कोलकाता में घूमने की संपूर्ण जानकारी - Best Tourist Places In Kolkata In Hindi

मेरे प्रिय  पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम  कोलकाता घूमने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा  अंत तक पढ़ें

कोलकाता में घूमने की संपूर्ण जानकारी - Best Tourist Places In Kolkata In Hindi

दोस्तों यदि आपको भारत में कहीं भी घूमने का ट्रिप पैकेज या फ्लाइट की बुकिंग चाहिए तो हमें एक बार जरूर कॉल करें - 8686860372 हमारी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं https://www.redgotrip.com/ .

 कोलकाता शहर की एक झलक - Tourist places in kolkata in hindi :- 

  • दोस्तों कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है | जिसे सिटी ऑफ जॉय के नाम से जाना जाता है | कोलकाता मुंबई ,दिल्ली ,बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है | दोस्तों अगर आप कोलकाता घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपका एक सही निर्णय है क्योंकि आप भारत का एक सबसे पुराने शहर को देखने का प्लान बना रहे हैं | कोलकाता शहर में भारतीय तथा विदेशी पर्यटक हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष यहां पर आते हैं घूमने के लिए तो चलिए हम आगे की यात्रा करते हैं |
  • कोलकाता शहर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है तथा पांचवा सबसे बड़ा बंदरगाह भी है | 

कोलकाता शहर का इतिहास - History of Kolkata in hindi :- 

  • दोस्तों कोलकाता शहर हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है जिसका पुराना नाम कलकत्ता था | दोस्तों ऐसा बताया जाता है कि कोलकाता को लंदन के बाद ब्रिटिश साम्राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता था इस शहर की पहचान महलों का शहर पूर्व की मोती इत्यादि नामों से जाना जाता था | 

कोलकाता में घूमने लायक सबसे अच्छे पर्यटक स्थल - Famous tourist Places in kolkata in hindi : 

  • दोस्तों अगर आप कोलकाता दुर्गा पूजा के समय घूमने आते हैं तो यहां की रौनक बिल्कुल अलग ही रहता है | दोस्तों कोलकाता इतना सुंदर है कि यहां पर घूमने वाले स्थान 50 से भी ज्यादा है लेकिन उनमें से जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है हम उन स्थानों को बता रहे हैं आप अपने सुविधानुसार इन जगह पर घूम सकते हैं - 

1. विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता - Victoria Memorial Kolkata In Hindi:-

  • दोस्तों विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता एक बहुत ही खूबसूरत सा जगह है यहां पर एंट्री फीस भी लगता है ,जिसकी कीमत प्रति व्यक्ति ₹30 है | विक्टोरिया मेमोरियल का खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है तथा सोमवार के दिन बंद रहता है | दोस्तों यहां पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन भी किया जाता है ,यदि आप इसे देखना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आप टिकट काउंटर से जरूर ले | 
  • विक्टोरिया मेमोरियल एक खुला गार्डन है जो यह लगभग 64 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कई मूर्तियां भी है | विक्टोरिया मेमोरियल रानी विक्टोरिया को समर्पित है | दोस्तों विक्टोरिया मेमोरियल सफेद संगमरमर से बना महल है | इसे लॉर्ड कर्जन ने 1906 से 1921 के बीच निर्माण करवाया था | महल के चारों तरफ झील और बाग बगीचे बने हैं | विक्टोरिया मेमोरियल के अंदर एक संग्रहालय भी बना है जहां पर लगभग 3000 से ज्यादा वस्तुएं रखी है | 
  • दोस्तों यदि आप विक्टोरिया मेमोरियल घूमने का मन बना ही लिया है तो यहां पर आप शाम के समय जाइए अगर आप शाम को जाएंगे तो यहां के लाइटिंग से विक्टोरिया मेमोरियल कई गुना खूबसूरत दिखाई देता है और साथ ही यहां लाइट एंड साउंड शो का मजा ले सकते हैं | 

2. फोर्ट विलियम कोलकाता - Fort William Kolkata In Hindi :-

  • फोर्ट विलियम विक्टोरिया मेमोरियल के पास में ही स्थित है | दोस्तों इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था | फोर्ट विलियम लगभग 70 एकड़ भूमि में फैला हुआ एक खूबसूरत और शानदार संरचना है | यह पर्यटक और इतिहास प्रेमियों का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है |  
  • फोर्ट विलियम में एक अष्टकोणीय भवन का निर्माण किया गया है जहां पर कैदियों को रखा जाता था ,इसीलिए इसे कोलकाता का ब्लैक होल के रूप में जाना जाता है | 
  • दोस्तों फोर्ट विलियम सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है और इसको घूमने के लिए लगभग 2 घंटे का समय लगता है | यहां पर घूमने का एंट्री फीस बिल्कुल फ्री है पर्यटकों के लिए | 

