर जरूर जाइए 

7. छोटे बड़े सरकार की दरगाह - Badaun Dargah In Hindi : 

  • ऐतिहासिक दरगाह बदायूं शहर के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है| छोटे बड़े सरकार की मजार 2 भाइयों की है | यह दोनों भाई अपने जमाने के सूफी संत थे | 

मदरसों की व्यवस्था - 

  • रुहेला शासकों के शासनकाल में कई मदरसे खुले यहां पे , यह मदरसे मस्जिद से संबंधित होते थे | इन मदरसों में हर खास और आम घर के मुसलमान शिक्षा प्राप्त करते थे | 

बदायूं जिला की जानकारी - Basic Information of Budaun District In Hindi:

  • बदायूं में 6 तहसील हैं | बदायूं में 2 लोकसभा क्षेत्र है और 6 विधानसभा क्षेत्र हैं | बदायूं में सबसे ज्यादा मुसलमानों की संख्या है | बदायूं जिले में प्रत्येक 1000 लड़कों पर 859 लड़कियां जन्म लेती हैं | इस जिले की साक्षरता दर 52.91% है | बोले जाने वाली मुख्य भाषाएं हिंदी इंग्लिश और उर्दू हैं | 

बदायूं कैसे पहुंचे हैं - How To Reach Budaun District in Hindi :

  • बदायूं में रेलवे स्टेशन है यह रेलवे स्टेशन बरेली लाइन पर स्थित है | यहां पर प्लेटफार्म की संख्या 2 है | रोजाना हजारों की तादाद में यात्री बदायूं रेलवे स्टेशन के जरिए आवागमन किया करते हैं | बरेली से बदायूं की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है|