औरैया जिला में घूमने की जगह - Best Tourist Places to Visit in Auraiya in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में , दोस्तों इस लेख में हम  औरैया जिला का सामान्य जानकारी देंगे और साथ ही यहां पर घूमने की जगह के बारे में बताएंगे | इस संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए | दोस्तों भारत में अगर आप कहीं भी यात्रा करना चाहते हैं  यदि आपको ट्रिप पैकेज चाहिए तो एक बार www.redgotrip.com पर विजिट करें या हमें फोन करें 8686860372 .

औरैया जिला में घूमने की जगह - Best Tourist Places to Visit in Auraiya in Hindi

औरैया जिला में घूमने की परिचय - Auraiya District Basic Information In Hindi: 

  • औरैया जिला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है| इस जिले का मुख्यालय औरैया में ही है | प्राचीन काल में यह जिला पांचाल राज्य में शामिल था, यह जिला कानपुर मंडल के अंतर्गत आता है | दोस्तों औरैया जिला धार्मिक और पुरातात्विक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं तथा यह प्राचीन मंदिर और नेशनल चंबल सेंचुरी के लिए प्रसिद्ध है | दोस्तों इस जिले के उत्तर में कन्नौज दक्षिण में यमुना नदी तथा जालौन जिला पूरब में कानपुर देहात पश्चिम में इटावा स्थित है |

मुख्य नदियां औरैया जिले की - 

यमुना ,सेंगर , रिंद पांडु और चंबल |

औरैया जिला में घूमने की जगह - Famous Places Visit Auraiya District In Hindi : 

  • दोस्तों औरैया जिला में पौराणिक, धार्मिक ,पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से कई पर्यटक स्थल है | उनमें से हम कुछ पर्यटक स्थल के बारे में बता रहे हैं , अगर आप को मौका मिले तो इन पर्यटक स्थल पर जरूर घूमे |

1. देवकली मंदिर औरैया - 

  • दोस्तों देवकली मंदिर भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर है या मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर यमुना नदी के किनारे औरैया जालौन जिला के सीमा पर स्थित है | दोस्तों प्राचीन कथा और अस्थानी मान्यता के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में कराया गया था इस मंदिर का निर्माण कन्नौज के महाराज अपनी बहन के स्मृति में करवाया था | 

2. बड़ी देवी मंदिर औरैया -

  • यह मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है स्थानीय लोग बताते हैं कि यह मंदिर सभी देवियों में सबसे पुराना मंदिर है | यह मंदिर औरैया बस स्टैंड से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है|

3. भगवा काली मंदिर औरैया - 

  • दोस्तों यह मंदिर देवकाली को समर्पित प्राचीन मंदिर है | यह औरैया बस स्टैंड से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी के समीप स्थित है |

4. गुरैया देवी मंदिर औरैया - 

  • दोस्तों यह मंदिर औरैया बस स्टैंड से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

औरैया कैसे पहुंचे - How to reach Auraiya in hindi :

हवाई जहाज के द्वारा औरैया कैसे पहुंचे - How to reach Auraiya by flight in hindi: 

  • दोस्तों इस जिले का अपना हवाई अड्डा तो नहीं है लेकिन औरैया जिला का सबसे निकटतम हवाई अड्डा कानपुर एयरपोर्ट है | यह हवाई अड्डा औरैया से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर कानपुर नगर के चकेरी जिले में स्थित है

रेल मार्ग के द्वारा औरैया कैसे पहुंचे - How to reach Auraiya by train in hindi: 

  • दोस्तों यह जिला रेल मार्ग से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से तथा विभिन्न हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है | इस जिले का निकटतम रेलवे स्टेशन फफूंद ( Phaphund ) है | फफूंद का स्टेशन कोड PHD है | 

सड़क मार्ग के द्वारा औरैया कैसे पहुंचे - How to reach Auraiya by road in hindi:

  • दोस्तों औरैया जिला सड़क मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है यहां के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है या अपने निजी वाहन से यहां आ सकते हैं | नेशनल हाईवे ( NH 2 )और स्टेट हाईवे( SH 21) जिले होकर जाती है