 

3 . कोलकाता का हावड़ा ब्रिज - Kolkata Howrah Bridge In Hindi :- 

  • दोस्तों हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर बना है | यह ब्रिज हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है | दोस्तों इस ब्रिज को रवींद्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है | यह हावड़ा ब्रिज लगभग 1500 फीट लंबा तथा 71 फीट चौड़ा बना हुआ है | इस ब्रिज से लगभग एक लाख से ज्यादा वाहनों का आना जाना होता है तथा अनगिनत पैदल यात्रियों का आना जाना होता है | दोस्तों जब भी आप कोलकाता जाइए इस ब्रिज को आप जरूर देखें तथा कोशिश कीजिए कि आप इस ब्रिज पर पैदल चलें तब आपको ज्यादा आनंद आएगा | दोस्तों इस ब्रिज की सबसे खास बात यह है कि यह बिना नट बोल्ट का बनाया गया है और इस ब्रिज पर आए दिन किसी न किसी मूवी का शूटिंग होता रहता है और इस ब्रिज को कई सारे अवार्ड मिल चुके हैं | 

 

4. कोलकाता का बिरला तारामंडल - Kolkata Birla Planetarium In Hindi :

  • दोस्तों कोलकाता का बिरला तारामंडल कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है | यह तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा तथा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है | दोस्तों इस तारामंडल को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 2 जुलाई 1963 को स्थापित किया था | अगर आपको विज्ञान से प्रेम है तो आप कोलकाता के बिरला तारामंडल जरूर जाइए देखने के लिए | दोस्तों इस तारामंडल में जो टूरिस्ट आते हैं उनके लिए रोज शो का आयोजन किया जाता है जो हिंदी ,अंग्रेजी तथा बंगाली भाषा और इसके अलावा क्षेत्रीय भाषा में संचालन किया जाता है | यहां का प्रवेश शुल्क ₹40 प्रति व्यक्ति है | यह तारामंडल हर महीने के 1 तारीख को रूटीन रखरखाव के लिए बंद रहता है | 

5. कोलकाता का बॉटनिकल गार्डन - Kolkata Botanical Garden in Hindi :

  • दोस्तों अगर आपको पौधों से प्यार है तो यह बॉटनिकल गार्डन आपके लिए है यह गार्डन हावड़ा में स्थित लगभग 273 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है जो कोलकाता का सबसे पसंदीदा स्थान है | यह टूरिस्ट का काफी पसंदीदा स्थान है जो आपको शहर के भीड़भाड़ से दूर एक वीरान जगह लेकर जाता है | दोस्तों इस बॉटनिकल गार्डन को अचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बोटैनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है | दोस्तों इस गार्डन में आपको हजारों पौधे अलग-अलग वैरायटी के यहां पर इकट्ठे किए गए हैं | इस गार्डन का सबसे ज्यादा आकर्षण करने वाला पेड़ बरगद का पेड़ है जिसे “The Great Banyan Tree” (ग्रेट बरगद के पेड़) के रूप में जाना जाता है | 

Tips For Tourist Visiting Botanical Garden : 

  • दोस्तों आप बॉटनिकल गार्डन में कोई धूम्रपान तथा प्लास्टिक का कोई भी चीज अंदर ले नहीं जा सकते पकड़े जाने पर आपको जुर्माना हो सकता है 
  • दोस्तों आपको इस गार्डन में भोजन पानी ले जाने का भी अनुमति नहीं है गार्डन परिसर में आपको अंदर सब कुछ खाने पीने को मिलता है | 
  • दोस्तों यदि आप पौधों की सभी खासियत जानना चाहते हैं तो आप एक गाइड कर लीजिए जिससे आपको घूमने में काफी सुविधा होगी | यदि आप और भी अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको बगीचे के प्रवेश द्वार पर 6 सीटर कार मिल जाएगी जिसे आप किराए पर लेकर पूरे क्षेत्र में घूम सकते हैं |
  •  बॉटनिकल गार्डन का प्रवेश शुल्क ₹10 है भारतीय नागरिक के लिए तथा विदेशी नागरिक के ₹100 लिए है | 

6. कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मार्बल पैलेस - Kolkata Marble Palace In hindi : 

  • दोस्तों मार्बल पैलेस का मतलब होता है संगमरमर से बना महल यह कोलकाता का मुख्य आकर्षण का केंद्र है | इस महल को 19वीं शताब्दी में बनाया गया | दोस्तों मार्बल पैलेस का निर्माण राजा राजेंद्र मलिक ने अपने निवास स्थल के रूप में करवाया था यह उस समय के धनी मकान मालिक और एक बड़े व्यापारी हुआ करते थे | 
  • दोस्तों इस मार्बल पैलेस में आपको एक छोटा सा चिड़ियाघर भी देखने को मिल जाएगा और ऐसा कहा जाता है कि भारत में खुलने वाला यह सबसे पहला चिड़ियाघर था | जब आप महल में प्रवेश करेंगे तो आपको दुनिया भर के चित्रकार अलग-अलग महान कलाकारों के द्वारा बनाया गया है जिसे आप देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे | 
  • मार्बल पैलेस कोलकाता के बाबू मुक्ता राम गली में स्थित है | दोस्तों अगर आप इस माल को देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग से अनुमति लेना होगा तभी आप इसके अंदर जा सकते हैं | दोस्तों कोलकाता घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस स्थान पर जरूर जाइए घूमने के लिए | 

7. कोलकाता का दर्शनीय स्थल ईडन गार्डन स्टेडियम - Kolkata Eden Gardens In Hindi : 

  • दोस्तों ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम इंडिया का सबसे मशहूर स्टेडियम है| यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच दोनों खेले जाते हैं | इस स्टेडियम को 1864 में बनाया गया था | स्टेडियम का नाम भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड के ईडन बहनों के नाम पर रखा गया था | यह स्टेडियम शहर के बीबीडी बाग क्षेत्र में सचिवालय के पास और कोलकाता के उच्च न्यायालय के ठीक सामने स्थित है | 
  • दोस्तों ईडन गार्डन स्टेडियम भारत का सबसे बड़ा तथा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है | इस स्टेडियम में 66000 से ज्यादा लोग एक साथ क्रिकेट मैच देख सकते हैं |

8. कोलकाता का पारस जैन मंदिर - Kolkata Paras Jain Temple In Hindi : -

  • दोस्तों कोलकाता का यह पारस जैन मंदिर विश्व भर में मशहूर है मंदिर जैन तीर्थ लोगों को समर्पित है | दोस्तों जब आप इस मंदिर को देखने जाएंगे तब आप देखेंगे कि यह मंदिर चार छोटे छोटे मंदिरों में विभाजित है जिसके नाम इस प्रकार हैं - शीतलनाथ जी मंदिर , चंद्रप्रभु जी मंदिर , महावीर स्वामी मंदिर और दादावाड़ी मंदिर | दोस्तों इस मंदिर के पास में जो पार्क है जहां पर आप विश्राम कर सकते हैं |

Tips for tourist : 

  • कोलकाता का जैन मंदिर सुबह 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है |
  •  इस मंदिर में चमड़े से बने वस्तुओं को ले जाना अनुमति नहीं है |
  •  दोस्तों जब इस मंदिर जाते हैं तो अपने साथ अपनी पहचान पत्र जरूर रखें |

 9. कोलकाता का जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य - Kolkata Jaldapara Wildlife Sanctuary In Hindi : 

  • इस वन्यजीव अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के जीव जंतु तथा पेड़ पौधों का निवास है | जलदापारा वन्य जीव अभ्यारण सुबह 6:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक खुला रहता है | यहां का टिकट किस प्रकार है-
  • Entry fee : 60 Rs per person 

10. कोलकाता टूरिज्म में घूमने की अच्छी जगह पार्क स्ट्रीट - Kolkata Park Street In Hindi : 

  • दोस्तों पार्क स्ट्रीट और कामक स्ट्रीट से दोनों पास में ही स्थित हैं ,यह दोनों ही कोलकाता का मॉडर्न शॉपिंग एरिया है यहां पर आपको विश्व भर के एक से बढ़कर एक ब्रांड देखने को मिल जाएंगे | यहां पर आप दोस्तों कोलकाता का खरीदारी करने का सबसे बेहतरीन जगह है | यहां पर आपको ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगा | 

11. कोलकाता में बच्चो के साथ घूमने लायक जगह अलीपुर चिड़ियाघर - Kolkata Best Places to visit with kids Alipore Zoo in Hindi: 

  • दोस्तों कोलकाता का अलीपुर चिड़ियाघर मुख्य पर्यटक स्थल में से एक है और साथ ही कोलकाता का मशहूर चिड़ियाघर है | इस चिड़ियाघर का सफेद बाघ मुख्य आकर्षण है | इस चिड़ियाघर में एक कछुआ की मृत्यु 250 साल बाद हुई है | दोस्तों यह चिड़ियाघर भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर है | दुनिया भर के जितने भी चिड़ियाघर देखे होंगे उन सब में से एक बेहतरीन चिड़ियाघर है तो कोलकाता जब भी जाइए इस चिड़ियाघर को बिल्कुल भी दिखाना देखना ना भूलिए | 

12. कोलकाता का साइंस सिटी - Kolkata Science City In Hindi : 

  • दोस्तों साइंस सिटी को कोलकाता का विज्ञान नगरी कहा जाता है अगर आपको विज्ञान में इंटरेस्ट है तो इस जगह पर जरूर जाइए घूमने के लिए | दोस्तों अगर हम साइंस सिटी की एंट्री फीस की बात करें तो इसका फीस मात्र ₹50 है , लेकिन इसके अंदर जाने पर जो अलग-अलग शो होते हैं उनका टिकट अलग-अलग है |

 

13. प्रिंसेप घाट कोलकाता - Kolkata Princep Ghat In Hindi: 

  • दोस्तों प्रिंसेप घाट ब्रिटिश राज के समय कोलकाता में हुगली नदी के किनारे बना है | यहां पर पर्यटकों का सुबह और शाम बहुत ज्यादा भीड़ रहता है | दोस्तों प्रिंसेप घाट पर वीकेंड में सबसे ज्यादा भीड़ होता है क्योंकि यहां पर पर्यटक सुबह शाम हुगली नदी में नौका में घूमने का भी आनंद लेते हैं | यहां पर कोई ऐसे दुकानदार है जो 40 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं | इस जगह से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही मनोरम होता है | 

  • दोस्तों प्रिंसेस घाट की गिनती ऐतिहासिक घाटों में होती है क्योंकि यहां पर ब्रिटिश राज के समय इस घाट का इस्तेमाल बंदरगाह के रूप में होता था | अभी इस घाट पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं | इस घाट पर कई बॉलीवुड फिल्मों का शूटिंग भी हो चुकी है | 

 

14. इको टूरिज्म पार्क कोलकाता - Kolkata Eco Tourism Park In Hindi : 

दोस्तों आपको इको टूरिज्म पार्क कोलकाता में यह सब देखने को मिलता है जो इस प्रकार है - 

  1. Butterfly garden.
  2. Mask Garden.
  3. Tea Garden.
  4. Formal Garden.
  5. Bamboo Garden.
  6. Rose Garden.
  7. Sculpture Garden.
  8. Meadow Garden.
  9. Fruit Garden.

Activities At Eco-Tourism Park : 

  • Gaming Zone: 50 Rs/Hours
  • E-Byke: 150 Rs / Per Person
  • Eco Cart : 100 Rs / Per Person
  • Toy Train: 150 Rs Per Person/ 25 min
  • Ice Skating : 150 Rs Per Person / 30 min 
  • Rifle Shooting: 50 Rs for 10 Shots per person 
  • Boating: 50 Rs - 300 Rs Depending on the type of boats 

15. कालीघाट काली मंदिर - Kalighat Kali Temple Kolkata In Hindi: 

दोस्तों यह कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है | ऐसा माना जाता है कि यहां पर सती मां के दाएं पैर का अंगूठा गिरा था | जब भगवान भोलेनाथ तांडव कर रहे थे तब 

16. बेलूर मठ कोलकाता - Belur Math Kolkata In Hindi :

  • दोस्तों बेलूर मठ कोलकाता में हुगली नदी के किनारे बेलूड़ में है | यह रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ हेड क्वार्टर ( मुख्यालय ) है | दोस्तों इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने किया था | इस मठ में मंदिर हिंदू , मुस्लिम तथा ईसाईयों का मिश्रण शैलियों पर बना है यहां की बनावट देखकर हम कह सकते हैं कि यह मठ बिल्कुल धर्मनिरपेक्ष बना हुआ है | दोस्तों बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद जी का समाधि भी बनी हुई है | यदि आप यहां घूमने जाते हैं तो आप के 3- 4 घंटे ऐसा बीत जाएगा कि आपको पता ही नहीं चलेगा | 

कोलकाता घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kolkata In Hindi : 

  • दोस्तों अगर कोलकाता घूमने की बात करें तो वैसे आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन आप अगर कोलकाता का सबसे ज्यादा आनंद लेना चाहते हैं तो दुर्गा पूजा में जाइए अगर आप दुर्गा पूजा में नहीं जा सकते हैं तो दिवाली के आसपास जाइए अगर यह भी पॉसिबल नहीं हो पा रहा है तो सितंबर से लेकर फरवरी तक कभी भी जा सकते हैं | 

कोलकाता का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन - Famous Food In Kolkata In Hindi:

  • कोलकाता का खाने की हम बात करें तो यहां पर मछली और चावल सबसे ज्यादा मिलेगा खाने के लिए जो बहुत ही सस्ते रेट में मिल जाएंगे | अगर हम मिठाई की बात करें तो बंगाल की सबसे ज्यादा रसगुल्ले प्रसिद्ध है | अगर वेजिटेरियन है तो आप इतना टेंशन मत लीजिए कोलकाता में सभी टाइप के भोजन मिल जाते हैं आसानी से | 

कोलकाता कैसे पहुंचे - How to Reach Kolkata In Hindi : 

  • दोस्तों कोलकाता ऐसा जगह है कि आप यहां अपने फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं | आप अपने सुविधानुसार ट्रेन बस अथवा फ्लाइट से आ सकते हैं | यदि दोस्तों आपको ट्रेन की तत्काल टिकट अथवा एयर टिकट चाहिए तो आप हमारे इस नंबर पर फोन कर सकते हैं - 8686860372 

ट्रेन से कोलकाता कैसे पहुंचे - How to reach Kolkata by train in Hindi :

  • दोस्तों कोलकाता का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन हावड़ा है ,तो आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए ट्रेन देख सकते हैं | अपने सुविधा अनुसार किसी भी ट्रेन से आ सकते हैं | हावड़ा से कोलकाता की दूरी लगभग 15 किलोमीटर पड़ता है आप यह दूरी बस या ऑटो के द्वारा तय कर सकते हैं |
  • कोलकाता में रेलवे का एक कुशल नेटवर्क है और यह देश भर के शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें कोलकाता को दिल्ली और आसपास के स्थानों से जोड़ती हैं। शहर में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं - एक हावड़ा में और दूसरा सियालदह में स्थित है।

बस से कोलकाता कैसे पहुंचे - How to reach Kolkata by bus in Hindi

  • दोस्तों कोलकाता से लगभग सभी बड़े शहरों से बस की सुविधा है तो अगर आप बस से आना चाहते हैं तो आप बस से भी आसानी से आ सकते हैं | 
  • कोई भी अच्छी तरह से बनाए हुए राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य मोटर योग्य सड़कों के माध्यम से कोलकाता पहुंच सकता है। पश्चिम बंगाल राज्य द्वारा प्रबंधित बसें पर्यटकों को बिना किसी परेशानी के इस सुंदर शहर की यात्रा करने की अनुमति देती हैं। इसके अलावा, कई निजी बसें भी हैं जो पुरी (495 किमी) और दार्जिलिंग (620 किमी) से कोलकाता पहुंचने के लिए ली जा सकती हैं। दार्जिलिंग से यहां पहुंचने के लिए एनएच 34 और एनएच 31 रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, NH 2 और NH 6 शहर को अन्य प्रमुख भारतीय शहरों और कस्बों से जोड़ते हैं।

फ्लाइट से कोलकाता कैसे पहुंचे - How to reach Kolkata by flight in Hindi : 

  • दोस्तों कोलकाता का एयरपोर्ट का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा है यहां से लगभग सभी बड़े शहरों के लिए प्रतिदिन फ्लाइट है | दोस्तों अगर आपको फ्लाइट टिकट का इंक्वायरी कर रहे हैं तो एक बार हमारे इस नंबर पर फोन करके अपने टिकट की जानकारी जरूर ले - 8686860372
  • पड़ोसी शहरों से आने वाले यात्री कोलकाता पहुंचने के लिए राज्य या निजी बसों से जा सकते हैं। हवाई मार्ग से: नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा या दमदम में कोलकाता हवाई अड्डा समग्र यात्री यातायात के मामले में देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।